सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPI की हर दिक्कत का वन-स्टॉप सॉल्यूशन! NPCI लाया MyUPI प्लेटफॉर्म, मिलेंगे 8 कमाल के फीचर्स

Published: Tue, 24 Nov 2026 01:30 PM (IST)

NPCI ने MyUPI नाम से एक नया प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जो यूपीआई से जुड़ी सभी समस्याओं का एक ही जगह समाधान प्रदान करता है। यह प्लेटफॉर्म 8 प्रमुख फीचर्स के साथ आता है, जिसमें सेफ्टी स्विच, एआई असिस्टेंस, शिकायत दर्ज करना और ऑटोपे प्रबंधन शामिल हैं।

UPI की हर दिक्कत का वन-स्टॉप सॉल्यूशन! NPCI लाया MyUPI प्लेटफॉर्म, मिलेंगे 8 कमाल के फीचर्स

UPI की हर दिक्कत का वन-स्टॉप सॉल्यूशन! NPCI लाया MyUPI प्लेटफॉर्म, मिलेंगे 8 कमाल के फीचर्स

HighLights

  1. MyUPI प्लेटफॉर्म यूपीआई समस्याओं का वन-स्टॉप समाधान।

  2. सेफ्टी स्विच से धोखाधड़ी या फोन खोने पर ब्लॉक करें।

  3. शिकायत दर्ज करें, ऑटोपे प्रबंधित करें, एआई से पूछें।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी हर रोज के खर्चों के लिए यूपीआई (UPI) के इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए बहुत ही जरूरी खबर है। हाल ही में NPCI ने एक कमाल का प्लेटफॉर्म लॉन्च किया था, जहां आप यूपीआई से जुड़ी हर समस्या का सामधान निकाल सकते हैं। तो अब अगर आप कभी गलती से किसी गलत यूपीआई पर पैसा भेज दें, तो घबराएं नहीं इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करें।

NPCI ने क्या लॉन्च किया?

हाल ही में एनपीसीआई ने MyUPI के नाम से एक प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जहां आपको आपके यूपीआई से जुड़ी सारी जानकारी एक ही जगह मिल जाएगी। इसके अलावा यूपीआई से जुड़ी समस्या के लिए अब आपको हर जगह भटकने की जरूरत नहीं है, आप MyUPI पर सारी चीजों का समाधान निकाल सकते हैं।

MyUPI में क्या होगा खास?

एनपीसीआई ने MyUPI को कुछ इस तरह से डिजाइन किया गया है कि किसी भी आम यूजर को अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं के लिए बैंकों या फिर कस्टमर केयर के चक्कर न काटने पड़े। इसमें प्रमुख 8 फीचर्स हैं:

1. Safety Switch: ये फीचर बड़े ही काम का है। अगर आपका का फोन कहीं खो जाता है, या आपको फ्रॉड का शक होता है, तो आप इस फीचर की मदद से तुरंत अपने बैंक खाते से जुड़े सारे यूपीआई पेमेंट सर्विस को ब्लॉक कर सकते हैं।

2. Ask AI: इस फीचर से सवालों के तुरंत जवाब एआई के जरिए मिलेंगे। कोई तकनीकी समस्या हो, डाउट हो, यूपीआई से जुड़ा कोई नियम आपको समझ नहीं आ रहा हो, तो आप एआई से पूछ सकते हैं।

3. Pay Safe: अनजाने में किसी गलत शख्स या फ्रॉड अकाउंट में पैसा न चला जाए, इसके लिए यह टूल पैसे ट्रांसफर करने से पहले प्राप्तकर्ता (Payee) के बारे में जरूरी वेरिफिकेशन और जानकारी देता है।

4. Complaints: अगर कोई ट्रांजैक्शन फेल हो गया है या पैसे कटकर अटक गए हैं, तो यहीं से सीधे शिकायत दर्ज की जा सकती है। इसमें यूजर सबूत (स्क्रीनशॉट या रेफरेंस) अपलोड कर सकते हैं और अपनी कंप्लेंट का रियल-टाइम स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।

5. UPI Autopay: ओटीटी प्लेटफॉर्म, ईएमआई या बिल पेमेंट्स के लिए सेट किए गए रिकरिंग (बार-बार होने वाले) पेमेंट्स को आप अपनी मर्जी से कभी भी पॉज (रोक), दोबारा शुरू या कैंसल कर सकते हैं।

6. Transactions: अलग-अलग ऐप्स में जाकर पासबुक खंगालने की जरूरत नहीं है। यहां पिछले 60 दिनों के सभी ट्रांजैक्शन की पूरी लिस्ट फिल्टर ऑप्शन के साथ एक ही जगह मिल जाएगी।

7. UPI number (मोबाइल लिंकिंग मैनेजमेंट): आपका मोबाइल नंबर किस बैंक अकाउंट से लिंक है, उसे यहां आसानी से देखा जा सकता है और जरूरत पड़ने पर उस लिंक को हटाया (Delete) भी जा सकता है।

8. Repeat a payment: जिस व्यक्ति या दुकानदार को आप पहले पैसे भेज चुके हैं, उसे बिना दोबारा नंबर या क्यूआर कोड ढूंढे सीधे एक क्लिक में फिर से पेमेंट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  Gratuity Calculation: जॉब में ब्रेक आया तो क्या ग्रेच्युटी पर पड़ेगा असर? ₹50,000 सैलरी वाले ऐसे समझें पूरा कैलकुलेशन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।