PPF vs NPS: ₹5000 निवेश पर कौन सी स्कीम में ज्यादा है फायदा? 25 साल की अवधि का समझिए पूरा कैलकुलेशन
PPF vs NPS calculations: यह लेख PPF और NPS योजनाओं की तुलना करता है, यह जानने के लिए कि ₹5,000 ...और पढ़ें

₹5000 लगाने पर कौन सी स्कीम में ज्यादा फायदा?
HighLights
PPF में 7.1% ब्याज पर 25 साल में ₹40 लाख।
NPS में 10% अनुमानित रिटर्न पर 25 साल में ₹66 लाख।
PPF सुरक्षित, NPS बाजार जोखिम के साथ अधिक रिटर्न।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: हर इंसान का सपना होता है कि रिटायरमेंट (Retirement) के बाद उसे पैसों की कोई चिंता ना हो और आराम से पूरी जिंदगी बिताई जा सके। ऐसे में रिटायरमेंट के लिए पैसा जोड़ना है तो PPF और NPS दोनों स्कीम एक बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आती है। दोनों योजनाओं का मकसद है लंबी अवधि में पैसा तैयार करना, लेकिन अलग-अलग तरीके का साथ।
ऐसे में आइए जानते हैं कि अगर हर महीने आप ₹5,000 लगा रहे हैं तो 25 साल बाद दोनों में कितना पैसा बन सकता है?
PPF में होगा कितना फायदा?
PPF रिटायरमेंट फंड के लिए एक सुरक्षित विकल्प बनकर सामने आता है। बता दें कि PPF में फिलहाल 7.1% सालाना ब्याज मिल रहा है। ऐसे में मान लेते हैं कि आप इस स्कीम में हर महीने ₹5,000 जमा करते हैं और साल में ₹60,000। तो 25 साल तक लगातार निवेश किया जाए तो आपकी कुल जमा रकम ₹15 लाख हो जाएगी।
ऐसे में अगर पूरे 25 साल के दौरान ब्याज दर 7.1% बनी रहती है, तो करीब ₹40 लाख का फंड बनकर तैयार हो सकता है। गौर करने वाली बात यह है कि यहां करीब ₹15 लाख आपका निवेश होगा बाकी रकम ब्याज से बनेगी।
NPS में कितना बनेगा पैसा?
PPF के मुकाबले NPS का मामला थोड़ा अलग है। इस योजना में पैसा बाजार से जुड़े विकल्पों में निवेश होता है। इसलिए इसका रिटर्न पहले से तय नहीं होता। अगर औसत रिटर्न 10% सालाना मानें और हर महीने ₹5,000 निवेश करें, तो 25 साल में करीब ₹66 लाख का कॉर्पस बन सकता है। इसमें भी आपका कुल निवेश ₹15 लाख ही रहेगा। लेकिन इस स्कीम में फर्क रिटर्न का पड़ेगा। सबसे जरूरी बात यह है कि NPS में 10% रिटर्न सिर्फ अनुमान है। यहां वास्तविक रिटर्न बाजार के प्रदर्शन के हिसाब से कम या ज्यादा हो सकता है।
| विशेषता | PPF | NPS |
| हर महीने निवेश | ₹5,000 | ₹5,000 |
| निवेश की अवधि | 25 साल | 25 साल |
| कुल निवेश | ₹15 लाख | ₹15 लाख |
| सालाना रिटर्न | 7.10% | 10% |
| अनुमानित फंड | करीब ₹40 लाख | करीब ₹66 लाख |
| रिटर्न का आधार | सरकार द्वारा तय ब्याज | बाजार रिस्क |
क्या है आपके लिए सही?
अगर आप सुरक्षित और तय ब्याज वाले स्कीम में निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए PPF बेस्ट रहेगा। वहीं अगर आप रिटायरमेंट के लिए लंबी अवधि में ज्यादा रिटर्न की संभावना चाहते हैं और बाजार का जोखिम उठा सकते हैं तो NPS सही साबित हो सकता है।
