इस फेस्टिव सीजन बजट के साथ बढ़ाएं अपनी वेल्थ, शानदार रिटर्न के लिए एक्सपर्ट ने सुझाए ये 5 म्यूचुअल फंड्स
अक्टूबर में फेस्टिव सीजन के साथ निवेश की शुरुआत करने वालों के लिए एक्सपर्ट अनिरुद्ध गुप्ता ने 5 बेहतरीन म्यूचुअल ...और पढ़ें

इस फेस्टिव सीजन बजट के साथ बढ़ाएं अपनी वेल्थ, शानदार रिटर्न के लिए एक्सपर्ट ने सुझाए ये 5 म्यूचुअल फंड्स
HighLights
एक्सपर्ट अनिरुद्ध गुप्ता ने अक्टूबर निवेश के लिए 5 फंड बताए।
डेट, आर्बिट्रेज, डिफेंस, मिडकैप, लार्ज-मिडकैप फंड शामिल हैं।
एसआईपी और लमसम निवेश के लिए विभिन्न विकल्प उपलब्ध हैं।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अक्टूबर का महीना शुरू हो चुक है और फेस्टिव सीजन भी। इस फेस्टिव सीजन कोई गाड़ी खरीदेगा, कोई फोन तो कोई सोना-चांदी। लेकिन अगर आप निवेश के बारे में सोच रहे हैं और इसी महीने से शुरू करना चाहते हैं तो आपको आज ऐसे 5 म्यूचुअल फंड के बारे में बताते हैं जिनमें आप आज से ही निवेश कर सकते हैं।
क्या है उन फंड्स का नाम?
म्यूचुअल फंड्स का बाजार बहुत बड़ा है। यहां कई तरह के फंड्स मौजूद हैं, लेकिन सही फंड की पहचान करना बहुत मुश्किल है। अक्टूबर से निवेश के लिए हमने म्यूचुअल फंड एक्सपर्ट अनिरुद्ध गुप्ता से बात की और समझा कि इस फेस्टिव सीजन कहां निवेश करना सही रहेगा। एक्सपर्ट गुप्ता के हिसाब से-
- HDFC Low Duration Fund (एचडीएफसी लो ड्यूरेशन फंड)
- Kotak Equity Arbitrage Fund (कोटक इक्विटी आर्बिट्रेज फंड)
- Aditya Birla Sunlife Nifty Defence Index Fund (आदित्य बिड़ला सनलाइफ निफ्टी डिफेंस इंडेक्स फंड)
- Nippon India Growth Midcap Fund (निप्पॉन इंडिया ग्रोथ मिडकैप फंड)
- Motilal Oswal Large and Midcap Fund (मोतीलाल ओसवाल लार्ज एंड मिडकैप फंड)
1. HDFC Low Duration Fund (एचडीएफसी लो ड्यूरेशन फंड)
ये एक डेट म्यूचुअल फंड (Debt Mutual Fund) है। इसका मतलब है कि इसमें आपका पैसा शेयरों (Stock Market) की बजाय सुरक्षित बॉन्ड और डिबेंचर में लगाया जाता है। अगर आप शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव से बचना चाहते हैं और अपने पैसों पर बैंक एफडी से थोड़ा बेहतर और सुरक्षित रिटर्न चाहते हैं, तो ये फंड आपके लिए एकदम सही है।
इस समय इस फंड का NAV ₹67.69 है, वहीं इसका कुल एसेट ₹17793 करोड़ है। एक्सपर्ट के हिसाब से लमसम निवेश के लिए ये फंड काफी सही है, लेकिन अगर आप इसमें एसआईपी करना चाहते हैं, तो महज ₹100 के निवेश से ही एसआईपी की शुरुआत कर सकते हैं।
2. Kotak Equity Arbitrage Fund (कोटक इक्विटी आर्बिट्रेज फंड)
ये एक आर्बिट्रेज फंड है जो शेयर बाजार में कम कीमत पर शेयर खरीदकर दूसरी जगह ऊंचे दाम पर बेचकर (Arbitrage) मुनाफा कमाता है। जो निवेशक शेयर बाजार के मुनाफे का मजा तो लेना चाहते हैं लेकिन रिस्क (जोखिम) बिल्कुल नहीं उठाना चाहते, उनके लिए ये फंड बेहतरीन है।
इसे टैक्स के मामले में इक्विटी फंड माना जाता है, जिससे शॉर्ट-टर्म में भी एफडी के मुकाबले टैक्स बेनिफिट मिल जाता है और बाजार गिरने का डर भी कम रहता है। जब तक ये खबर लिखी जा रही है तब इस फंड का NAV ₹43.37 है, वहीं इसके कुल एसेट ₹75,712 करोड़ के हैं। ये फंड भी लमसम निवेश के लिए ज्यादा सही है।
3. Aditya Birla Sunlife Nifty Defence Index Fund (आदित्य बिड़ला सनलाइफ निफ्टी डिफेंस इंडेक्स फंड)
ये एक थीम बेस्ड इंडेक्स फंड है जो देश के डिफेंस (रक्षा) सेक्टर की कंपनियों में निवेश करता है। भारत सरकार का फोकस डिफेंस सेक्टर पर बहुत ज्यादा है। ऐसे में ये सेक्टोरल फंड लंबी अवधि में तगड़ा रिटर्न देने की क्षमता रखता है, हालांकि इसमें थोड़ा जोखिम भी ज्यादा होता है।
आज इस फंड का NAV ₹13.09 है, वहीं इसके कुल असेट ₹1398 करोड़ के हैं। एक्सपर्ट ने इस फंड को लमसम निवेश के लिए ज्यादा सही बताया है। लेकिन अगर इसमें एसआईपी करना है तो ₹500 से इसमें एसआईपी की शुरुआत की जा सकती है।
4. Nippon India Growth Midcap Fund (निप्पॉन इंडिया ग्रोथ मिडकैप फंड)
ये एक मिड-कैप कैटेगरी का फंड है जो ऐसी कंपनियों में निवेश करता है जो ना तो बहुत बड़ी हैं और ना ही बहुत छोटी, बल्कि मिड-साइज की हैं और तेजी से बढ़ रही हैं। जो निवेशक थोड़ा रिस्क उठाने को तैयार हैं और अपने पैसों को 5 से 7 साल या उससे ज्यादा समय के लिए बढ़ाना चाहते हैं उनके लिए ये फंड अच्छा हो सकता है।
इस फंड का ट्रैक रिकॉर्ड शानदार रहा है। मिड-कैप कंपनियां भविष्य में मल्टीबैगर (बहुत ज्यादा मुनाफा देने वाली) साबित हो सकती हैं। एक्सपर्ट ने इस फंड में एसआईपी की सलाह दी है। यहां आप सिर्फ ₹100 की एसआईपी से शुरुआत कर सकते हैं। इस समय इस फंड का NAV ₹4725 है, वहीं इसके कुल एसेट ₹52270 करोड़ के हैं।
5. Motilal Oswal Large and Midcap Fund (मोतीलाल ओसवाल लार्ज एंड मिडकैप फंड)
ये एक डायवर्सिफाइड फंड है जो आपके पैसों को देश की दिग्गज कंपनियों (Large Cap) और उभरती हुई मीडियम साइज की कंपनियों (Mid Cap) दोनों में मिलाकर निवेश करता है। जो निवेशक चाहते हैं कि उनका पैसा सुरक्षित हाथों में भी रहे और साथ ही अच्छी ग्रोथ भी मिले उनके लिए ये फंड अच्छा हो सकता है।।
लार्ज कैप की स्टेबिलिटी (स्थिरता) और मिड-कैप की ग्रोथ, दोनों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन इस फंड में मिलती है, जिससे रिस्क थोड़ा संतुलित हो जाता है। एक्सपर्ट ने इस फंड का नाम एसआईपी के लिहाज से सुझाया है। इस फंड का NAV ₹39.47 है, वहीं इसके कुल एसेट ₹20159 करोड़ के हैं।
Disclaimer: म्यूचुअल फंड के बारे में यहां दी गई जानकारी एक्सपर्ट की सलाह पर आधारित है। जागरण बिजनेस आपको निवेश की सलाह नहीं देता है। कहीं भी निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।
ये भी पढ़ें: बिना किसी भागदौड़ के हर महीने आएंगे ₹60000, खाली प्रॉपर्टी पर कैसे लगवाएं ATM; 5 प्वाइंट में समझें पूरा प्रोसेस
