PPF vs SIP: 10 सालों में कहां बनेगा ज्यादा पैसा, जानें क्या है इन्वेस्टमेंट के लिए बेहतर ऑप्शन?
यह लेख PPF और SIP की तुलना करता है, जो दीर्घकालिक निवेश और सेवानिवृत्ति योजना के लिए लोकप्रिय विकल्प हैं। इसमें दोनों की विशेषताओं, जोखिमों और संभावित रिटर्न की जानकारी दी गई है ताकि निवेशक सही चुनाव कर सकें।
-1795775102227_m.webp)
आपके लिए क्या है सही?
HighLights
PPF सरकारी समर्थित, सुरक्षित, निश्चित 7.1% ब्याज दर प्रदान करता है।
SIP बाजार से जुड़ा, उच्च जोखिम पर 10-14% रिटर्न दे सकता है।
10 साल में SIP से अधिक पैसा, PPF सुरक्षित विकल्प है।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए सही समय पर निवेश करना बेहद जरूरी है। खासतौर पर नौकरीपेशा लोगों के लिए, जिन्हें 62 साल की उम्र में रिटायरमेंट के बाद अपनी बचत के सहारे ही गुजारा करना होता है। बाजार में निवेश के कई विकल्प मौजूद है, लेकिन ज्यादातर लोग SIP और PPF को ही प्राथमिकता देते हैं। हालांकि, कई बार यह तय करना मुश्किल हो जाता है कि लॉन्ग-टर्म निवेश के लिए इनमें से कौन-सा विकल्प ज्यादा बेहतर है। आइए समझते हैं कि आपके लिए SIP या PPF में से किसे चुनना ज्यादा फायदेमंद होगा।
PPF क्या है?
सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि आखिर पीपीएफ (PPF) है क्या। इसका पूरा नाम पब्लिक प्रोविडेंट फंड (Public Provident Fund) है, जो भारत सरकार द्वारा समर्थित एक बेहद लोकप्रिय लॉन्ग-टर्म बचत योजना है। 15 साल की अवधि वाली इस स्कीम में मिलने वाला रिटर्न पूरी तरह टैक्स-फ्री होता है। सरकारी योजना होने के कारण इसमें निवेश का जोखिम न के बराबर है, जो इसे रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए एक सुरक्षित और बेहतरीन विकल्प बनाता है।
SIP क्या है?
अब बात करते हैं एसआईपी (SIP) की, जिसका पूरा नाम सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (Systematic Investment Plan) है। यह म्यूचुअल फंड में निवेश करने का एक बेहद लोकप्रिय तरीका है, जिसे आप अपनी जरूरत के हिसाब से शॉर्ट-टर्म या लॉन्ग-टर्म के लिए चुन सकते हैं। इसमें आप हर महीने एक छोटी राशि निवेश करते हैं। चूंकि यह पूरी तरह बाजार के उतार-चढ़ाव पर निर्भर करता है, इसलिए इसमें जोखिम रहता है। साथ ही, इसका रिटर्न टैक्स-फ्री नहीं होता और पैसे निकालते समय आपको उस वक्त के मार्केट रेट के हिसाब से रिटर्न मिलता है।
आपके लिए क्या है सही?
लॉन्ग-टर्म निवेश के लिए पीपीएफ और एसआईपी, दोनों ही अच्छे विकल्प हैं। पीपीएफ एक सरकारी योजना है, जिसमें आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है और आपको 7.1% की निश्चित ब्याज दर से रिटर्न मिलता है। इसके उलट, एसआईपी मार्केट से जुड़ी होती है, इसलिए इसमें रिटर्न की कोई गारंटी नहीं होती। हालांकि, इसमें ज्यादा मुनाफे की संभावना रहती है और औसतन 10% से 14% तक का रिटर्न मिल सकता है।
10 साल में किसमें बढ़ेगा ज्यादा पैसा?
अगर आप 10 साल तक एसआईपी में हर साल 10,000 रुपये (कुल 1 लाख रुपये) निवेश करते हैं, तो 12% से 15% के संभावित चक्रवृद्धि रिटर्न के हिसाब से आपको अच्छा-खासा मुनाफा मिल सकता है। 12% के औसत रिटर्न के हिसाब से 10 साल बाद यह रकम लगभग 1 लाख 75 हजार रुपये तक पहुंच सकती है। वहीं, अगर आप यही राशि पीपीएफ में जमा करते हैं, तो आपको मौजूदा 7.1% की ब्याज दर के हिसाब से सुरक्षित, लेकिन एसआईपी की तुलना में कम रिटर्न मिलेगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।