LPG Connection: गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले ध्यान दें! कहीं आप पर भी तो लागू नहीं होता ये 30-90 दिन वाला नया रूल?
LPG Connection New Rules: सरकार ने घरेलू LPG कनेक्शन के लिए नए 30 और 90 दिन के नियम लागू किए ...और पढ़ें

LPG पर नया डबल नियम हुआ लागू!
HighLights
PNG कनेक्शन पर 30 दिन में LPG सरेंडर करना होगा।
PNG उपलब्ध क्षेत्रों में 90 दिन में LPG से PNG पर शिफ्ट हों।
सरकार का लक्ष्य डुप्लीकेट कनेक्शन खत्म कर सब्सिडी बचाना है।
नई दिल्ली: घरेलू गैस सिलेंडर (LPG) को लेकर सरकार ने बड़े बदलाव किए हैं, जिनमें 30 दिन और 90 दिन के नए नियम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। इन नियम का सीधा असर उन उपभोक्ताओं पर पड़ेगा, जिनके इलाके में PNG (पाइप्ड नैचुरल गैस) की सुविधा उपलब्ध है।
दरअसल, सरकार "वन हाउस, वन गैस कनेक्शन" नीति के तहत LPG और PNG के डुप्लीकेट कनेक्शन खत्म करना चाहती है। इसी के चलते ये नए नियम लागू किए गए हैं।
क्या है 30 दिन वाला नियम?
नए नियम के मुताबिक, अगर किसी घर में PNG कनेक्शन लग जाता है, तो उस उपभोक्ता को 30 दिनों के भीतर अपना LPG कनेक्शन सरेंडर करना होगा। उदाहरण के तौर पर, अगर आपने 1 जून को PNG कनेक्शन लिया है, तो आपको 30 जून तक LPG कनेक्शन बंद करना होगा। सरकार का मकसद है कि एक ही घर में दो गैस कनेक्शन न रहें और सब्सिडी सही लोगों तक पहुंचे।
क्या है 90 दिन वाला नियम?
इसके अलावा, जिन इलाकों में PNG पहले से उपलब्ध है, वहां LPG उपभोक्ताओं को 90 दिनों का समय PNG में शिफ्ट होने के लिए दिया जाता है। अगर इस अवधि में उपभोक्ता PNG में शिफ्ट नहीं होता, तो उसका LPG कनेक्शन सस्पेंड या बंद किया जा सकता है। कुछ जगहों पर तेल कंपनियां उपभोक्ताओं को 90 दिन का नोटिस भी भेज रही हैं, ताकि वे समय रहते बदलाव कर सकें।
किन लोगों पर लागू होंगे ये नियम?
* जिन इलाके में PNG पाइपलाइन उपलब्ध है।
* जिनके पास LPG और PNG दोनों उपलब्ध हैं।
*शहरी इलाकों में रहने वाले उपभोक्ता ज्यादा प्रभावित होंगे।
ग्रामीण या ऐसे इलाकों में जहां PNG सुविधा नहीं है, वहां इन नियमों का असर नहीं पड़ेगा।
सरकार का क्या है मकसद?
सरकार इन नियमों के जरिए:
* डुप्लीकेट गैस कनेक्शन खत्म करना चाहती है
* LPG सब्सिडी का सही वितरण सुनिश्चित करना चाहती है
* PNG जैसे क्लीन फ्यूल को बढ़ावा देना चाहती है
क्या LPG खत्म हो जाएगा?
ऐसा नहीं है कि LPG पूरी तरह बंद हो जाएगा। जिन इलाकों में PNG उपलब्ध नहीं है, वहां LPG पहले की तरह मिलता रहेगा। लेकिन जहां PNG पहुंच चुका है, वहां धीरे-धीरे LPG की निर्भरता कम की जा रही है।
