PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त पर नई अपडेट! कर लें ये जरूरी काम वरना अटक जाएगा आपके हक का पैसा
PM Kisan Yojana 24th instalment: किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का इंतजार है, जिस पर अभी ...और पढ़ें
-1791278612797_m.webp)
PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त अटकी?
HighLights
24वीं किस्त पर अभी कोई आधिकारिक अपडेट नहीं।
e-KYC, आधार-बैंक लिंक और भूमि सत्यापन अनिवार्य।
इन कार्यों के बिना 24वीं किस्त अटक सकती है।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: क्या आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Yojana) योजना के लाभार्थी हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी साबित हो सकती है। इस समय देश के करोड़ों किसान के मन में एक ही सवाल है कि आखिर उनके खाते में योजना की 24वीं किस्त के ₹2,000 कब आएंगे? बता दें कि सरकारी की ओर से 24वीं किस्त जारी (PM Kisan yojana 24th Instalment) करने पर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है।
गौरतलब है कि योजना की 23 वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की गई थी। आंकड़ों के मुताबिक, 9.44 करोड़ से ज्यादा पात्र किसानों के खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) से सीधा पैसा जमा किया गया था। कृषि मंत्रालय ने इस दौरान इन किसानों के बैंक खातों में ₹18,880 करोड़ से अधिक की बंपर राशि ट्रांसफर की थी।
कब शुरू हुई थी PM Kisan योजना?
पीएम किसान योजना एक केंद्र क्षेत्र की योजना है, और इसकी शुरुआत फरवरी 2019 में हुई थी। इस योजना की शुरुआत देश के किसान परिवारों को वित्तीय सहायता देने के लिए हुई थी। इसके साथ इस स्कीम में पात्र किसानों को हर साल ₹6,000 की वित्तीय सहायता दी जाती है। आपको बता दें कि मदद की राशि ₹2,000-₹2,000 करके तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है। अब ये भी तय है कि 24वीं किस्त में भी पात्र किसानों को नियम के अनुसार ₹2,000 ही मिलेंगे।
#PMKISAN की किस्त के लिए 3 जरूरी बातें याद रखें! PM-KISAN का लाभ सुचारु रखने के लिए लैंड सीडिंग, बैंक खाते से आधार सीडिंग और e-KYC जैसी जरूरी प्रक्रियाएं समय पर पूरी करें। साथ ही, अपने रिकॉर्ड में दर्ज जानकारी को जांचें और किसी गलती या बदलाव को समय पर अपडेट करें। #AgriGoI https://t.co/VMnoY8KUXc
— PM Kisan Samman Nidhi (@pmkisanofficial) October 1, 2026
क्या है नई अपडेट?
इस समय इस योजना से तहत पात्र किसान के मन में यह बात है कि आखिर उनके योजना के पैसे आ क्यों नहीं रहे? ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि अगली किस्त का पैसा आपके खाते में बिना किसी रुकावट के आ जाए, तो नीचे दी गई तीन अनिवार्य शर्तों को तुरंत पूरा कर लें:
1. सरकार ने सभी पात्र लाभार्थियों के लिए e-KYC अनिवार्य कर दिया है। इसे पोर्टल पर जाकर या नजदीकी CSC केंद्र से बायोमेट्रिक के जरिए पूरा किया जा सकता है।
2. आपका बैंक खाता आपके आधार कार्ड से जुड़ा होना चाहिए और डीबीटी (DBT) सुविधा एक्टिव होनी चाहिए।
3. पोर्टल पर आपकी जमीन के कागजात का सत्यापन पूरा होना चाहिए।
अगर आप इन शर्तों को पूरा नहीं करते हैं, तो उनकी 24वीं किस्त के ₹2,000 फंस सकते है।
ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस
किसान आधिकारिक पीएम-किसान पोर्टल पर जाकर बेहद आसानी से अपने भुगतान की स्थिति चेक कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'Know Your Status' (अपना स्टेटस जानें) विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- आपके सामने आपकी पात्रता, e-KYC स्टेटस, बैंक खाता विवरण, UTR नंबर, पेमेंट मोड और खाते में पैसा जमा होने की तारीख जैसी सभी जानकारियां आ जाएंगी।
