सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नौकरी करने वालों के लिए खुशखबरी! ESIC ने लागू किए नए नियम, बिना क्लेम सीधे खाते में ट्रांसफर होगा बीमारी का पैसा

Published: Wed, 25 Nov 2026 10:32 AM (IST)

केंद्र सरकार ने ESIC नियमों में बदलाव किया है, जिससे कर्मचारियों के लिए बीमारी और मातृत्व लाभ का क्लेम करना आसान हो गया है। नए नियमों के तहत पात्र कर्मचारियों को अब सीधे उनके आधार-लिंक्ड बैंक खाते में पैसा मिलेगा, जिससे अलग से फॉर्म भरने की जरूरत नहीं होगी।

नौकरी करने वालों के लिए खुशखबरी! ESIC ने लागू किए नए नियम, बिना क्लेम सीधे खाते में ट्रांसफर होगा बीमारी का पैसा

नौकरी करने वालों के लिए खुशखबरी! ESIC ने लागू किए नए नियम, बिना क्लेम सीधे खाते में ट्रांसफर होगा बीमारी का पैसा

HighLights

  1. बीमारी और मातृत्व लाभ के लिए क्लेम प्रक्रिया हुई आसान।

  2. पात्र कर्मचारियों को सीधे खाते में मिलेगा लाभ का पैसा।

  3. ESIC सदस्यता के लिए नई सैलरी सीमा निर्धारित की गई।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने ESIC यानी कर्मचारी राज्य बीमा निगम से जुड़े नियमों में अहम बदलाव किया है। 21 नवंबर 2026 से लागू हुए नए नियमों के बाद अब पात्र कर्मचारियों के बीमारी और मातृत्व का पैसा लेने के लिए अलर से क्लेम फॉर्म भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही, इस स्कीम में जुड़ने के लिए सैलरी की सीमा भी तय कर दी गई है।

क्या हैं नए नियम?

केंद्र सरकार ने Employees State Insurance Regulations, 2026 की अधिसूचना जारी की। ये नियम Code on Social Security, 2020 के तहत लाए गए हैं और 1950 से चल रहे पुराने नियमों की जगह लेंगे। सरकार ने 20 नवंबर 2026 को इन्हें अंतिम रूप दिया और 21 नवंबर को गैजेट में प्रकाशित किया। इससे पहले जुलाई में इसका ड्राफ्ट आया था और लोगों से सुझाव और आपत्तियां मांगी गई थी। नए नियमों में सबसे बड़ा फायदा ये है कि कर्मचारियों के लिए क्लेम की प्रक्रिया काफी आसान हो गई है।

सीधे खाते में आएगा पैसा!

नए नियमों के तहत पात्र कर्मचारियों को सिकनेस बेनिफिट और मैटरनिटी बेनिफिट की रकम सीधे उनके खाते में भेजी जाएगी, जिसके लिए उन्हें अब क्लेम करने की जरूरत नहीं होगी। लेकिन इसके लिए कुछ जरूरी शर्तों को जरूर मानना होगा:

  • कर्मचारी के पास ESIC सिस्टम के जरिए जारी मेडिकल सर्टिफिकेट होना चाहिए।
  • नियोक्ता (कंपनी/मालिक) को तय समय के लिए Employer Portal पर Form 8B के जरिए रिटर्न दाखिल करना होगा।
  • कर्मचारी का आधार उसके इंश्योरेंस नंबर से जुड़ा होना चाहिए और उसका आधार-लिंक्ड बैंक अकाउंट होना जरूरी है।

ये तीनों शर्तें पूरी होते ही ESIC सीधे बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर कर देगा। कर्मचारियों को अलग से क्लेम डालने के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

कितने दिन में आएगा पैसा?

रेगुलेशन 37 में अलग-अलग फायदों के भुगतान की समयसीमा भी साफ कर दी गई है। जरूरी कागजात और सर्टिफिकेट जमा होने के बाद पैसा मिलने की तस सीमा है:

लाभ का प्रकार
भुगतान की समयसीमा
Sickness Benefit 7 दिन
Funeral Expenses 15 दिन
पहला Maternity Payment 14 दिन
पहला Temporary Disablement Payment 1 महीना
पहला Permanent Disablement Payment 1 महीना
पहला Dependants' Benefit 3 महीने

सैलरी लिमिट के लिए खास नियम

मालूम हो कि ESIC एक सोशल सिक्योरिटी स्कीम है, जो पात्र कर्मचारियों और उनके परिवारों को हेल्थ इंश्योरेंस और आर्थिक मदद देती है। नए नियमों में मेंबरशिप के लिए सैलरी लिमिट ₹21,000 रखी गई है। वहीं, दिव्यांग कर्मचारियों के लिए यह सीमा ₹25,000 है।

इस स्कीम में कर्मचारी अपनी ग्रॉस सैलरी की 0.75% और नियोक्ता 3.25% योगदान देता है। जिन कर्मचारियों की दिहाड़ी ₹176 प्रतिदिन तक है, उन्हें अपने हिस्से का पैसा नहीं देना होगा, लेकिन नियोक्ता को अपना हिस्सा भरना पड़ेगा। नए नियमों में योगदान और बेनिफिट पीरियड में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके अलावा रजिस्ट्रेशन, परिवार की जानकारी अपडेट करने और रिटर्न भरने जैसे कामों के लिए डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम के इस्तेमाल पर ज्यादा जोर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: UPI की हर दिक्कत का वन-स्टॉप सॉल्यूशन! NPCI लाया MyUPI प्लेटफॉर्म, मिलेंगे 8 कमाल के फीचर्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।