सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पेंशन के लिए बैंक की लाइन में लगने का झंझट खत्म, मोबाइल से घर बैठे बनाएं जीवन प्रमाण पत्र; जानें पूरा प्रोसेस

Published: Mon, 19 Oct 2026 08:44 AM (IST)

How to submit digital life certificate online:पेंशनभोगियों को अब बैंक या पेंशन कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है। सरकार की ...और पढ़ें

मोबाइल से घर बैठे बनाएं जीवन प्रमाण पत्र, जानें पूरा प्रोसेस (ai photo)

मोबाइल से घर बैठे बनाएं जीवन प्रमाण पत्र, जानें पूरा प्रोसेस (ai photo)

HighLights

  1. बैंक या पेंशन ऑफिस जाने की जरूरत नहीं।

  2. स्मार्टफोन से फेस ऑथेंटिकेशन द्वारा जीवन प्रमाण पत्र।

  3. डिजिटल सर्टिफिकेट बनाने के लिए आसान स्टेप्स फॉलो करें।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: पेंशन (Pension) पाने वाले बुजुर्गों के लिए राहत की खबर है। अब हर साल लाइफ सर्टिफिकेट यानी जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए बैंक या पेंशन ऑफिस के चक्कर लगाना जरूरी नहीं है। सरकार की जीवन प्रमाण (Jeevan Pramaan) सुविधा के जरिए स्मार्टफोन से ही डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाया जा सकता है। इसके लिए मोबाइल के कैमरे से चेहरे की पहचान यानी फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा मिलती है।

कब जमा करना है लाइफ सर्टिफिकेट (Life certificate)?

पेंशन जारी रखने के लिए लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना जरूरी होता है। साल 2026 में इसकी तारीख पेंशनर की उम्र के हिसाब से तय है।

  • 80 साल या उससे ज्यादा उम्र के पेंशनर: 1 अक्टूबर 2026 से लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
  • 80 साल से कम उम्र के पेंशनर: 1 नवंबर से 30 नवंबर 2026 के बीच सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं।

इसलिए पेंशनर अपनी उम्र के हिसाब से तारीख का ध्यान रखें, ताकि सर्टिफिकेट (Digital life certificate) जमा करने में देरी न हो और पेंशन से जुड़ी परेशानी से बचा जा सके।

जीवन प्रमाण पत्र बनाने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाने के लिए पेंशनर को अपने स्मार्टफोन में कुछ जरूरी ऐप डाउनलोड करने होंगे। इसके बाद चेहरे की पहचान के जरिए सत्यापन पूरा किया जा सकता है।

स्टेप 1: जरूरी ऐप डाउनलोड करें
स्मार्टफोन में Google Play Store या Apple App Store से जीवन प्रमाण फेस ऐप और AadhaarFaceRD ऐप डाउनलोड करें। ऐप डाउनलोड करने से पहले आधिकारिक ऐप की पहचान जरूर कर लें।

स्टेप 2: ऑपरेटर ऑथेंटिकेशन पूरा करें
जीवन प्रमाण फेस ऐप खोलें और स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों के मुताबिक शुरुआती सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करें।

स्टेप 3: पेंशन से जुड़ी जानकारी भरें
पेंशनर का आधार नंबर, पेंशन पेमेंट ऑर्डर (PPO) नंबर, मोबाइल नंबर और मांगी गई बैंक व पेंशन संबंधी जानकारी दर्ज करें।

स्टेप 4: चेहरे की पहचान कराएं
फोन के फ्रंट कैमरे से फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करें। ऐप में दिए गए निर्देशों के अनुसार चेहरा स्कैन करें और जरूरी जानकारी की जांच करें।

स्टेप 5: सर्टिफिकेट जनरेट करें
सभी जानकारी सही होने पर प्रक्रिया सबमिट करें। सफल सत्यापन के बाद डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनेगा और आपको एक यूनिक प्रमाण आईडी मिलेगी। इसे संभालकर रखें।

सर्टिफिकेट बनाने से पहले ये दस्तावेज रखें तैयार

  • आधार नंबर या वर्चुअल आईडी (VID)
  • पेंशन पेमेंट ऑर्डर यानी PPO नंबर
  • चालू मोबाइल नंबर
  • बैंक खाते और पेंशन से जुड़ी जानकारी
  • पेंशन स्वीकृत करने वाले विभाग और पेंशन भुगतान करने वाली संस्था का विवरण

सर्टिफिकेट बनने के बाद क्या करें?

सफल सत्यापन के बाद मिलने वाली प्रमाण आईडी को सुरक्षित रखें। आधिकारिक जीवन प्रमाण पोर्टल से इस आईडी के जरिए सर्टिफिकेट डाउनलोड किया जा सकता है। साथ ही, यह भी जांच लें कि पेंशन देने वाली संस्था तक सर्टिफिकेट पहुंच गया है और उसे स्वीकार कर लिया गया है। केवल डिजिटल सर्टिफिकेट बन जाना, उसके स्वीकार होने की पुष्टि नहीं है।\

यह भी पढ़ें: EPS Calculation: वेज लिमिट बढ़ी, तो ₹35000 सैलरी वालों को पेंशन में कितना मिला फायदा? कैलकुलेशन से समझें