सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Aadhaar Card डाउनलोड करने में हो रही दिक्कत? 2 मिनट में हो जाएगी आपकी प्रॉब्लम ठीक; बस ना करें ये गलतियां

Published: Tue, 06 Oct 2026 05:10 PM (GMT+05:30)

Aadhaar Card download mistakes: यह लेख आधार कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करते समय आने वाली सामान्य समस्याओं और उनके समाधान पर प्रकाश डालता है।

Aadhaar Card डाउनलोड करने में हो रही दिक्कत?

Aadhaar Card डाउनलोड करने में हो रही दिक्कत? 

HighLights

  1. गलत आधार नंबर या OTP न मिलने से डाउनलोड रुकता है।

  2. कमजोर इंटरनेट कनेक्शन और UIDAI सर्वर लोड भी समस्या है।

  3. सही Captcha और PDF पासवर्ड से आसानी से डाउनलोड करें।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: आज के समय में आधार कार्ड (Aadhaar card) सबसे जरूरी दस्तावेज माना जाता है। बैंक अकाउंट खोलवाना हो, मोबाइल सिम खरीदने, होटल में कमरा लेने या ऐसे कई जरूरी कामों में इसकी जरूरत पड़ती है। अगर आपका फिजिकल आधार कार्ड खो जाए, या इधर-उधर हो जाए और नहीं मिले तो आप इसे आज के डिजिटल जमाने में आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

लेकिन सोचिए अगर आपको इमरजेंसी के समय Aadhaar Card ऑनलाइन डाउनलोड (how to download aadhar card) करने में समस्या आ जाए तो? अक्सर लोगों को ऑनलाइन डाउनलोड में दिक्कत आती है ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि किन बातों का ध्यान रखने की जरूरत है।

आधार कार्ड को डाउनलोड करते वक्त अक्सर लोग गलत आधार नंबर दर्ज करना, मोबाइल नंबर पर OTP न आना या इंटरनेट कनेक्शन का कमजोर होने जैसा गलतियां करते हैं। ऐसे में आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए...

1. गलत Aadhaar Number दर्ज करना

आधार कार्ड डाउनलोड ना होने की सबसे आम गलती होती गलत जानकारी दर्ज करना। कई बार लोग जल्दबाजी में आधार नंबर गलत दर्ज कर देते है, या कुछ नंबर मिस कर देते हैं। एक अंक की भी गलती होने पर UIDAI सिस्टम आपकी जानकारी को सत्यापित नहीं कर पाता और डाउनलोड प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ती। इसलिए जानकारी भरने के बाद एक बार उसे दोबारा जरूर जांच लें।

2. सर्वर लोड

कई बार समस्या आधार डाउलनोड की समस्या UIDAI के सर्वर की वजह से भी होती है। जब एक साथ बड़ी संख्या में लोग वेबसाइट पर आधार डाउनलोड, अपडेट या अन्य सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं, तो सर्वर पर ज्यादा लोड आ जाता है। ऐसे समय में वेबसाइट धीमी चल सकती है जिससे डाउनलोड पूरा नहीं हो पाता।

3. मोबाइल नंबर पर OTP ना आना

e-Aadhaar डाउनलोड करने के लिए UIDAI आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (Registered Mobile Number) पर वन-टाइम पासवर्ड (OTP) भेजता है। अगर मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है, नेटवर्क कमजोर है या रिचार्ज नहीं है, तो OTP मिलने में परेशानी हो सकती है। OTP ना मिलने पर भी आधार डाउनलोड में दिक्कत आती है।

4. नेटवर्क की समस्या होना

Aadhaar डाउनलोड के समय अच्छे स्पीड में इंटरनेट कनेक्शन होना बेहद जरूरी है। अगर आपके मोबाइल में डेटा नहीं है या Wi-fi में दिक्कत आती है तो वेबसाइट पूरी तरह लोड नहीं हो पाती। इसकी वजह से डाउनलोड प्रक्रिया बीच में रुक सकती है या Error दिखाई दे सकता है।

5. Captcha गलत दर्ज करना

जब भी हम आधार कार्ड से जुड़ा कोई भी काम करते हैं तो UIDAI वेबसाइट पर सुरक्षा के लिए Captcha भरना जरूरी होता है। अगर आपने Captcha गलत दर्ज किया है या अक्षरों को सही दर्ज नहीं किया है तो सिस्टम आपकी रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं करेगा। ऐसे में आपकी रिक्वेस्ट अप्रूव नहीं होती है।

6. PDF खुलने में हो रही दिक्कत?

कई बार e-Aadhaar डाउनलोड होने के बाद भी पासवर्ड के कारण नहीं खुलता। इस PDF को खोलने के लिए अपने नाम के पहले 4 अक्षर (CAPITAL में) और जन्म का वर्ष (YYYY) एक साथ दर्ज करें। उदाहरण के लिए आयुषि (ayushi) और जन्म वर्ष 1999 होने पर पासवर्ड AYUS1999 होगा।

यह भी पढ़ें: PPF vs NPS: ₹5000 निवेश पर कौन सी स्कीम में ज्यादा है फायदा? 25 साल की अवधि का समझिए पूरा कैलकुलेशन