Bank FD Rate Hike: इस बैंक ने ग्राहकों को दिया दीवाली तोहफा, एफडी पर बढ़ा दी ब्याज दर; 7.20% तक इंटरेस्ट रेट
Bank FD Rate Hike: आईसीआईसीआई बैंक ने दीपावली से पहले अपने ग्राहकों को तोहफा देते हुए फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज ...और पढ़ें

आईसीआईसीआई बैंक ने एफडी ब्याज दरें बढ़ाईं।
HighLights
आईसीआईसीआई बैंक ने एफडी ब्याज दरें बढ़ाईं।
3 करोड़ से कम एफडी पर 0.10% बढ़ोतरी।
वरिष्ठ नागरिकों को 7.20% तक ब्याज।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Bank FD Rates Hike: अगर आप निवेश के लिए आज भी बैंक एफडी को प्राथमिकता देते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल, एक बैंक ने अपने ग्राहकों को दीपावली से पहले तोहफा दिया है। बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है।
आइए जानते हैं कि कौन से बैंक ने अपने ग्राहकों को FD की ब्याज दरों में बढ़ोतरी करके तोहफा दिया और कितने बेसिस प्वाइंट्स का इजाफा किया है।
इस बैंक ने ग्राहकों को दिया तोहफा, बढ़ाई FD की ब्याज दर
प्राइवेट सेक्टर के बड़े बैंक ICICI Bank ने अपने ग्राहकों को दीपावली से पहले तोहफा देते हुए कुछ चुनिंदा एफडी पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। बैंक ने 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दरों में 10 बेसिस पॉइंट यानी 0.10 फीसदी तक का इजाफा किया है।
ब्याज दरों में यह बदलाव खासतौर पर लंबी अवधि की एफडी के लिए किया गया है। नई दरों के बाद सामान्य ग्राहकों को अधिकतम 6.60 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को अधिकतम 7.20 फीसदी तक ब्याज मिल सकता है। हालांकि, ब्याज की दर इस बात पर निर्भर करेगी कि ग्राहक कितने समय के लिए एफडी कराता है।
कितने साल की FD पर कितना ब्याज मिलेगा?
ICICI Bank ने सामान्य ग्राहकों के लिए दो साल से अधिक अवधि वाली कुछ एफडी पर ब्याज बढ़ाया है। पहले दो साल एक दिन से लेकर तीन साल की अवधि वाली एफडी पर 6.45 फीसदी ब्याज मिलता था, जिसे अब बढ़ाकर 6.55 फीसदी कर दिया गया है।
इसी तरह, तीन साल एक दिन से पांच साल तक की एफडी पर ब्याज दर 6.50 फीसदी से बढ़ाकर 6.60 फीसदी कर दी गई है। पांच साल एक दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि वाली एफडी पर भी अब 6.60 फीसदी ब्याज मिलेगा। इसके अलावा, पांच साल की टैक्स सेवर एफडी पर ब्याज दर भी 6.50 फीसदी से बढ़ाकर 6.60 फीसदी कर दी गई है।
छोटी अवधि की एफडी पर बैंक की ब्याज दरें अलग-अलग हैं। सात से 45 दिनों की एफडी पर 2.75 फीसदी, 46 से 90 दिनों पर 4 फीसदी और 91 से 184 दिनों की एफडी पर 4.50 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है।
वहीं, 185 दिनों से लेकर एक साल से कम अवधि की एफडी पर 5.50 फीसदी ब्याज मिलेगा। एक साल से 18 महीने से कम की एफडी पर 6.25 फीसदी और 18 महीने से दो साल तक की एफडी पर 6.30 फीसदी ब्याज मिल रहा है।
सीनियर सिटिजन्स के लिए FD पर कितनी ब्याज दर
ICICI Bank की नई दरों में वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य ग्राहकों के मुकाबले ज्यादा ब्याज दिया जा रहा है। बैंक की चुनिंदा एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को अधिकतम 7.20 फीसदी ब्याज मिल सकता है।
दो साल एक दिन से तीन साल की एफडी पर ब्याज दर 6.95 फीसदी से बढ़ाकर 7.05 फीसदी कर दी गई है। तीन साल एक दिन से पांच साल की अवधि वाली एफडी पर अब 7.20 फीसदी ब्याज मिलेगा, जबकि पहले यह दर 7.10 फीसदी थी।
पांच साल एक दिन से 10 साल तक की एफडी पर ब्याज दर 7 फीसदी से बढ़ाकर 7.10 फीसदी कर दी गई है। वहीं, पांच साल की टैक्स सेवर एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को अब 7.20 फीसदी ब्याज मिलेगा।
कम अवधि की एफडी पर भी वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य ग्राहकों से ज्यादा ब्याज मिल रहा है। सात से 45 दिनों की एफडी पर 3.25 फीसदी, 46 से 90 दिनों पर 4.50 फीसदी और 91 से 184 दिनों पर 5 फीसदी ब्याज मिलेगा। 185 दिनों से एक साल से कम अवधि की एफडी पर 6 फीसदी ब्याज दिया जाएगा।
इसके अलावा, एक साल से 18 महीने से कम की एफडी पर 6.75 फीसदी और 18 महीने से दो साल की एफडी पर 6.80 फीसदी ब्याज मिलेगा।
यह भी पढ़ें- मुकेश अंबानी की नेटवर्थ उनके बच्चों में बांट दी जाए, तो आकाश, ईशा और अनंत अंबानी कितने अमीर हो जाएंगे?
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।