सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PPF calculation: ₹11000 निवेश से बनेगा 35 लाख का फंड, कैलकुलेशन से समझिए कितने साल में पैसा होगा तैयार?

Published: Wed, 18 Nov 2026 04:57 PM (IST)

पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) एक सुरक्षित और टैक्स-फ्री निवेश विकल्प है। यह लेख बताता है कि कैसे ₹11,000 मासिक निवेश ...और पढ़ें

पीपीएफ कैलकुलेशन

पीपीएफ कैलकुलेशन

HighLights

  1. PPF एक सुरक्षित और टैक्स-फ्री निवेश विकल्प है।

  2. ₹11,000 मासिक निवेश से 15 साल में ₹35 लाख का फंड।

  3. निवेश, ब्याज और मैच्योरिटी राशि पूरी तरह टैक्स-फ्री।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: आज के समय में हर इंसान निवेश कर पैसा बचाना चाहता है। लेकिन कई बार लगता है कि पैसा डूब तो नहीं जाएगा। ऐसे में सुरक्षित निवेश विकल्प चुनना बेहद अहम है। अगर कोई सरक्षित निवेश की तरफ मुड़ना चाहता है तो उसके लिए पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) एक बेहतरीन विकल्प के रूप में सामने आता है।

इस सरकारी स्कीम का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें निवेश, मिलने वाला ब्याज (PPF interest) और मैच्योरिटी का पूरा पैसा टैक्स-फ्री (EEE कैटेगरी) होता है। ऐसे में अगर आप निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो यह ऑप्शन आपके लिए बेहतर हो सकता है। आइए जानते हैं कि अगर कोई ₹11000 हर महीने निवेश करता है तो उससे लाखों का फंड में बनाने में कितने साल लगेंगे।

₹11000 मासिक निवेश पर कितना बनेगा फंड?

अगर आप ₹11,000 लगातार हर महीने निवेश करते हैं तो मंथली निवेश ₹1,32,000 होगा। यानी कि 15 साल तक PPF में जमा करते है, तो कुल इन्वेस्टमेंट की रकम 11,000 X 12 X 15, यानी ₹19,80,000 रुपये होगी।
मौजूदा 7.1% ब्याज दर के हिसाब से इस पर करीब ₹16,00,024 ब्याज के तौर पर मिलेंगे। इस तरह 15 साल पूरे होने पर मैच्योरिटी पर कुल रकम करीब ₹35,80,024 बन सकती है, जिसमें आपका इन्वेस्टमेंट और उस पर मिला ब्याज दोनों शामिल हैं।

PPF क्यों है खास?

पीपीएफ (PPF) निवेश की सबसे बड़ी खासियत इसका टैक्स-फ्री होना है। यह 'Exempt-Exempt-Exempt' (EEE) कैटेगरी में आता है। इसका मतलब है कि इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत सालाना 1.5 लाख रुपये तक के निवेश पर टैक्स छूट मिलती है। इसके अलावा, हर साल मिलने वाला ब्याज और अंत में मिलने वाली 35 रुपये की पूरी मैच्योरिटी रकम भी पूरी तरह से टैक्स-फ्री होगी।

15 साल का लॉक-इन पीरियड

Public provident fund खाते की मैच्योरिटी अवधि 15 साल होती है। अगर आपको लाखों का लक्ष्य हासिल करना है, तो 15 साल पूरे होने के बाद आपको इस खाते को बंद नहीं करना है। आप फॉर्म भरकर इसे 5-5 साल के ब्लॉक में अनिश्चित काल तक आगे बढ़ा (Extend) सकते हैं।

 यह भी पढ़ें: SBI ग्राहकों को झटका! 45 मिनट तक ठप रहेगी UPI सर्विस; पेमेंट करने से पहले चेक करें टाइम

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।