सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ICICI Bank ने ग्राहकों को दिया झटका! क्रेडिट कार्ड पर नहीं मिलेगा फ्री मूवी का मजा, विदेशी पेमेंट भी हुआ महंगा

Published: Thu, 12 Nov 2026 04:58 PM (IST)

ICICI बैंक ने अपने क्रेडिट कार्ड नियमों में बड़े बदलाव किए हैं, जिससे ग्राहकों को मिलने वाले कई मुफ्त फायदे ...और पढ़ें

ICICI Bank ने ग्राहकों को दिया झटका!क्रेडिट कार्ड पर नहीं मिलेगी फ्री मूवी का मजा, विदेशी पेमेंट भी हुआ महंगा

ICICI Bank ने ग्राहकों को दिया झटका!क्रेडिट कार्ड पर नहीं मिलेगी फ्री मूवी का मजा, विदेशी पेमेंट भी हुआ महंगा 

HighLights

  1. 15 दिसंबर से कई कार्ड्स पर मुफ्त बीमा और मूवी टिकट बंद।

  2. कार्ड बदलवाने का शुल्क ₹200 से बढ़कर ₹300 प्लस जीएसटी हुआ।

  3. विदेशी लेनदेन पर DCC फीस 1% से बढ़कर 3.50% की गई।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड (ICICI Credit Card Rules) का इस्तेमाल करते हैं, तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। बैंक ने अपन क्रेडिट कार्ड के नियमों में बड़े बदलाव किए हैं, जिससे ग्राहकों की जेब पर असर पड़ना तय है। बैंक ने कई पॉपुलर कार्ड्स पर मिलने वाले फायदे बंद कर दिए हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

15 दिसंबर से लागू होंगे बदलाव

अगर आप ICICI क्रेडिट कार्ड से फ्री इंश्योरेंस या मूवी टिकट का लुत्फ उठाते थे, तो अब आप ऐसा नहीं कर पाएंगे। 15 दिसंबर से एमराल्ड प्राइवेट मेटल, टाइम्स ब्लैक, एमराल्ड, डायमंड, सैफिरो और रूबीएक्स जैसे चुनिंदा कार्ड्स पर मिलने वाला एयर एक्सीडेंटल इंश्योरेंस बंद कर दिया जाएगा। पराक्रम सिलेक्ट और पराक्रम क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाला पर्सनल और एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस भी अब नहीं मिलेगा।

इसके अलावा यात्रा रद्द होने पर मिलने वाला 'कैंसिलेशन फॉर एनी रीजन' (CFAR) कवर भी इसी तारीख से एमराल्ड प्राइवेट मेटल, टाइम्स ब्लैक, एमराल्ड और एमराल्ड प्राइवेट कार्डधारकों के लिए बंद हो जाएगा। वहीं रूबीएक्स, कोरल, एक्सप्रेशंस, चेन्नई सुपर किंग्स, मेकमायट्रिप और एचपीसीएल जैसे कार्ड्स पर मिलने वाले मुफ्त आईनॉक्स (INOX) बेनिफिट्स भी 15 दिसंबर से खत्म हो जाएंगे।

कार्ड बदलवाना होना महंगा

मालूम हो कि अगर आपका कार्ड खो जाता है या फिर डैमेज होता है और आप उसे बदलवाना चाहते हैं, तो 11 दिसंबर से ये भी महंगा होने वाला है। अब आपको कार्ड रिप्लेस करने के लिए ₹300 प्लस जीएसटी देने होंगे। अभी तक इसके लिए ₹200 प्लस जीएसटी देना पड़ता था। हालांकि, एमराल्ड प्राइवेट मेटल, 1838 रिजर्व और टाइम्स ब्लैक कार्ड्स को इससे बाहर रखा गया है।

DCC फीस में हुई बढ़ोतरी

बिजनेस और कॉरपोरेट क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वालों के लिए डायनेमिक करेंसी कन्वर्जन (DCC) फीस 25 नवंबर 2026 से 1 फीसदी से बढ़ाकर सीधी 3.50 फीसदी कर दी गई है। ये चार्ज उन विदेश में होने वाले ट्रांजैक्शन पर लगेगा, जिनका पेमेंट भारतीय रुपये में किया जाता है, या फिर भारत में किसी ऐसे विदेशी मर्चेंट को पेमेंट करने पर लागू होगा, जिसका रजिस्ट्रेशन विदेश में है।

ये भी पढ़ें:  PPF calculation: हर महीने ₹3000 और ₹5000 जमा कर, 15 साल बाद कितना मिलेगा पैसा? देखें कैलकुलेशन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।