₹500 की छोटी बचत से तैयार होगा ₹1 करोड़ से ज्यादा का फंड, क्या है Step Up SIP का ये जादुई फॉर्मूला?
SIP Calculation: यह लेख बताता है कि कैसे आप म्यूचुअल फंड में स्टेप-अप एसआईपी के जरिए हर महीने ₹500 बचाकर ...और पढ़ें

₹500 की छोटी बचत से तैयार होगा ₹1 करोड़ से ज्यादा का फंड, क्या है Step Up SIP का ये जादुई फॉर्मूला?
HighLights
₹500 मासिक निवेश से ₹1 करोड़ से अधिक फंड संभव।
स्टेप-अप एसआईपी हर साल निवेश बढ़ाने का तरीका।
28 साल में ₹1.12 करोड़ फंड का विस्तृत कैलकुलेशन।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं कि आप ₹500 हर महीने बचाकर अपने लिए ₹1 करोड़ से ज्यादा का फंड तैयार कर सकते हैं (Financial Planning for Retirement)? अगह नहीं, तो ये खबर आपके लिए है। आज म्यूचुअल फंड (Investment in Mutual Fund) में निवेश के उस तरीके के बारे में जानेंगे जिससे आप छोटी बचत से ही बड़ा फंड तैयार कर पाएंगे।
बड़े फंड के लिए क्या करना होगा?
बड़ा फंड तैयार करने के लिए आप म्यूचुअल फंड में एसआईपी कर सकते हैं। SIP (Systematic Investment Plan) करने के लिए बड़ी रकम की जरूरत नहीं पड़ती, आप छोटी रकम से भी निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। लेकिन यहां पर ये बात ध्यान देने वाली है कि सिर्फ ₹500 की एसआईपी आपके लिए बड़ा फंड नहीं जोड़ पाएगी, इसके लिए आपको Step Up SIP की मदद लेनी पड़ेगी।
Step Up SIP का मतलब है हर साल अपनी एसआईपी की रकम में बढ़ोतरी करना। आइए अब कैलकुलेशन से समझते हैं कि कैसे ₹500 के निवेश की शुरुआत से ₹1 करोड़ से ज्यादा का फंड तैयार होगा।
- मंथली निवेश: ₹500 (शुरुआत)
- स्टेप-अप (हर साल बढ़ोतरी): 20% सालाना
- कुल निवेश की अवधि: 28 साल
- अनुमानित रिटर्न: 12% सालाना
- कुल निवेश: ₹49.15 लाख
- कमाई या रिटर्न: ₹63.32 लाख
- कुल फंड: 1.12 करोड़ रुपये से ज्यादा!
कैलकुलेशन से साफ है कि अगर आप सिर्फ ₹500 की रकम से शुरू करेंगे, तो भी आप अपने लिए ₹1 करोड़ से ज्यादा का फंड जुटा पाएंगे। हालांकि म्यूचुअल फंड मार्केट से जुड़ा होता है, इसलिए यहां पर रिटर्न भी ऊपर नीचे होता रहता है। इसलिए हमेशा अपने गोल और अपनी जरूरत के हिसाब अच्छे फंड को चुनकर उसमें निवेश करें।
नोट: यहां जो 12% रिटर्न का अनुमान लगाया गया है, वो म्यूचुअल फंड के लॉन्ग-टर्म औसत प्रदर्शन पर आधारित है। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, इसलिए म्यूचुअल फंड के रिटर्न की कोई पक्की गारंटी नहीं होती। ये पूरी तरह बाजार की चाल पर निर्भर करता है। इसलिए जब भी आप म्यूचुअल फंड निवेश कर रहे हैं, तो अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। यहां दी गई जानकारी निवेश की सलाह नहीं है।
