सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

8th Pay Commission: कर्मचारियों को हो सकता है लाखों का नुकसान! एरियर का समझें पूरा हिसाब

Published: Wed, 18 Nov 2026 03:49 PM (GMT+05:30)

8वें वेतन आयोग को लागू करने में देरी से केंद्रीय कर्मचारियों को HRA और TA के एरियर में लाखों का नुकसान हो सकता है।

8th pay commission: देरी से मिला एरियर तो कितना होगा नुकसान ?

8th pay commission: देरी से मिला एरियर तो कितना होगा नुकसान ?

HighLights

  1. 8वें वेतन आयोग में देरी से कर्मचारियों को लाखों का नुकसान।

  2. HRA और TA का पिछली तारीख से एरियर नहीं मिलेगा।

  3. बेसिक सैलरी का एरियर मिलेगा, पर भत्तों पर असर।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सिर्फ नई सैलरी का फिटमेंट फैक्टर ही नहीं, बल्कि इसे लागू करने में लगने वाला समय भी काफी अहम है। आयोग की सिफारिशें लागू होने में जितनी देरी होगी, कर्मचारियों को कुछ भत्तों के मामले में उतना ही नुकसान उठाना पड़ सकता है। दरअसल, नए वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों को पुरानी तारीख से बेसिक सैलरी का एरियर (arrear) मिलने की उम्मीद है, लेकिन HRA (house rent allownces) और TA (transport allownces) का एरियर मिलना तय नहीं है।

पिछले वेतन आयोगों (7th pay commission) के नियमों और विशेषज्ञों के आकलन के मुताबिक, HRA और ट्रांसपोर्ट अलाउंस की नई दरें लागू होने पर कर्मचारियों को उनका फायदा आगे से मिल सकता है, लेकिन पिछली अवधि का अंतर नहीं मिलेगा। ऐसे में 8वें वेतन आयोग को लागू करने में देरी कर्मचारियों की जेब पर भारी पड़ सकती है।

आइए लेवल-3 के एक कर्मचारी की सैलरी के उदाहरण से पूरा गणित समझते हैं।

8वें वेतन आयोग में कब से मिलेगा एरियर?

8वें वेतन आयोग के लिए संभावित प्रभावी तारीख 1 जनवरी 2026 मानी जा रही है। आयोग को अपनी सिफारिशें देने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। इसके बाद रिपोर्ट की समीक्षा, कैबिनेट की मंजूरी और सरकारी अधिसूचना जैसी प्रक्रियाएं पूरी होंगी। ऐसे में अगर आयोग की सिफारिशें मई 2027, अगस्त 2027 या दिसंबर 2027 में लागू होती हैं, तो कर्मचारियों के एरियर और भत्तों पर अलग-अलग असर पड़ सकता है।

क्या DA, HRA और TA का भी मिलेगा एरियर?

इस सवाल को समझना जरूरी है, क्योंकि सैलरी में सिर्फ बेसिक पे ही शामिल नहीं होती।

1. महंगाई भत्ता (DA): DA कर्मचारियों को महंगाई से राहत देने के लिए दिया जाता है। इसे साल में दो बार संशोधित किया जाता है। नया वेतन आयोग लागू होने तक DA में संशोधन जारी रह सकता है। इसलिए इसे HRA और TA की तरह फिक्स्ड एरियर नुकसान के रूप में नहीं देखना चाहिए। नई बेसिक सैलरी के आधार पर DA की गणना भी बदल जाएगी।

2. हाउस रेंट अलाउंस (HRA): HRA कर्मचारी की बेसिक सैलरी और शहर की कैटेगरी पर निर्भर करता है। मौजूदा व्यवस्था में X कैटेगरी के शहरों में 30%, Y कैटेगरी में 20% और Z कैटेगरी में 10% HRA मिलता है। हालांकि, नए वेतन आयोग में इसकी दरें बदल सकती हैं। पिछले नियमों के आधार पर HRA का पिछली अवधि का एरियर मिलने की उम्मीद नहीं मानी जा रही है।

3. ट्रांसपोर्ट अलाउंस (TA/TPTA): यह भत्ता कर्मचारी के पे लेवल और पोस्टिंग वाले शहर के आधार पर मिलता है। इसकी दरें भी नए वेतन आयोग में संशोधित हो सकती हैं। लेकिन आमतौर पर इसे फिक्स्ड अलाउंस माना जाता है और इसका पिछली तारीख से एरियर नहीं मिलता।

लेवल-3 कर्मचारी की सैलरी का पूरा कैलकुलेशन

अब मान लेते हैं कि किसी केंद्रीय कर्मचारी की मौजूदा बेसिक सैलरी ₹21,700 है और वह लेवल-3, स्टेज-1 में आता है। इस कैलकुलेशन में 2.1 का फिटमेंट फैक्टर मानकर नई बेसिक सैलरी का अनुमान लगाया गया है।

नई बेसिक सैलरी का अनुमान

  • मौजूदा बेसिक पे: ₹21,700
  • फिटमेंट फैक्टर: 2.1
  • नई अनुमानित बेसिक:₹45,570
  • कैलकुलेशन: ₹21,700 × 2.1 = ₹45,570
  • यानी बेसिक सैलरी में अनुमानित अंतर ₹23,870 होगा। अब HRA और ट्रांसपोर्ट अलाउंस को भी समझते हैं।
  • सैलरी का हिस्सा मौजूदा रकम 8वें वेतन अनुमान
    बेसिक पे ₹21,700 ₹45,700
    HRA ₹5,208 ₹10,937
    TPTA बेसिक रेट ₹3,600 ₹7560

यहां कैलकुलेशन में 24% HRA और 2.1 फिटमेंट फैक्टर की धारणा ली गई है। यह अनुमान है, आयोग की घोषित दरें नहीं।

मई, अगस्त या दिसंबर 2027 में लागू हुआ तो कितना नुकसान?

अब सबसे अहम सवाल कि 8वां वेतन आयोग लागू होने में देरी हुई तो कर्मचारी को कितना नुकसान हो सकता है?

लागू होने का अनुमानित समय DA की धारणा
HRA-TA का संभावित नुकसान
मई 2027 62% ₹1,26,766
अगस्त 2027 64% ₹1,47,696
अक्टूबर 2027 64% ₹1,77,235

मसलन, अगर 8वां वेतन आयोग मई 2027 में लागू होता है तो लेवल-3 कर्मचारी को HRA और TA के अंतर के रूप में करीब ₹1.27 लाख का संभावित नुकसान हो सकता है। वहीं अगस्त 2027 तक देरी होने पर यह नुकसान करीब ₹1.48 लाख और दिसंबर 2027 तक लागू होने पर करीब ₹1.77 लाख हो सकता है।

 यह भी पढ़ें: 8th pay commission: इंतजार खत्म! एरियर की तारीख '100%' कन्फर्म, जानें कब से मिलेगा बढ़ा हुआ पैसा?

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।