सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Aadhaar Card पर चुटकियों में अपडेट हो जाएगा मोबाइल नंबर, ये रहा पूरा प्रोसेस

Published: Mon, 02 Nov 2026 04:50 PM (IST)

Aadhaar Card Mobile number update: आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करना अब बेहद आसान हो गया है। आप आधार ...और पढ़ें

Aadhaar Card पर कैसे अपडेट करें मोबाइल नंबर

Aadhaar Card पर कैसे अपडेट करें मोबाइल नंबर

HighLights

  1. आधार ऐप के माध्यम से मोबाइल नंबर अपडेट करें।

  2. दफ्तर जाने या डॉक्यूमेंट जमा करने की जरूरत नहीं।

  3. OTP और फेस ऑथेंटिकेशन से वेरिफिकेशन पूरी करें।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: आज के समय में सबसे बड़ा पहचान पत्र आधार कार्ड (Aadhaar Card) को ही माना जाता है। इसके बिना कोई भी महत्वपूर्ण काम करना मुश्किल है। आज अगर आप कोई भी काम पूरा करने जाए तो आपको आधार कार्ड चाहिए होता है। लेकिन इस आधार कार्ड का आप तभी उपयोग कर पाएंगे, जब ये पूरी तरह से अपडेट (Aadhaar Card Update) हो।

कई चीजों में आधार कार्ड इसलिए मांगा जाता है क्योंकि इसके जरिए वेरिफिकेशन पूरी की जाती है। लेकिन अगर इसमें अपडेट मोबाइल नंबर दर्ज नहीं होगा, तो OTP के जरिए वेरिफिकेशन में दिक्कत आ सकती है। इसलिए आधार में अपडेट मोबाइल नंबर(aadhaar me mobile number kaise change kare) ही दर्ज होना चाहिए।

मिनटों में होगा काम

आज आप आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बड़ी आसानी से अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं और न ही कोई डॉक्यूमेंट्स सबमिट करने की जरूरत है। आइए अब इसका प्रोसेस भी देख लेते हैं।

Aadhaar Mobile Number Update: क्या है तरीका

  • सबसे पहले प्ले स्टोर के जरिए आधार ऐप डाउनलोड कर लें।
  • अब अगर आप पहली बार ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आधार संख्या, फेस ऑथेंटिकेशन या ओटीपी दर्ज करें।
  • लॉगिन करने के बाद आपको 6 अंको का लॉगइन एम-पिन सेट करना होगा।
  • इस पिन के जरिए आप भविष्य में भी इस ऐप को ओपन कर सकते हैं।

अब जानते हैं कि आप ऐप के जरिए मोबाइल नंबर कैसे अपडेट कर सकते हैं।

स्टेप 1- सबसे पहले पिन दर्ज ऐप ओपन करें।

स्टेप 2- अब आपको ऐप के होम पेज पर सर्विसेज का ऑप्शन दिखेंगा।

स्टेप 3- सर्विसेज वाले ऑप्शन पर आपको माय आधार का विकल्प दिखेगा, इस पर क्लिक करें।

स्टेप 4- अब जो भी स्क्रीन पर निर्देश दिए गए हैं, इसे ध्यान से पढ़ें और कंटिन्यू वाले
ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 5- इसके बाद आपको यहां दो सेक्शन दिखेंगे, पहले में आपका पुराना नंबर लिखा होगा। दूसरे ऑप्शन पर आप वो नंबर दर्ज करें जो आप आधार से लिंक करना चाहते हैं।

स्टेप 6- अब आपके नए नंबर पर एक ओटीपी आएगा, इसे दर्ज करें।

स्टेप 7- इसके बाद फेस ऑथेंटिकेशन मांगी जाएगी। इसका मतलब है कि आपको कैमरा ओपन कर फेस दिखाना होगा। इसके जरिए ही आपकी वेरिफिकेशन पूरी होगी।

यह भी पढ़ें: ये है देश का सबसे अमीर हलवाई, दादा की विरासत को बढ़ाया आगे; अरबों में है इनकी नेटवर्थ

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।