PF Withdrawal Rules: नौकरी बदलने पर PF और पेंशन का क्या होगा? कैसे करें पीएफ का पैसा ट्रांसफर? समझें पूरा नियम
EPF withdrawal rules: नौकरी बदलने पर PF और पेंशन के पैसों का क्या होता है, यह लेख विस्तार से बताता है।

PF Withdrawal Rules
HighLights
UAN नंबर नौकरी बदलने पर नहीं बदलता, एक ही रहता है।
PF ट्रांसफर अब ऑनलाइन आसान हो गया है, EPFO ने प्रक्रिया सरल की।
EPFO ने आंशिक निकासी सीमा 75% से बढ़ाकर 90% तक की।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: एक समय बाद हर इंसान अपनी नौकरी बदलता है। सैलरी ग्रोथ और करियर के लिए लोग एक कंपनी से दूसरी कंपनी स्विच करते हैं। लेकिन इस प्रोसेस के बीच अक्सर आपके मन में सवाल आता होगा कि पुरानी कंपनी में जमा PF और पेंशन का क्या होगा? PF का पैसा कैसे ट्रांसफर होगा? क्या नया अकाउंट खुलवाना होगा? अब इन्हीं सवालों का जवाब आज हम देंगे।
सबसे खास बात यह है कि जब आप नौकरी बदलते हैं तो आपके PF और पेंशन के पैसे को कोई नुकसान नहीं पहुंचता। सही प्रक्रिया अपनाने पर पुरानी नौकरी की बचत और सर्विस रिकॉर्ड आगे भी जारी रह सकते हैं।
PF अकाउंट में होता हे बदलाव
अगर आपका पीएफ अकाउंट है तो आपको अच्छे से पता होगा कि UAN नंबर हमारे पीएफ खाते के लिए कितना जरूरी है। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि नौकरी बदलने पर आपको नया UAN बनवाने की जरूरत नहीं है। UAN यानी यूनिवर्सल अकाउंट नंबर पूरी नौकरी के दौरान एक ही रहता है। नई कंपनी को अपना पुराना UAN देना पड़ता है। इसके बाद नई कंपनी उसी UAN से आपका नया PF मेंबर ID जोड़ती है।
अब आते हैं काम की बात पर। बता दें कि पुरानी कंपनी में जो पैसे आपके पीएफ खाते में जमा हुए हैं वे नए अकाउंट में ट्रांसफर कराया जा सकता है। इसके लिए EPFO पोर्टल पर ऑनलाइन ट्रांसफर क्लेम की सुविधा है। ज्यादातर मामलों में अब इसके लिए पुरानी या नई कंपनी की मंजूरी की जरूरत भी नहीं होती। EPFO ने जनवरी 2025 में इस प्रक्रिया को आसान बना दिया है।
PF के बाद पेंशन का पैसा कैसे होगा ट्रांसफर?
एक बात समझनी जरूरी है कि पीएफ (PF) और पेंशन दोनों अलग-अलग चीजें हैं। इसे इस तरह समझें:
- PF (भविष्य निधि): इसमें आपकी और आपकी कंपनी दोनों की हिस्सेदारी जमा होती है, जिस पर आपको ब्याज भी मिलता है।
- EPS (पेंशन): यह पैसा EPFO की 'कर्मचारी पेंशन योजना' के तहत जमा होता है।
नौकरी बदलने पर पेंशन का क्या होता है?
जब आप कंपनी बदलते हैं, तो आपका PF बैलेंस तो नए खाते में ट्रांसफर होकर दिखने लगता है, लेकिन पेंशन का पैसा सामान्य PF की तरह बैलेंस के रूप में नहीं दिखता।
इसके बजाय, आपकी पुरानी कंपनी की 'पेंशन सर्विस हिस्ट्री' (Pension Service History) नई कंपनी के रिकॉर्ड के साथ जुड़ जाती है। यही कुल सर्विस हिस्ट्री भविष्य में आपकी पेंशन की पात्रता तय करती है। इसलिए, जब भी पीएफ ट्रांसफर करें, तो यह जरूर सुनिश्चित करें कि आपकी पुरानी पेंशन सर्विस हिस्ट्री नए खाते से लिंक हो गई है या नहीं।
10 साल की नौकरी क्यों है जरूरी?
अब ये जान लीजिए कि EPS के तहत आमतौर पर 10 साल की पात्र सर्विस पूरी करने पर मासिक पेंशन का हक बनता है। सामान्य पेंशन 58 साल की उम्र में मिलती है। 50 साल की उम्र के बाद कुछ शर्तों के साथ अर्ली पेंशन भी ली जा सकती है। लेकिन अब EPFO ने कल ही कर्मचारियों को एक बड़ी राहत दी है।
नई व्यवस्था के तहत, रिटायर होने वाले लोग अपनी जमा PF बचत से नियमित आय प्राप्त कर सकेंगे, जबकि बाकी बची रकम EPF सिस्टम में निवेशित रहेगी। जो रकम नहीं निकाली जाएगी, उस पर लागू EPF दर के हिसाब से ब्याज मिलता रहेगा। इस कदम से 55 साल से अधिक उम्र के लगभग 6.32 लाख सब्सक्राइबर्स को फायदा होने की उम्मीद है, जिनके प्रोविडेंट फंड खातों में 5 लाख रुपये से ज्यादा की रकम जमा है।
इसके साथ ही SWP की मंजूरी के साथ-साथ EPF से आंशिक निकासी के नियमों (EPF Withdrawal rules) में भी बदलाव किए गए हैं, जिससे सब्सक्राइबर्स के लिए रिटायरमेंट से पहले अपनी बचत निकालना आसान हो गया है। नए नियमों के तहत, 55 साल से कम उम्र के सदस्य अपने प्रोविडेंट फंड (PF) बैलेंस का 90% तक निकाल सकते हैं। पहले यह सीमा 75% थी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।