ये है देश का सबसे अमीर हलवाई, दादा की विरासत को बढ़ाया आगे; अरबों में है इनकी नेटवर्थ
भारत में त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। त्योहारों के मौके पर सबसे ज्यादा मिठाइयों की बिक्री होती है। ...और पढ़ें
-1793612540614_m.webp)
भारत का सबसे अमीर हलवाई, अरबों में है नेटवर्थ
HighLights
मनोहर लाल अग्रवाल भारत के सबसे अमीर हलवाई हैं।
उनकी कुल नेटवर्थ 2.8 अरब डॉलर से अधिक है।
हल्दीराम ब्रांड की मार्केट वैल्यू 85,000 करोड़ रुपये है।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: भारत में त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। धनतेरस से लेकर दीवाली तक बाजारों में रौनक रहती है और मिठाइयों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है। त्योहारों के मौके पर सबसे ज्यादा मिठाइयों की बिक्री होती है। आपने भी कई हलवाइयों की बनाई मिठाइयों का स्वाद चखा होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि देश का सबसे अमीर हलवाई कौन है? ऐसे में आज हम आपको बताएंगे भारत में सबसे अमीर हलवाई (india's richest sweet maker) की कितनी वेटवर्थ है।
कौन है भारत का सबसे अमीर हलवाई?
देश के सबसे अमीर हलवाई का नाम है (india's richest Confectioner) मनोहर लाल अग्रवाल। मनोहर लाल अग्रवाल की गिनती देश के सबसे अमीर कारोबारियों में भी होती है। फोर्ब्स के मुताबिक, उनकी कुल नेटवर्थ करीब 2.8 अरब डॉलर है। भारतीय रुपये में यह रकम करीब 25 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा बैठती है।
दादा ने बीकानेर की छोटी दुकान से शुरू किया था कारोबार
मनोहर लाल अग्रवाल की इस कामयाबी के पीछे उनके दादा गंगा बिशन अग्रवाल की मेहनत और दूरदर्शिता है। गंगा बिशन अग्रवाल को लोग प्यार से ‘हल्दीराम जी’ के नाम से जानते थे। उन्होंने साल 1937 में राजस्थान के बीकानेर में एक छोटी-सी दुकान से नमकीन बेचने का काम शुरू किया था। उस समय उनका मकसद सिर्फ अच्छा स्वाद लोगों तक पहुंचाना था। धीरे-धीरे उनकी बनाई भुजिया इतनी लोकप्रिय हुई कि दूर-दूर से लोग उसे खरीदने आने लगे। यहीं से परिवार के कारोबार को पहचान मिलनी शुरू हुई।
पोते मनोहर लाल ने कारोबार को दिया नया मुकाम
गंगा बिशन अग्रवाल की शुरू की गई विरासत को उनके पोते मनोहर लाल अग्रवाल (Manohar lal Agarwal) ने आगे बढ़ाया। मनोहर लाल ने कॉमर्स में ग्रेजुएशन करने के बाद साल 1973 में परिवार के कारोबार से जुड़ गए। उन्होंने कारोबार को सिर्फ पारंपरिक मिठाई और नमकीन की दुकान तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसे बड़े ब्रांड के रूप में विकसित करने पर जोर दिया।
मनोहर लाल ने कारोबार में नई तकनीक, बेहतर पैकेजिंग और ग्राहकों की पसंद के हिसाब से बदलाव किए। उन्होंने उत्पादों की गुणवत्ता और उनकी पहुंच बढ़ाने पर काम किया।
ऐसे बने नंबर वन हलवाई
मनोहर लाल अग्रवाल ने अपने भाई मधुसूदन अग्रवाल के साथ दिल्ली में कारोबार को आगे बढ़ाया। वहीं परिवार के दूसरे सदस्य नागपुर और कोलकाता में कारोबार संभाल रहे थे। समय के साथ परिवार का यह कारोबार अलग-अलग हिस्सों में बंट गया। साल 2023 में दिल्ली और नागपुर के कारोबार का विलय कर Haldiram Snacks Food कंपनी बनाई गई। आज 'हल्दीराम' कंपनी की कुल मार्केट वैल्यू 85,000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा आंकी जाती है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।