सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

5 साल के लिए किसी सुरक्षित जगह पर करना है निवेश? तो यहां टैक्स में छूट के साथ मिल सकता है 8.2% का तगड़ा ब्याज!

Published: Sun, 04 Oct 2026 05:46 PM (IST)

Post Office Scheme: यह लेख पोस्ट ऑफिस की चार छोटी बचत योजनाओं - टाइम डिपॉजिट, एनएससी, मासिक आय योजना और ...और पढ़ें

5 साल के लिए किसी सुरक्षित जगह पर करना है निवेश? तो यहां टैक्स में छूट के साथ मिल सकता है 8.2% का तगड़ा ब्याज!

5 साल के लिए किसी सुरक्षित जगह पर करना है निवेश? तो यहां टैक्स में छूट के साथ मिल सकता है 8.2% का तगड़ा ब्याज!

HighLights

  1. पोस्ट ऑफिस की 4 छोटी बचत योजनाएं उपलब्ध हैं।

  2. निवेश पर 7.4% से 8.2% तक उच्च ब्याज दर।

  3. टैक्स बचत, मासिक आय और सुरक्षित निवेश के विकल्प।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी आने वाले समय में छोटी बचत योजनाओं (Small Saving Schemes Interest) में निवेश के बारे में सोच रहे हैं? अगर हां तो ये खबर आपके बड़े काम की है। पोस्ट ऑफिस (Post Office Schemes) की 4 ऐसी स्कीम हैं, जहां आपका पैसा सुरक्षित (Safe Investment) रहेगा और तो और आपको अच्छा-खासा ब्याज भी मिलेगा। ऐसे में आइए आपको उन चारों स्कीम्स के बारे में विस्तार से बताते हैं।

1. कौन सी हैं वो 4 स्कीम्स?

पोस्ट ऑफिस की इन धांसू स्कीम्स का नाम है-

  • पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (Post Office Time Deposit)
  • नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (National Saving Certificate)
  • मंथली इनकम स्कीम (Monthly Income Scheme)
  • सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (Senior Citizen Saving Scheme)

2. कौन दे रहा कितना ब्याज?

आप चारों स्कीम्स के बारे में विस्तार से नीचे दी टेबल से समझ सकते हैं:

योजना का नाम ब्याज कितना मिल रहा है? ब्याज मिलने का तरीका समय (अवधि) खास बात / फायदा
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट

(5-Year Time Deposit)
7.5% सालाना हिसाब हर 3 महीने पर, पर पैसा साल में एक बार मिलेगा 5 साल
बिना किसी रिस्क के आपका पैसा एकदम सुरक्षित रहता है।
राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र

(NSC)
7.7% सालाना ब्याज पर ब्याज (कंपाउंडिंग) जुड़ता है, पूरा पैसा आखिर में मिलता है 5 साल
इसमें आपको टैक्स बचाने (Section 80C) का फायदा मिल जाता है।
मासिक आय योजना

(MIS)
7.4% सालाना हर महीने सीधे आपके बैंक खाते में आ जाएगा 5 साल
उन लोगों के लिए बेस्ट है जिन्हें घर चलाने के लिए हर महीने रेगुलर पैसे चाहिए।
सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम

(SCSS)
8.2% सालाना हर 3 महीने (त्रैमासिक) पर खाते में 5 साल
बुजुर्गों (सीनियर सिटीजन) के लिए सबसे बढ़िया, क्योंकि इसमें सबसे ज्यादा ब्याज मिल रहा है।

आपके लिए कौन सही?

अगर आपको 5 साल में बड़ा फंड तैयार करना है, तो आप टाइम डिपॉजिट या एनएससी चुन सकते हैं, वहीं अगर आपको घर खर्च के लिए हर महीने की रेगुलर इनकम चाहिए तो MIS एक अच्छा विकल्प है। वहीं अगर आप वरिष्ठ नागरिक हैं, या उनके नाम से निवेश करना चाहते हैं तो SCSS सबसे बेस्ट है क्योंकि यहां सबसे ज्यादा ब्याज मिल रहा है।

ये भी पढ़ें: ₹500 की छोटी बचत से तैयार होगा ₹1 करोड़ से ज्यादा का फंड, क्या है Step Up SIP का ये जादुई फॉर्मूला?