दीवाली से पहले HDFC बैंक का बड़ा तोहफा, लोन और शॉपिंग पर ₹70000 तक की बचत का मौका; ऐसे उठा सकते हैं फायदा
HDFC बैंक ने फेस्टिव सीजन के लिए 'फेस्टिव ट्रीट्स 2026' कैंपेन लॉन्च किया है, जिसमें ग्राहक लोन, कार्ड और शॉपिंग ...और पढ़ें

दीवाली से पहले HDFC बैंक का बड़ा तोहफा, लोन और शॉपिंग पर ₹70000 तक की बचत का मौका; ऐसे उठा सकते हैं फायदा
HighLights
HDFC बैंक ने 'फेस्टिव ट्रीट्स 2026' कैंपेन किया लॉन्च।
लोन, कार्ड और शॉपिंग पर ₹10,000 से अधिक के ऑफर।
क्रेडिट कार्ड खरीदारी पर ₹70,000 तक की बचत का मौका।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। फेस्टिव सीजन शुरू हो चुका है और अमेजन और फ्लिपकार्ट (Big Billion Days Sale) के अलावा कई सारे ऑफलाइन स्टोर्स पर भी सेल (Sale on Offline stores) लग चुकी है। इसी बीच HDFC बैंक ने अपने कस्टमर्स को एक खुशखबरी दी और फेस्टिव ट्रीट्स 2026 (Festive Treats 2026) कैंपेन को लॉन्च करने का एलान किया, जिसके तहत अब आपको लोन, कार्ड, सेविंग्स और करंट अकाउंट पर ₹10000 से ज्यादा का ऑफर मिलेगा। इसके अलावा बैंक अपने क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर ₹70000 तक की बचत का भी मौका दे रहा है। आइए जानते हैं कि आप इसका फायदा कहां-कहां और कैसे उठा पाएंगे।
कैसे होगी बचत?
बैंक ने कई फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स पर ऑफर पेश किए हैं, जिनमें एक्सप्रेस पर्सनल लोन, एक्सप्रेस कार लोम, व्हीकल लोन, होम लोन और गोल्ड लोन शामिल हैं। ग्राहक 'स्पेशले सेविंग्स अकाउंट' और बैंक के बिजनेस बैंकिंग सॉल्यूशन 'MyBusiness' पर भी ऑफर देख सकते हैं।
इसके अलावा बैंक ने फेस्टिव ट्रीट्स 2026 के तहत कई कैटेगरी जैसे कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, ट्रैवल, होम डेकोर, ज्वेलरी वगैरह पर भी ऑफर रखा है। वहीं बैंक के मुताबिक ग्राहकों को HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदारी और डेबिट व क्रेडिट कार्ड के ज़रिए EASYEMI पेमेंट करने पर त्योहारों की खरीदारी में ₹70,000 तक बचाने का मौका मिलेगा।
बैंक की कई ब्रांड्स के साथ पार्टनरशिप:
HDFC बैंक ने LG इलेक्ट्रॉनिक्स, Google Pixel, Samsung, OnePlus, विजय सेल्स, Croma, रिलायंस डिजिटल, MakeMyTrip, Myntra, रिलायंस सेंट्रो, वर्ल्ड ऑफ टाइटन, RoyalOak, Honda, GRT ज्वेलर्स और Joyalukkas जैसे बड़े ब्रांड्स के साथ पार्टनरशिप की है। बैंक का कहना है कि त्योहारों का मौसम पूरे भारत में लाखों परिवारों के लिए खुशी, साथ रहने और नई शुरुआत का समय होता है। बड़े ब्रांड्स से शानदार डिस्काउंट और EASYEMI और Xpress लोन जैसे आसान क्रेडिट सॉल्यूशन को मिलाकर, हम अपने सभी योग्य ग्राहकों के लिए क्रेडिट सुविधाओं को बेहतर बना रहे हैं।
ये कार्ड्स भी शॉपिंग के लिए सही:
अगर आपके पास HDFC का कार्ड नहीं है तो आप बाकी बैंकों के कार्ड्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग के SBI Cashback Credit Card, Amazon Pay ICICI Bank Credit Card, Flipkart Axis Bank Credit Card और SBI SimplyCLICK Credit Card का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
