सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gratuity Calculation: जॉब में ब्रेक आया तो क्या ग्रेच्युटी पर पड़ेगा असर? ₹50,000 सैलरी वाले ऐसे समझें पूरा कैलकुलेशन

Published: Tue, 24 Nov 2026 10:46 AM (IST)

यह लेख ग्रेच्युटी की गणना, पात्रता नियमों और नौकरी के दौरान ब्रेक आने पर इसके प्रभाव को समझाता है। इसमें बताया गया है कि ₹50,000 सैलरी वाले कर्मचारी को 10 साल की सेवा पर कितनी ग्रेच्युटी मिल सकती है और किन परिस्थितियों में 5 साल की शर्त लागू नहीं होती।

जॉब में ब्रेक आया तो क्या ग्रेच्युटी पर पड़ेगा असर? ₹50,000 सैलरी वाले ऐसे समझें पूरा नियम

जॉब में ब्रेक आया तो क्या ग्रेच्युटी पर पड़ेगा असर? ₹50,000 सैलरी वाले ऐसे समझें पूरा नियम

HighLights

  1. ग्रेच्युटी गणना का सटीक फॉर्मूला और उदाहरण।

  2. 5 साल की सेवा शर्त और इसके अपवाद।

  3. नौकरी में ब्रेक का ग्रेच्युटी पर नहीं पड़ता असर।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। नौकरी करते वक्त हमारा सारा ध्यान अक्सर सैलरी, बोनस और इंक्रीमेंट पर रहता है। लेकिन एक ऐसा पैसा भी है, जो लंबे समय तक काम करने के बाद आपकी बड़ी जरूरत के वक्त काम आ सकता है। इसे ग्रेच्युटी (Gratuity) कहते हैं।

मान लीजिए आपकी आखिरी सैलरी ₹50000 है और आपने किसी कंपनी में 10 साल कर काम किया है, तो नौकरी छोड़ते वक्त आपको कितने पैसे मिल सकते हैं, ये सवाल अक्सर कई लोगों के मन में होता है। तो आइए आज ग्रेच्युटी के कैलकुलेशन को समझते हैं।

कितनी बनेगी ग्रेच्युटी?

ग्रेच्युटी का पैसा निकालने के लिए सिर्फ ये नहीं देखा जाता कि आपने कितने साल काम किया है। इसमें आपकी आखिरी सैलरी और कुल सर्विस पीरियड दोनों का हिसाब लगता है। आम तौर पर हर महीने सैलरी पाने वाले कर्मचारियों के लिए 26 वर्किंग डेज के हिसाब से 15 दिन की सैलरी जोड़ी जाती है। इसे निकालने का एक तय फॉर्मूला है:

ग्रेच्युटी = आखिरी महीने की पात्र सैलरी × 15 × नौकरी के साल ÷ 26

अब इस फॉर्मूले को एक उदाहरण के तौर से समझने की कोशिश करते हैं। मान लीजिए कि नौकरी छोड़ते समय आपकी सैलरी ₹50000 है और आपने कंपनी में 10 साल पूरे कर लिए हैं। इस हिसाब से:

ग्रेच्युटी: 50,000 × 15 × 10 ÷ 26

इस फॉर्मूले के हिसाब से आपकी ग्रेच्युटी करीब 2,88,462 रुपये बनेगी। हालांकि, आपको असल में कितना पैसा मिलेगा, ये आपकी पात्र सैलरी, काम करने की अवधि और लागू नियमों पर निर्भर करेगा।

क्या पूरी सैलरी पर मिलती है ग्रेच्युटी?

यहां एक जरूरी बात ध्यान रखने वाली है कि हर कर्मचारी की ग्रेच्युटी उसकी पूरी सीटीसी या इन-हैंड सैलरी पर नहीं बनती। इसके लिए कानून के तहत मान्य सैलरी का हिस्सा देखा जाता है। इसलिए, अगर आपकी कुल सैलरी ₹50000 है, तो जरूरी नहीं कि ग्रेच्युटी का हिसाब भी पूरे ₹50000 पर ही हो।

ऐसे में अगर आप ग्रेच्युटी का सही अंदाजा लगाना चाहते हैं, तो अपनी सैलरी स्लिप के अलग-अलग हिस्सों को देखें। साथ ही जरूरत पड़ने पर अपने HR से भी साफ-साफ पूछ लें कि आपकी ग्रेच्युटी का हिसाब किस रकम पर किया जा रहा है।

कितने साल बाद मिलती है ग्रेच्युटी?

ग्रेच्युटी के नियमों के मुताबिक, इस्तीफा देने, रिटायरमेंट या सुपरएनुएशन के मामलों में आमतौर पर कम से कम 5 साल लगातार काम करना जरूरी होता है। हालांकि, कुछ खास हालात में नियम थोड़े अलग हैं:

मृत्यु या दिव्यांगता: अगर कर्मचारी के साथ ऐसी कोई स्थिति आती है, तो 5 साल की शर्त लागू नहीं होती।
फिक्सड टर्म कर्मचारी: इनके लिए अलग प्रावधान हैं, जिनके तहत पात्रता के हिसाब से 5 साल से पहले भी ग्रेच्युटी का लाभ मिल सकता है।

जॉब में ब्रेक आने पर क्या होता है?

हर बार छुट्टी लेने या काम में कुछ दिन का गैप आने से ये मान लेना सही नहीं है कि आप सर्विस से बाहर हो गए हैं। बीमारी, चोट, मंजूर छुट्टियां, ले-ऑफ और कुछ दूसरी तय स्थितियों को नियम के हिसाब से सर्विस में गिना जा सकता है। कई मामलों में लगातार सर्विस तय करने के लिए काम के दिनों (वर्किंग डेज) के नियम भी लागू होते हैं। इसलिए बीच में ब्रेक आने पर यह न समझें कि आपकी पिछली मेहनत बेकार हो गई।

ये भी पढ़ें: NPS vs EPF: 25 साल में कहां बनेगा ज्यादा रिटायरमेंट फंड? समझें पूरा कैलकुलेशन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।