सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

FD तोड़ने की जरूरत नहीं, PPF इमरजेंसी में आएगा काम! ब्याज पर नहीं पड़ेगा असर, क्या है विड्रॉल का प्रोसेस?

Published: Fri, 27 Nov 2026 11:19 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 27 Nov 2026 11:27 AM (GMT+05:30)

पीपीएफ (PPF) को एक सुरक्षित और टैक्स-फ्री निवेश माना जाता है, जिसमें वर्तमान में 7.1% का सालाना ब्याज मिलता है। यह लेख बताता है कि 15 साल की अवधि पूरी होने से पहले आपात स्थिति में पीपीएफ से आंशिक निकासी कैसे और कब की जा सकती है, साथ ही इसकी विस्तृत प्रक्रिया और नियमों की जानकारी देता है।

FD तोड़ने की जरूरत नहीं PPF इमरजेंसी में आएगा काम! ब्याज पर नहीं पड़ेगा असर, क्या है विड्रॉल का प्रोसेस?

FD तोड़ने की जरूरत नहीं PPF इमरजेंसी में आएगा काम! ब्याज पर नहीं पड़ेगा असर, क्या है विड्रॉल का प्रोसेस?

HighLights

  1. पीपीएफ से 7वें वित्तीय वर्ष से आंशिक निकासी संभव है।

  2. खाते में मौजूद राशि का अधिकतम 50% निकाल सकते हैं।

  3. निकासी के लिए संबंधित बैंक या पोस्ट ऑफिस में आवेदन करें।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी कि पीपीएफ (PPF) को सबसे सुरक्षित निवेश माना जाता है। इसमें फिलहाल 7.1% का सालाना ब्याज मिलता है, साथ ही स्कीम से होने वाले फायदे पर कोई भी टैक्स नहीं लगता है। इस स्कीम की अवधि 15 साल की होती है, लेकिन कई लोगों के मन में सवाल आता है कि अगर 15 साल पहले ही पैसा निकाल लिया तो नुकसान होगा या नहीं? तो आइए आज इसी बात को विस्तार से समझते हैं।

पहले निकाल सकते हैं पैसा?

इस सवाल का कोई सीधा जवाब नहीं है। अगर बीच में किसी भी इमरजेंसी के केस में आपको पैसे की जरूरत है, तो 15 साल का लंबा इंतजार करने की कोई जरूरत नहीं है। देखा जाए तो पीपीएफ में आंशिक निकासी यानी कि पार्शियल विड्रॉल की सुविधा मिलती है, लेकिन इसके भी कुछ नियम तय किए गए है।

कब निकाल सकते हैं पैसा?

अगर आपने पीपीएफ में निवेश किया है तो खाता खुलने के 6 वित्तीय वर्ष होने के बाद यानी कि 7वें साल से आप आंशिक निकासी कर सकते हैं। यहां समय की गिनती तारीख से नहीं, बल्कि फाइनेंशियल ईयल के हिसाब से होती है। लेकिन ध्यान रहे कि आप एक फाइनेंशियल ईयर में सिर्फ एक बार ही पैसा निकाल सकते हैं।

कितनी रकम निकाल सकते हैं?

अगर आप पीपीएफ अकाउंट से आंशिक निकासी करते हैं, तो नियमों के मुताबिक आप एक साथ पूरा पैसा नहीं निकाल सकते। जिस साल आप निकासी कर रहे हैं, उससे चौथे साल पहले के वित्त वर्ष के अंत में खाते में मौजूद बैलेंस, या फिर ठीक पिछले वित्त वर्ष के अंत में खाते में मौजूद बैलेंस, इन दोनों में से जो रकम कम हो, उसका अधिकतम 50 फीसदी ही आप निकाल सकते हैं।

निकासी के लिए कहां करें आवेदन?

अगर आप पीपीएफ अकाउंट से निकासी करना चाहते हैं, तो आपको उसी बैंक या पोस्ट ऑफिस की शाखा में जाना होगा, जहां आपका पीपीएफ खाता है। वहां से फॉर्म C लें और सारी जानकारी सही भरें। इसके बाद भरे हुए फॉर्म के साथ अपनी पासबुक की कॉपी जमा करें। बैंक या डाकघर की ओर से आवेदन की जांच पूरी होने के बाद निकासी की मंजूरी मिल जाती है। बेहतर होगा कि जाने से पहले एक बार शाखा से पूछ लें कि उस समय कौन-कौन से कागजात साथ लाने होंगे।

ये भी पढ़ें: अपना घर लेने का सपना होगा पूरा! PMAY-अर्बन 2.0 के तहत 2029 तक कर सकेंगे आवेदन, यहां चेक करें पात्रता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।