Bank FD: ये बैंक दे रहा 680 दिन वाली एफडी पर 7.65% तक तगड़ा ब्याज, ₹5 और ₹10 लाख पर कितना होगा फायदा?
Bank FD: पंजाब नेशनल बैंक ने 680 दिनों की स्पेशल FD स्कीम लॉन्च की है, जिसमें ग्राहकों को 7.65% तक ब्याज मिल रहा है।

ये बैंक दे रहा 680 दिन वाली एफडी पर 7.65% तक तगड़ा ब्याज
HighLights
PNB की 680 दिन की स्पेशल FD स्कीम।
सुपर सीनियर सिटीजंस को 7.65% तक ब्याज मिलेगा।
₹5 लाख और ₹10 लाख पर आकर्षक रिटर्न पाएं।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: अगर आप अपना पैसा सुरक्षित जगह निवेश करना चाहते हैं और उस पर अच्छा ब्याज भी पाना चाहते हैं, तो पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की 680 दिनों वाली स्पेशल FD आपके लिए एक विकल्प हो सकती है। सरकारी क्षेत्र के प्रमुख बैंक PNB की इस खास फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में ग्राहकों को सालाना 7.65% तक ब्याज मिल रहा है। खास बात यह है कि बैंक ने सामान्य ग्राहकों, सीनियर सिटीजंस और सुपर सीनियर सिटीजंस के लिए अलग-अलग ब्याज दरें तय की हैं। ऐसे में निवेश करने से पहले जान लीजिए कि किस वर्ग को कितना ब्याज मिलेगा और ₹5 लाख या ₹10 लाख जमा करने पर कितनी कमाई हो सकती है।
किस कैटेगरी को कितनी मिलेगा ब्याज?
पंजाब नेशनल बैंक की 680 दिनों की स्पेशल टर्म डिपॉजिट स्कीम में ग्राहक की उम्र के हिसाब से ब्याज दरें तय की गई हैं।
- सुपर सीनियर सिटीजंस: इस वर्ग के ग्राहकों को सबसे ज्यादा 7.65 फीसदी सालाना ब्याज मिलेगा।
- सीनियर सिटीजंस: वरिष्ठ नागरिकों को इस स्कीम पर 7.40 फीसदी सालाना ब्याज दिया जा रहा है।
- सामान्य नागरिक: आम ग्राहकों को 680 दिनों की इस खास FD पर 6.90 फीसदी सालाना ब्याज मिलेगा।
निवेशकों के लिए क्यों खास है 680 दिनों की अवधि?
आमतौर पर बैंकों की एफडी 1 साल, 2 साल या 3 साल जैसी पारंपरिक अवधियों में आती है। लेकिन PNB की यह खास FD 680 दिनों यानी करीब 1 साल 10 महीने और 10 दिन की है। ऐसे निवेशक जो 2 साल से कम समय के लिए अपना पैसा निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक विकल्प हो सकती है। खासकर वरिष्ठ और अति-वरिष्ठ नागरिकों को इसमें सामान्य ग्राहकों के मुकाबले ज्यादा ब्याज मिल रहा है।
₹5 लाख और ₹10 लाख जमा करने पर कितना मिलेगा ब्याज?
अब समझते हैं कि अगर आप इस FD में ₹5 लाख या ₹10 लाख निवेश करते हैं, तो 680 दिनों में कितना ब्याज कमा सकते हैं। तिमाही चक्रवृद्धि ब्याज के अनुमान के मुताबिक:
₹5 लाख के निवेश पर:
- सामान्य नागरिक (6.90%): करीब ₹67,965 ब्याज।
- सीनियर सिटीजंस (7.40%): करीब ₹73,187 ब्याज।
- सुपर सीनियर सिटीजंस (7.65%): करीब ₹75,813 ब्याज।
₹10 लाख के निवेश पर:
- सामान्य नागरिक (6.90%): करीब ₹1,35,930 ब्याज।
- सीनियर सिटीजंस (7.40%): करीब ₹1,46,373 ब्याज।
- सुपर सीनियर सिटीजंस (7.65%): करीब ₹1,51,626 ब्याज।
Disclaimer: यहां खबर सिर्फ जानकारी के लिए दी जा रही है। शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। पैसा लगाने से पहले हमेशा अपने वित्तीय सलाहकार या एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।