सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अपना घर लेने का सपना होगा पूरा! PMAY-अर्बन 2.0 के तहत 2029 तक कर सकेंगे आवेदन, यहां चेक करें पात्रता

Published: Fri, 27 Nov 2026 10:24 AM (GMT+05:30)

प्रधानमंत्री आवास योजना-अर्बन 2.0 (PMAY-U 2.0) शहरी क्षेत्रों के आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम आय वर्ग के परिवारों को घर खरीदने में मदद करती है, जिसके लिए 2029 तक आवेदन किया जा सकता है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक या उसके परिवार के पास देश में कोई पक्का मकान नहीं होना चाहिए और अन्य पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा।

अपना घर लेने का सपना होगा पूरा! PMAY-अर्बन 2.0 के तहत 2029 तक कर सकेंगे आवेदन, यहां चेक करें पात्रता

अपना घर लेने का सपना होगा पूरा! PMAY-अर्बन 2.0 के तहत 2029 तक कर सकेंगे आवेदन, यहां चेक करें पात्रता

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप खुद का घर लेने का सपना देख रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) उन लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, जो पैसों की कमी की वजह से अपना घर नहीं खरीद पा रहे हैं। वहीं शहरों में रहने वाले ऐसे ही जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए सरकार PMAY-अर्बन 2.0 (PMAY-U 2.0) चला रही है। आइए जानते हैं कि आप इसका लाभ कैसे उठा सकते हैं।

किसे मिलेगा इस योजना का फायदा?

PMAY-अर्बन 2.0 खास तौर पर शहरों में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), निम्न आय वर्ग (LIG) और मध्यम आय वर्ग (MIG) के परिवारों के लिए है। इस स्कीम की सबसे जरूरी शर्त ये है कि आवेदक या उसके परिवार के किसी भी नाम पर पूरे देश में कहीं भी कोई पक्का मकान नहीं होना चाहिए। नियमों के मुताबिक, एक परिवार में पति, पत्नी और उनके अविवाहित बच्चों का गिना जाएगा।

इन लोगों को नहीं मिलेगा फायदा

इस स्कीम के तहत उन लोगों को फायदा नहीं मिलेगा, जिनके पास गांव में एक पक्का घर है, लेकिन वो शहर में रह रहे हैं। इसके अलावा, जिन लोगों का घर पिछली PMAY-अर्बन योजना में पास हो गया था, लेकिन बाद में 31 दिसंबर 2023 के बाद कमेटी (CSMC) ने उसे रद्द कर दिया था, वे भी इस नई योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे।

कैसा घर मिलेगा?

योजना के नियमों के हिसाब से पक्का मकान वो मजबूत घर है, जिसकी दीवारें और छत टिकाऊ चीजों से बनी हों। इसमें पकी हुई ईंटें, सीमेंट, पत्थर, कंक्रीट, लकड़ी, लोहे की चादरें या एस्बेस्टस शीट वगैरह शामिल हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि अगर किसी घर की छत और दीवारें पक्की हैं, लेकिन उसका फर्श कच्चा (मिट्टी का) है, तब भी सरकार उसे पक्का मकान ही मानेगी।

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

ये योजना कुल 5 साल यानी 2024 से 2029 तक के लिए लागू की गई है। इस दौरान जो भी परिवार पात्रता की शर्तें पूरी करते हैं, वो आवेदन कर सकते हैं। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भी इस योजना से जुड़ने का विकल्प दिया गया है, जिसके लिए उन्हें केंद्र सरकार के मंत्रालय के साथ एक समझौते (MoA) पर साइन करने होंगे।

ये भी पढ़ें: बुढ़ापे में चाहिए मंथली ₹5000 पेंशन, तो 30 साल की उम्र तक कितना करें निवेश? समझें पूरा कैलकुलेशन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।