PAN Card में हो गई है स्पेलिंग या DOB की गलती? घर बैठे मिनटों में ऐसे करें ठीक! जानिए स्टेप-बॉय-स्टेप प्रोसेस
PAN Card Update:यह लेख बताता है कि पैन कार्ड में नाम या जन्मतिथि जैसी गलतियों को घर बैठे ऑनलाइन कैसे ...और पढ़ें

PAN कार्ड में गलती सुधारना हुआ आसान!
HighLights
पैन कार्ड में गलतियों को ऑनलाइन ठीक करना हुआ आसान।
NSDL या UTIITSL पोर्टल पर जाकर करें सुधार।
नाम, जन्मतिथि, पता जैसी जानकारी घर बैठे अपडेट करें।
नई दिल्ली: पैन कार्ड (PAN Card) आज के समय में काफी जरूरी दस्तावेज है। बिना पैन और आधार कार्ड (Aadhaar Card) कई ऐसे जरूरी काम है जो नहीं हो पाते हैं ऐसे में अगर आपके PAN Card में नाम, जन्मतिथी या अन्य जानकारी गलत दर्ज है, तो अब उसे ठीक करवाना पहले से काफी आसान हो गया है। अब यूजर्स घर बैठे ऑनलाइन ही PAN डिटेल्स अपडेट या करेक्शन कर सकते हैं।
खास बात यह है कि इसके लिए सरकार ने डिजिटल प्रोसेस को सरल बनाया है जिससे टैक्स और बैंकिंग से जुड़े कामों में आने वाली दिक्कतों से बचा जा सके। PAN कार्ड एक अहन वित्तीय दस्तावेज है, जो इनकम टैक्स फाइलिंग से लेकर बैंकिंग और बड़े ट्रांजैक्शन तक में जरूरी होता है। ऐसे में इसमें किसी भी तरह की गलती भविष्य में परेशानी खड़ी कर सकती है।
कैसे करें ऑनलाइन पैन कार्ड में सुधार
PAN कार्ड में बदलाव के लिए यूजर्स को
* आधिकारिक पोर्टल एनएसडीएल (NSDL) या UTIITSL (यूटीआईआईटीएसएल) पर जाना होगा।
* अब यहां 'Changes or Correction in PAN Data' विकल्प चुनना होता है
* इसके बाद अपनी कैटेगरी (जैसे individual) सिलेक्ट करें
* इसके बाद आपको यहां कुछ बेसिक डिटेल्स जैसे पैन नंबर, नाम, जन्मतिथि और ईमेल दर्ज करनी होगी।
* अब आपके लिए 15 अंकों का टोकन नंबर जनरेट होगा।
* इसके बाद जो डिटेल्स आपको बदलनी है, उसे सिलेक्ट कर और सहीं करें।
* अगले प्रोसेस में डॉक्यूमेंट जैसे एड्रेस प्रूफ,जन्मतिथि का सबूत, फोटो अपलोड कर दें।
* इसके बादआपको फीस भरकर इसे सबमिट करना होगा।
* आखिरी में Acknowledgement स्लिप डाउनलोड करना न भूलें। इस स्लिप से आप बाद मे स्टेटस चेक कर सकते हैं।
कौन-कौन सी जानकारी बदली जा सकती है?
ऑनलाइन प्रोसेस के जरिए आप कई तरह की डिटेल्स अपडेट कर सकते हैं—
* नाम या सरनेम
* जन्मतिथि (DOB)
* पता
* मोबाइल नंबर और ईमेल
* फोटो और सिग्नेचर
एक ही आवेदन में कई बदलाव एक साथ किए जा सकते हैं और PAN नंबर वही रहता है, उसमें कोई बदलाव नहीं होता।
अपडेट स्टेटस कैसे करें चेक?
आवेदन जमा करने के बाद आपको एक acknowledgement नंबर मिलता है। इसकी मदद से आप ऑनलाइन पोर्टल, SMS या ईमेल के जरिए अपने आवेदन का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।
डिजिटल सुविधा के चलते अब PAN कार्ड में सुधार करवाना बेहद आसान हो गया है। सही जानकारी अपडेट रखना जरूरी है, ताकि टैक्स, बैंकिंग और KYC से जुड़े काम बिना रुकावट पूरे हो सकें।
