EPS Calculation: वेज लिमिट बढ़ी, तो ₹35000 सैलरी वालों को पेंशन में कितना मिला फायदा? कैलकुलेशन से समझें
EPFO ने ₹35,000 मासिक सैलरी वाले कर्मचारियों के लिए बढ़ी हुई वेज लिमिट के साथ EPS पेंशन की गणना समझाई है।
-1792323046561_m.webp)
पेंशन में कितना फायदा?
HighLights
बढ़ी वेज लिमिट से पेंशन गणना में मिला अधिक लाभ।
₹35,000 सैलरी पर 20 साल में ₹11,000 मासिक पेंशन।
कंपनी योगदान, PM-VBRY योजना और वित्तीय साक्षरता।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: अगर आपकी मंथली सैलरी ₹35,000 है और आप कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के तहत पेंशन के पात्र हैं, तो यह बेहद जानना जरूरी है कि आपकी पूरी सैलरी के आधार पर आपकी पेंशन कितनी बनेगी। हाल ही में सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) और कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) के तहत वेतन सीमा (Wage limit) को बढ़ाकर ₹15000 से ₹25,000 प्रति माह करने का बड़ा फैसला ले लिया है।
इसके साथ ही रिटायरमेंट के बाद आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) एक बड़ा सहारा बनकर उभरती है। ऐसे में ये जानना बेहद अहम है कि आपकी सैलरी के आधार पर आपकी मासिक यानी मंथली पेंशन कितनी बनती है। मान लेते हैं आपकी सैलरी ₹35000 है और आपने लगभग 20 साल की नौकरी पूरी की है आइए इससे कैलकुलेशन से समझते हैं।
फॉर्मूला से समझें कितना होगा फायदा?
EPFO के अनुसार EPS पेंशन का फॉर्मूला है-
मासिक पेंशन = (पेंशनेबल सैलरी × पेंशन योग्य सेवा) ÷ 70
* पेंशन योग्य वेतन (Pensionable Salary): आखिरी 60 महीनों के औसत वेतन के आधार पर।
* पेंशन योग्य सेवा (Pensionable Service): EPS में योगदान वाले कुल सालों की संख्या।
20 साल में कितनी बनेगी पेंशन?
अब ये समझते हैं कि अगर आपकी पेंशन योग्य सैलरी ₹35,000 है और आपका योगदान सीलिंग लिमिट से ऊपर असली सैलरी पर हो रहा है, तो पेंशन की गणना इस प्रकार होगी:
20 साल की नौकरी पर: (35,000 × 22) / 70 = ₹11000
यानी 20 साल की नौकरी पर आपको हर महीने लगभग ₹11000 की गारंटीड पेंशन मिलेगी। इसके साथ ही बता दें कि 20 साल से ज्यादा नौकरी करने पर पेंशन कैलकुलेशन में 2 साल का बोनस सर्विस ईयर जोड़ा गया है।
कंपनी कितना करती है योगदान?
आपकी बेसिक सैलरी का 12% हिस्सा PF में जाता है और उतना ही हिस्सा 12% कंपनी भी मिलाती है। कंपनी का पहला योगदान 8.33% EPS फंड में जाता है और दुसरा 3.67% EPF खाते में जाता है।
EPFO की खास योजना
इसके साथ ही पहली नौकरी करने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) के तहत पात्र कर्मचारियों को ₹15,000 तक की आर्थिक मदद मिल सकती है। खास बात यह है कि इस रकम को पाने के लिए कर्मचारियों को कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने पहली बार नौकरी करने वाले कर्मचारियों को अपने मेंबर पोर्टल पर वित्तीय साक्षरता से जुड़ा कोर्स पूरा करने की सलाह दी है।
