सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bank FD को भूल जाइए! बच्चों की पढ़ाई के लिए PPF में छोटे से निवेश से ऐसे बनाएं ₹16 लाख से ज्यादा का फंड

Published: Tue, 24 Nov 2026 11:22 AM (GMT+05:30)

PPF Calculation: यह लेख बच्चों की कॉलेज शिक्षा के लिए PPF में निवेश करने की सलाह देता है। इसमें बताया गया है कि मासिक ₹5000 का निवेश 15 साल में ₹16 लाख से अधिक का फंड कैसे बना सकता है, साथ ही PPF की सुरक्षा और लॉक-इन अवधि पर भी प्रकाश डाला गया है।

Bank FD को भूल जाइए! बच्चों की पढ़ाई के लिए PPF में छोटे से निवेश से ऐसे बनाएं ₹16 लाख से ज्यादा का फंड

Bank FD को भूल जाइए! बच्चों की पढ़ाई के लिए PPF में छोटे से निवेश से ऐसे बनाएं ₹16 लाख से ज्यादा का फंड

HighLights

  1. मासिक ₹5000 निवेश से 15 साल में ₹16 लाख।

  2. PPF बच्चों की शिक्षा के लिए सुरक्षित दीर्घकालिक विकल्प।

  3. 15 साल का लॉक-इन, छोटी अवधि के लिए नहीं।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। बच्चों की कॉलेज की पढ़ाई या उनके आने वाले कल के लिए पैसा जोड़ना हर माता-पिता की बड़ी चिंता होती है (Investment for Kids)। शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव (Share Market) से दूर अगर आप कोई सुरक्षित और पक्का रास्ता ढूंढ रहे हैं, तो पीपीएफ एक अच्छा विकल्प हो सकता है। समय रहते थोड़ी-थोड़ी बचर शुरू कर दी जाए, तो आगे चलकर ये एक बड़ा फंड बन जाती है। ऐसे में आइए समझते हैं कि मंथली ₹5000 की बचत से 15 साल में कितना फंड तैयार होगा।

15 साल में कितना बनेगा फंड?

मान लीजिए कि आप अपने बच्चे के लिए हर महीने ₹5000 अलग रखते हैं, तो इस हिसाब से सालभर में आप ₹60000 बच्चे के नाम से निवेश करेंगे। इस हिसाब से-

  • निवेश की अवधि: 15 साल
  • सालाना जमा: ₹60,000
  • कुल जमा रकम (मूलधन): 15 साल में कुल ₹9 लाख
  • ब्याज दर: सालाना 7.1 फीसदी
  • 15 साल बाद कुल रकम: करीब ₹16.3 लाख

कैलकुलेशन में देखें तो इस हिसाब से आप 15 साल में बच्चे की पढ़ाई के लिए हर महीने ₹5000 बचाकर ₹16 लाख से ज्यादा का फंड जोड़ पाएंगे।

निवेश से पहले इन बातों का रखें ध्यान

भले ही PPF सुरक्षित हो और तय रिटर्न देता हो, लेकिन ये हर ज़रूरत के लिए सही नहीं है। इसमें 15 साल का लॉक-इन रहता है और बीच में पैसा निकालने के अपने नियम व शर्तें हैं। ऐसे में जिन माता-पिता को अगले 3 से 4 साल में ही पैसों की ज़रूरत पड़ने वाली है, उन्हें ऐसे विकल्प देखने चाहिए जिनमें पैसों की जरूरत पड़ने पर आसानी से हाथ डाला जा सके।

ये भी पढ़ें: Gratuity Calculation: जॉब में ब्रेक आया तो क्या ग्रेच्युटी पर पड़ेगा असर? ₹50,000 सैलरी वाले ऐसे समझें पूरा कैलकुलेशन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।