सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ITR Filing तो समय पर कर दिया, लेकिन Refund मिलने में देरी क्यों, क्या है वजह ?

Published: Thu, 18 Sep 2025 09:17 AM (IST)

ITR Filing 2025 की ड्यू डेट 16 सितंबर बीत चुकी है। अब आईटीआर फाइल करने में आपको जुर्माना देना होगा। ...और पढ़ें

ITR रिफंड में देरी क्यों? जानिए कारण और स्टेटस चेक करने का तरीका
ITR रिफंड में देरी क्यों? जानिए कारण और स्टेटस चेक करने का तरीका

 नई दिल्ली। इनकम टैक्स रिटर्न फाइल (Income Tax Return Filing) करने की ड्यू डेट 16 सितंबर थी। पहले ये 15 सितंबर तक की गई थी, जिसे एक दिन के लिए बढ़ाकर 16 सितंबर किया गया था। भारी जुर्माने से बचने के लिए अब तक कई टैक्सपेयर्स आईटीआर फाइल कर चुके होंगे।

इनकम टैक्स फाइल करने के बाद टैक्सपेयर्स बेसब्री से ITR Refund का इंतजार करते हैं। अगर आप उन टैक्सपेयर्स में से है, तो ये आर्टिकल आपके लिए बड़े काम का हो सकता है। आईटीआर रिफंड न मिलने के कई कारण हो सकते हैं। ये जरूरी है कि इन कारणों को जानकर इन्हें समय रहते ठीक किया जाए, ताकि रिफंड का पैसा आपके खाते में पहुंच जाएं।

आपके ITR Refund न मिलने की वजह?

ITR Refund न मिलने या देरी से मिलने की कई वजह हो सकती है। आइए इसके बारे में जानते हैं-

  • कई टैक्सपेयर्स आईटीआर फाइल तो समय रहते कर देते हैं, लेकिन ई-वेरिफिकेशन करना भूल जाते हैं।
  • वहीं अगर इनकम सोर्स एक से ज्यादा हो, तो कैलकुलेशन में गलती हो जाती है। ऐसे में आपको इनकम टैक्स की ओर से नोटिस भी मिल सकता है।
  • अगर आपको नोटिस में कहा गया है कि कैलकुलेशन गलत है, लेकिन ये आपको सही लगती है, तो ऐसे में सेक्शन 139(4) के तहत रेक्टिफाइंग के लिए अप्लाई करें।
  • कई बार हम जल्दबाजी में बैंक की जानकारी गलत भर देते हैं। इससे भी हमारा रिफंड अटक जाता है।
  • ऐसा भी होता है कि बैंक डिटेल्स तो सही दर्ज की गई है, लेकिन उसे प्री वैलिडेट करना भूल गए हैं। इसलिए भी रिफंड मिलने में देरी हो सकती है।

आप ITR Refund Status के जरिए ये पता कर सकते हैं कि आपको कब तक रिफंड मिल सकता है।

ITR Refund Status कैसे करें चेक

स्टेप 1- सबसे पहले आपको इनकम टैक्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।

स्टेप 2- लॉगिन करने के बाद आपको पैन डिटेल्स और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

स्टेप 3- अब यहां Taskbar से Income Tax Return फिर View Filed Returns पर जाना होगा।

स्टेप 4- यहीं आपको रिफंड स्टेटस शो हो जाएगा।

कब तक मिलता है रिफंड?

इनकम टैक्स नियम के अनुसार आईटीआर फाइल करने 3 से 4 हफ्ते बाद आपको रिफंड मिल जाता है। अगर एक महीने बाद भी रिफंड न मिले, तो आप इनकम टैक्स की वेबसाइट पर शिकायत कर सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।