सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

FD से ज्यादा ब्याज चाहिए? इन 7 स्कीम में मिल रहा 8.20% तक रिटर्न, जानें कहां लगाएं पैसा

Published: Fri, 20 Nov 2026 02:26 PM (IST)

यह लेख पोस्ट ऑफिस और सरकारी बचत योजनाओं की जानकारी देता है, जिनमें 7.5% से 8.20% तक का उच्च ब्याज मिल रहा है।

इन 7 स्कीम में मिल रहा 8.20% तक रिटर्न, जानें कहां लगाएं पैसा

इन 7 स्कीम में मिल रहा 8.20% तक रिटर्न, जानें कहां लगाएं पैसा

HighLights

  1. सरकारी योजनाओं में 8.20% तक ब्याज उपलब्ध है।

  2. SCSS, SSY, NSC, KVP प्रमुख निवेश विकल्प हैं।

  3. निवेश से पहले नियम और शर्तें अवश्य जांचें।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: अगर आप अपनी बचत पर अच्छा ब्याज कमाना चाहते हैं और निवेश में ज्यादा जोखिम नहीं लेना चाहते, तो पोस्ट ऑफिस (post office scheme) और सरकार की कुछ बचत योजनाएं आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकती हैं। इन स्कीमों में 7.5% या उससे ज्यादा ब्याज मिल रहा है। खास बात यह है कि कुछ योजनाओं में ब्याज दर 8.20% तक है। इनमें सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS), सुकन्या समृद्धि योजना (ssy), नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) जैसे विकल्प शामिल हैं।

1. सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS)

यह योजना खासतौर पर 60 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों के लिए है। इसमें फिलहाल 8.20% सालाना ब्याज मिल रहा है। इसका मैच्योरिटी पीरियड 5 साल है, जिसे आगे 3 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है। इसमें ब्याज का भुगतान हर तीन महीने में किया जाता है। अधिकतम 30 लाख रुपये तक निवेश किया जा सकता है।

2. सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)

बेटियों के भविष्य के लिए शुरू की गई इस सरकारी योजना में 8.20% सालाना ब्याज मिल रहा है। इसमें 10 साल से कम उम्र की बेटी के नाम पर खाता खुलवाया जा सकता है। एक वित्त वर्ष में न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं। यह लंबी अवधि में बेटी की पढ़ाई और शादी के लिए फंड तैयार करने का विकल्प है।

3. RBI फ्लोटिंग रेट सेविंग बॉन्ड

रिजर्व बैंक के फ्लोटिंग रेट सेविंग बॉन्ड पर फिलहाल 8.05% ब्याज मिल रहा है। इसकी ब्याज दर हर छह महीने में रीसेट होती है। ब्याज का भुगतान भी छह महीने में किया जाता है। इसकी मैच्योरिटी अवधि 7 साल है। हालांकि, इसमें समय से पहले निकासी के नियम और शर्तें लागू होती हैं।

4. नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC)

पोस्ट ऑफिस की NSC स्कीम में 7.70% सालाना ब्याज दिया जा रहा है। इसकी निवेश अवधि 5 साल है। इसमें न्यूनतम 1,000 रुपये से निवेश शुरू किया जा सकता है और अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है। इस स्कीम में मिलने वाला ब्याज सालाना कंपाउंड होता है, जबकि भुगतान मैच्योरिटी पर मिलता है। पात्र निवेश पर आयकर की धारा 80C के तहत टैक्स छूट का लाभ भी मिल सकता है।

5. किसान विकास पत्र (KVP)

किसान विकास पत्र में फिलहाल 7.50% सालाना ब्याज मिल रहा है। इस स्कीम में निवेश की रकम 115 महीने यानी 9 साल 7 महीने में दोगुनी हो जाती है। इसमें न्यूनतम 1,000 रुपये से निवेश किया जा सकता है। इसकी खासियत यह है कि इसमें तय अवधि तक पैसा रखने पर निवेश की रकम दोगुनी हो जाती है।

6. पोस्ट ऑफिस 5 साल की टाइम डिपॉजिट

पोस्ट ऑफिस की 5 साल की टाइम डिपॉजिट स्कीम में 7.50% सालाना ब्याज मिलता है। यह बैंक FD की तरह काम करती है। इसमें एकमुश्त रकम जमा करनी होती है और तय अवधि पूरी होने पर ब्याज के साथ पैसा मिलता है। इसमें निवेश पर धारा 80C के तहत टैक्स छूट का लाभ भी मिल सकता है।

7. बैंक FD और दूसरी फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीमें

कुछ बैंक भी चुनिंदा अवधि की FD (BANK FD) पर 7.5% या उससे ज्यादा ब्याज देते हैं। हालांकि, इसकी दर बैंक, निवेश की अवधि और ग्राहक की कैटेगरी के हिसाब से अलग-अलग होती है। सीनियर सिटीजन को कई बैंक सामान्य ग्राहकों के मुकाबले अतिरिक्त ब्याज भी देते हैं।

निवेश से पहले इन बातों का रखें ध्यान

सिर्फ ज्यादा ब्याज देखकर निवेश का फैसला नहीं करना चाहिए। हर स्कीम की लॉक-इन अवधि, मैच्योरिटी, टैक्स नियम और समय से पहले पैसा निकालने की शर्तें अलग होती हैं। इसलिए अपनी जरूरत और निवेश की अवधि के हिसाब से विकल्प चुनें।

 यह भी पढ़ें: PF Withdrawal Rules: नौकरी बदलने पर PF और पेंशन का क्या होगा? कैसे करें पीएफ का पैसा ट्रांसफर? समझें पूरा नियम

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।