Pan Card: खो गया आपका पैन कार्ड? घर बैठे ऐसे बनाएं नया, ये रहा सबसे आसान तरीका; देखें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
Pan Card Apply: पैन कार्ड अब घर बैठे ऑनलाइन बनवाया जा सकता है, साथ ही इसमें हुई गलतियों को भी ...और पढ़ें
-1792034851509_m.webp)
खो गया आपका पैन कार्ड?
HighLights
नया पैन कार्ड घर बैठे ऑनलाइन बनाएं।
पैन कार्ड की गलतियां ऑनलाइन सुधारें आसानी से।
NSDL/UTIITSL वेबसाइट से नया पैन कार्ड आवेदन करें।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: पैन कार्ड (Pan Card) आज के समय में काफी जरूरी दस्तावेज बन चुका है। बिना पैन कार्ड पैसों से जुड़ा कोई भी जरूरी काम पूरा नहीं किया जा सकता है। अगर आपने अभी तक पैन कार्ड नहीं बनवाया है या फिर आपका कार्ड खो गया है तो इसे आज ही घर बैठे-बैठे बना लें। सबसे खास बात यह है कि आपको पैन कार्ड बनाने के लिए किसी दफ्तर में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप ये काम घर बैठे-बैठे आसानी से कर सकते (Pan Card Apply) हैं। आइए फटाफट जानते हैं इसका स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस।
ऑनलाइन Pan Card के लिए कैसे करें Apply?
स्टेप 1- सबसे पहले NSDL या UTIITSL की वेबसाइट पर जाएं
स्टेप 2- अगर आप पहले कभी इस वेबसाइट पर नहीं आए तो खुद को रजिस्टर कर लें।
स्टेप 3- अब लॉगिन क्रेडेंशियल के जरिए लॉगिन कर लें।
स्टेप 4- इसके बाद यहां आपको Request for New Pan Card का ऑप्शन दिखेगा, इस पर क्लिक करें। इसके साथ ही Indian Citizen वाला ऑप्शन चुन लें।
स्टेप 5- अब आपको श्रेणी पर Individual चुनना होगा।
स्टेप 6- फिर मांगी गई बेसिक डिटेल्स जैसे नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर इत्यादि दर्ज कर लें।
स्टेप 7- अब मांगे गए डॉक्यूमेंट्स स्कैन कर सबमिट कर दें।
स्टेप 8- अब आपको मांगी गई भुगतान राशि भरनी होगी।
स्टेप 9- अंत में आपको स्टेटस चेक करने के लिए ट्रैक नंबर दिया जाएगा। इसे संभाल कर रख लें।
पैन कार्ड बनाते वक्त अगर आपसे कोई गलती हो जाती है, तो इसे भी आप ऑनलाइन ठीक करा सकते हैं।
गलतियों को कैसे करें ठीक?
स्टेप 1- सबसे पहले इनकम टैक्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2- अब पैन कार्ड नंबर और मांगी गई जानकारी दर्ज कर, लॉगिन करें।
स्टेप 3- लॉगिन करने के बाद पैन कार्ड करेक्शन वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 4- अब जो भी जानकारी सही करनी है, उस पर क्लिक करें।
स्टेप 5- फिर पैन कार्ड नंबर, अन्य मांगी गई जानकारी और डॉक्यूमेंट दर्ज करें।
स्टेप 6- इसके बाद आपको मांगा गया शुल्क देना होगा।
स्टेप 7- अंत में फाइनल सबमिट कर, ट्रैक नंबर नोट कर लें।
