सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रिटायरमेंट के बाद चाहिए पक्की रकम, तो जानिए पोस्ट ऑफिस की मंथली स्कीम में निवेश से कितनी होगी कमाई?

Published: Thu, 26 Nov 2026 12:31 PM (GMT+05:30)

पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (POMIS) में ₹5 लाख निवेश कर आप हर महीने ₹3,083 की निश्चित आय प्राप्त कर सकते हैं। यह योजना सेवानिवृत्त व्यक्तियों और नियमित आय चाहने वालों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जो 7.4% वार्षिक ब्याज दर प्रदान करती है।

रिटायरमेंट के बाद चाहिए पक्की रकम, तो जानिए पोस्ट ऑफिस की मंथली स्कीम में निवेश से कितनी होगी कमाई?

रिटायरमेंट के बाद चाहिए पक्की रकम, तो जानिए पोस्ट ऑफिस की मंथली स्कीम में निवेश से कितनी होगी कमाई?

HighLights

  1. ₹5 लाख निवेश पर हर महीने ₹3,083 की निश्चित आय।

  2. सेवानिवृत्त व्यक्तियों के लिए नियमित मासिक आय का बेहतरीन विकल्प।

  3. इस स्कीम में 7.4% वार्षिक ब्याज दर मिलती है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपके पास ₹5 लाख की बचत है और आप चाहते हैं कि हर महीने आपके खाते में पक्की कमाई आती रहे, तो पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम आपके काम आ सकती है। इस स्कीम में आपको सिर्फ एक बार पैसा लगाना है और 5 साल तक हर महीने आपको ब्याज मिल सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि अगर आप इसमें ₹5 लाख लगाते हैं कि हर महीने आपको कितने रुपए मिलेंगे।

कितना मिलेगा ब्याज?

पोस्ट ऑफिस की मंथली स्कीम की खास बात ये है कि इसमें निवेश करने से आपको हर महीने ब्याज मिलेगा। इस स्कीम में निवेश करने से फिलहाल 7.4% का सालाना ब्याज मिलेगा। लेकिन ध्यान रहे कि सरकार हर तिमाही इसकी ब्याज दर पर फैसला करती है, तो हो सकता है कि आने वाले समय में इसके ब्याज दर कम हो जाएं या फिर बढ़ जाएं।

हर महीने कितनी होगी कमाई?

जानकारी रकम 
एकमुश्त जमा ₹5,00,000
सालाना ब्याज दर 7.40%
हर महीने मिलने वाला ब्याज ₹3,083
एक साल का ब्याज ₹37,000
पांच साल का कुल ब्याज ₹1,85,000
मैच्योरिटी पर मूल रकम ₹5,00,000
पांच साल में कुल रकम ₹6,85,000

किसके लिए सही है यह स्कीम?

ये स्कीम रिटायर्ड लोगों के लिए बेस्ट है, जिन्हें पेंशन के अलावा हर महीने थोड़ा एक्स्ट्रा इनकम की जरूरत होती है। वहीं जिन लोगों के पास थोड़ा पैसा जमा हो गया है, और वो चाहते हैं कि उसे पैसे की वैल्यू बढ़े, तो वो लोग भी इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं।

क्या हैं निवेश के निमय?

इस स्कीम में अगर आप अकेले निवेश करते हैं, तो अधिकतम ₹9 लाख तक का निवेश कर सकते हैं। लेकिन अगर आप पति या पत्नी के साथ मिलकर खाता खोलते हैं, तो आप अधिकतम ₹15 लाख तक निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम की अवधि 5 साल होती है, वहीं 1 साल पूरा होने से पहले खाता बंद नहीं हो सकता है। साथ ही अगर आप 1 साल बाद और 3 साल से पहले बंद करवाते हैं तो जमा रकम का 2% काटा जाता है। वहीं 3 साल बाद और 5 साल से पहले बंद कराने पर 1% की कटौती होती है।

ये भी पढ़ें: नौकरी करने वालों के लिए खुशखबरी! ESIC ने लागू किए नए नियम, बिना क्लेम सीधे खाते में ट्रांसफर होगा बीमारी का पैसा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।