सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Post Office की इस स्कीम के आगे Bank FD भी फेल, हर महीने खाते में आएंगे ₹9250; ब्याज भी एफडी से ज्यादा

Published: Sat, 14 Nov 2026 06:46 PM (GMT+05:30)

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (MIS) एक सरकारी बचत योजना है जो बैंक FD से अधिक ब्याज देती है। इसमें ...और पढ़ें

पोस्ट ऑफिस MIS बैंक FD से बेहतर ब्याज देती है।

पोस्ट ऑफिस MIS बैंक FD से बेहतर ब्याज देती है।

HighLights

  1. पोस्ट ऑफिस MIS बैंक FD से बेहतर ब्याज देती है।

  2. ₹15 लाख निवेश पर हर महीने ₹9250 आय संभव।

  3. यह योजना नियमित मासिक आय का अच्छा विकल्प है।

बिजनेस डेस, नई दिल्ली। अगर आप शेयर बाजार में निवेश नहीं करते हैं और ऐसी जगह अपना पैसा लगाना चाहते हैं तो आप पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (Post Office Monthly Income Scheme) में निवेश कर सकते हैं। इस योजना की खासियत यह है कि इसमें एक बार पैसा जमा करने के बाद हर महीने ब्याज के रूप में नियमित आमदनी होती है। इतना ही नहीं इस योजना में बैंक एफडी से ज्यादा ब्याज मिलती है।

आइए इस योजना के बारे में जानते हैं कि इसकी खासियत क्या है और कैसे हर महीने ₹9250 की ब्याज मिल सकती है।

क्या है पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम?

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (MIS) केंद्र सरकार की छोटी बचत योजनाओं में से एक है। इसे खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है, जो अपनी जमा पूंजी से हर महीने नियमित आमदनी चाहते हैं।

इसमें निवेश करने के बाद मिलने वाला ब्याज हर महीने आपके पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट या लिंक किए गए बैंक खाते में जमा किया जा सकता है। नौकरीपेशा लोगों के अलावा रिटायर हो चुके लोगों और नियमित आय चाहने वाले निवेशकों के लिए भी यह योजना उपयोगी हो सकती है।

पोस्ट ऑफिस MIS पर कितना मिल रहा है ब्याज?

फिलहाल पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम पर सालाना 7.4 फीसदी ब्याज मिल रहा है। यह ब्याज हर महीने दिया जाता है। अक्टूबर से दिसंबर 2026 की तिमाही के लिए भी इस ब्याज दर को बरकरार रखा गया है।

इस योजना में एक व्यक्ति के नाम पर अधिकतम 9 लाख रुपये और ज्वाइंट अकाउंट में अधिकतम 15 लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं। ज्वाइंट अकाउंट में अधिकतम तीन वयस्क शामिल हो सकते हैं।

कैसे मिलेगी 9250 रुपये की ब्याज

अगर आप ज्वाइंट अकाउंट में 15 लाख रुपये एकमुश्त निवेश करते हैं, तो मौजूदा 7.4 फीसदी सालाना ब्याज दर के हिसाब से हर महीने 9250 रुपये मिल सकते हैं। इस योजना की मैच्योरिटी अवधि 5 साल है। यानी आपको पांच साल तक हर महीने ब्याज मिलता रहेगा और अवधि पूरी होने पर जमा की गई मूल रकम वापस मिल जाएगी।

  • एकमुश्त निवेश: 15,00,000 रुपये
  • सालाना ब्याज दर: 7.4 फीसदी
  • सालाना ब्याज: 1,11,000 रुपये
  • हर महीने मिलने वाला ब्याज: 9,250 रुपये
  • निवेश की अवधि: 5 साल
  • 5 साल में कुल ब्याज: 5,55,000 रुपये

मैच्योरिटी पर वापस मिलने वाली रकम: 15,00,000 रुपये

इस तरह पांच साल में आपको कुल 5.55 लाख रुपये ब्याज के रूप में मिलेंगे। इसके अलावा मैच्योरिटी पर आपके 15 लाख रुपये भी वापस मिल जाएंगे।

वहीं, अगर आप अकेले अपने नाम से MIS खाता खोलते हैं, तो अधिकतम 9 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं। इस पर आपको हर महीने 5,550 रुपये की ब्याज मिलेगी। यानी 5 साल में कुल 3,33,000 रुपये ब्याज की रूप में कमा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- EPFO WhatsApp Number: ईपीएफओ का व्हाट्सएप नंबर, यहां बिना लॉगिन किए मिलेगी पासबुक; स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।