सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Aadhaar यूजर्स ध्यान दें! FREE में ईमेल बदलने का आखिरी मौका, फटाफट करें काम; देखें पूरा प्रोसेस

Published: Fri, 27 Nov 2026 01:04 PM (GMT+05:30)

Aadhaar Free Email Update Deadline 2026: आधार कार्ड में ईमेल आईडी मुफ्त में अपडेट करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2026 है, जिसके बाद 75 रुपये का शुल्क लगेगा। 

Aadhaar यूजर्स ध्यान दें! FREE में ईमेल बदलने का आखिरी मौका,

Aadhaar यूजर्स ध्यान दें! FREE में ईमेल बदलने का आखिरी मौका,

HighLights

  1. आधार में ईमेल अपडेट की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2026।

  2. Aadhaar App से घर बैठे मुफ्त में अपडेट करें ईमेल।

  3. अपडेट के लिए मोबाइल OTP और फेस ऑथेंटिकेशन जरूरी।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: आधार कार्ड (Aadhar card) जरूरी दस्तावेज में से एक है। ऐसे में आधार में दर्ज आपकी जानकारी सही और अपडेटेड होना भी जरूरी है। जरूरी जानकारी में से एक है ईमेल आईडी अपडेट होना। अगर आपने अभी तक अपना ईमेल एड्रेस आधार से लिंक नहीं कराया है या पुराना ईमेल आईडी अपडेट या बदलनी है तो आपके पास इसे मुफ्त में अपडेट कराने के लिए बस थोड़ा ही समय बाकी है। क्योंकि UIDAI ने फ्री में ईमेल अपडेट करने, बदलने और एड करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर तय की (Aadhaar Free Email Update Deadline 2026) है, इसके बाद अपडेट कराने पर चार्ज लग सकता है।

31 दिसंबर कितने पैसे लगेंगे?

बता दें कि फिलहाल ईमेल एड्रेस जोड़ने (email update) और उसे अपडेट की कोई फीस नहीं देनी पड़ रही है। लेकिन 31 दिसंबर 2026 के बाद आपको इसके लिए 75 रुपये की फीस जमा करनी होगी। इन सभी के बीच सबसे अच्छी बात यह है कि इस काम के लिए आपको आधार सेंटर जाने की भी जरूरत नहीं है। नए Aadhaar App के जरिए ईमेल अपडेट करने की रिक्वेस्ट आसानी से डाली जा सकती है।

E-mail अपडेट के लिए करें ये काम

अगर आप अपने Aadhar में नया ईमेल एड्रेस जोड़ना चाहते हैं या पुराने ईमेल को बदलना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ चीजों की जरूरत होगी। इसके लिए सबसे पहले आप अपने स्मार्टफोन में UIDAI की आधिकारिक ऐप Aadhaar App डाउनलोड करें। इसके साथ ही आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए, ताकि लॉगिन के दौरान आने वाला OTP दर्ज कर सकें। नया ईमेल एड्रेस भी आपके पास होना चाहिए, क्योंकि उस पर वेरिफिकेशन के लिए OTP भेजा जाएगा। इसके अलावा ऐप के जरिए फेस ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही ईमेल अपडेट की रिक्वेस्ट सबमिट की जा सकेगी।

Aadhaar App में ईमेल ID कैसे अपडेट करें? (how to update email id in aadhar)

स्टेप 1: सबसे पहले Aadhaar App डाउनलोड करें। अगर ऐप पहले से फोन में मौजूद है तो 6 अंकों का पिन डालकर या अपने फोन के बायोमेट्रिक से लॉग इन कर सकते हैं। अगर पहली बार Aadhaar App डाउनलोड किया है तो ओपन करें और 12 अंकों के आधार नंबर की मदद से लॉगिन करें।

स्टेप 2: लॉगिन करने के बाद आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। OTP दर्ज करके लॉगिन की प्रक्रिया पूरी करें। लॉगिन करने के बाद ऐप में Services सेक्शन में जाएं।

स्टेप 3: यहां आपको Email Add/Update का विकल्प दिखाई देगा। इस ऑप्शन पर क्लिक करें। अब जिस ईमेल एड्रेस को आधार से लिंक करना चाहते हैं, उसे दर्ज करें। अगर पहले से कोई ईमेल ID लिंक है और आप उसे बदलना चाहते हैं तो यहां नया ईमेल एड्रेस डालें।

स्टेप 4: अब आपके नए ईमेल एड्रेस पर एक OTP भेजा आएगा। उस OTP को चेक कर उसे ऐप में दर्ज करके वेरिफिकेशन पूरा करें।

स्टेप 5: ईमेल वेरिफिकेशन के बाद आपको फेस ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों को फॉलो करते हुए अपना फेस वेरिफाई करें। अब एक बार अपने नए ईमेल एड्रेस को ध्यान से चेक करें। सारी जानकारी सही होने पर रिक्वेस्ट सबमिट कर दें।

यह भी पढ़ें: EPFO 3.0 पर बड़ी अपडेट! UPI से सिर्फ निकाल सकेंगे ₹1000, जानें कितनी तय हुई लिमिट और क्या रखीं गईं शर्तें?

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।