SBI ग्राहकों को झटका! 45 मिनट तक ठप रहेगी UPI सर्विस; पेमेंट करने से पहले चेक करें टाइम
SBI UPI service down: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की UPI सेवा 19 नवंबर को बंद रहेगी। ग्राहक इस दौरान निर्बाध भुगतान के लिए UPI Lite का उपयोग कर सकते हैं।

45 मिनट तक ठप रहेगी UPI सर्विस
HighLights
SBI UPI सेवा 19 नवंबर को 45 मिनट के लिए बंद।
बैंक ने रखरखाव गतिविधि के कारण सेवा बंद की घोषणा।
ग्राहक निर्बाध भुगतान हेतु UPI Lite का उपयोग कर सकते हैं।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: अगर आपका खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में है और आप रोजाना UPI के जरिए पेमेंट करते हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। 19 नंवबर को SBI की UPI सर्विस कुछ समय के लिए बंद रहने वाली है। ऐसे में अगर ऑनलाइन पेमेंट करने की योजना बना रहे हैं, तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
किस समय नहीं कर पाएंगे UPI पेमेंट?
SBI के मुताबिक, 19 नवंबर 2026 को रात के 1 बजकर 15 मिनट से 2 बजे तक बैंक की UPI सेवाएं अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं रहेंगी। यानी करीब 45 मिनट तक ग्राहक SBI की UPI सर्विस के जरिए पैसे ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे। हालांकि, बैंक ने यह भी कहा है कि मेंटेनेंस का काम तय समय से पहले पूरा हो सकता है।
Due to scheduled maintenance activity, SBI UPI services will be temporarily unavailable from 01:15 hrs to 02:00 hrs (IST) on 19.11.2026. The activity may, however, be completed early. Customers may continue to use UPI Lite Services for uninterrupted service. We regret the inconvenience caused to our customers.
— State Bank of India (@TheOfficialSBI) November 18, 2026
क्यों बंद रहेंगी SBI की UPI सेवाएं?
बैंक ने बताया है कि यह रुकावट निर्धारित मेंटेनेंस एक्टिविटी की वजह से होगी। SBI ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर पोस्ट कर ग्राहकों को इस बारे में अलर्ट किया है। बैंक ने असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा है कि ग्राहक इस दौरान UPI Lite का इस्तेमाल कर सकते हैं।
UPI Lite से जारी रख सकेंगे पेमेंट
SBI की नियमित UPI सर्विस बंद रहने के दौरान UPI Lite की सुविधा चालू रहेगी। यह छोटे ट्रांजेक्शन के लिए बनाई गई सुविधा है। इसमें ग्राहक अपने बैंक खाते से UPI Lite वॉलेट में पैसे जोड़ सकते हैं और फिर हर पेमेंट पर UPI PIN डाले बिना भुगतान कर सकते हैं।