सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bank छोड़िए, कुकर बनाने वाली कंपनी Hawkins दे रही FD पर 8% तक ब्याज, 3 साल में ₹10 लाख के बन जाएंगे इतने

Published: Mon, 16 Nov 2026 11:23 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 16 Nov 2026 11:46 AM (GMT+05:30)

Hawkins Cookers ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पेश की, जिसमें निवेशकों को बैंक एफडी से बेहतर रिटर्न मिल सकता था।

Bank FD छोड़िए Hawkins FD में लगाए पैसा

Bank FD छोड़िए Hawkins FD में लगाए पैसा

HighLights

  1. Hawkins FD में 8% तक वार्षिक ब्याज दर की पेशकश।

  2. न्यूनतम ₹25,000 से निवेश शुरू करने का विकल्प था।

  3. क्यूम्युलेटिव और नॉन-क्यूम्युलेटिव FD के विकल्प उपलब्ध थे।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: कुकर और किचनवेयर बनाने वाली कंपनी Hawkins Cookers सिर्फ प्रेशर कुकर बेचकर ही कमाई नहीं करती, बल्कि निवेशकों से भी पैसा जुटाती है। कंपनी ने सितंबर 2026 में अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) स्कीम पेश की थी। इसमें महज ₹25000 से निवेश शुरू करने का विकल्प दिया गया और 36 महीने की अवधि पर 8% सालाना ब्याज की पेशकश की गई। आइए जानते हैं इस FD में कितने समय के लिए पैसा जमा कर सकते हैं, किस अवधि पर कितना रिटर्न मिलता है।

₹25 हजार की FD पर कितना मिलेगा रिटर्न?

Hawkins Cookers ने इस स्कीम में निवेश के लिए तीन अवधि के विकल्प दिए थे। ब्याज दर भी निवेश की अवधि के हिसाब से अलग-अलग रखी गई थी। कंपनी ने दो तरह के विकल्प दिए थे -क्यूम्युलेटिव और नॉन-क्यूम्युलेटिव।

क्यूम्युलेटिव विकल्प में ब्याज हर महीने कंपाउंड होता है और मैच्योरिटी पर मूलधन के साथ पूरा ब्याज मिलता है। ₹25,000 के निवेश पर रिटर्न का हिसाब इस तरह है:

FD की अवधि सालाना ब्याज दर मैच्योरिटी पर रकम
13 महीने 7.50% ₹27,109
24 महीने 7.75% ₹27,177
36 महीने 8.00% ₹31,756


यानी अगर कोई निवेशक 13 महीने के लिए ₹25,000 जमा करता है तो मैच्योरिटी पर उसे ₹27,109 मिलेंगे। इसमें ₹2,109 का ब्याज होगा। वहीं, 2 साल के निवेश पर कुल ₹29,177 मिलेंगे। इसमें ₹4,177 ब्याज के तौर पर मिलेंगे। अगर कोई निवेशक 3 साल के लिए पैसा जमा करता है तो उसे मैच्योरिटी पर ₹31,756 मिलेंगे। यानी ₹25,000 के निवेश पर कुल ₹6,756 का ब्याज मिलेगा।

मान लीजिए आपने 3 साल के लिए 8% सालाना ब्याज पर 10 लाख रुपये निवेश किए तो आपको 12,68,242 रुपये टोटल मिलेंगे और साथ ही बात करें रिटर्न की तो 2,68,242 रिटर्न मिलेगा।

कितने रुपये से कर सकते हैं निवेश?

इस FD स्कीम में न्यूनतम निवेश की सीमा ₹25,000 रखी गई थी। इसके बाद निवेशक ₹1,000 के गुणक में अतिरिक्त रकम जमा कर सकते थे। एक निवेशक नए और रिन्यू किए गए डिपॉजिट को मिलाकर अधिकतम ₹50 लाख तक निवेश कर सकता था।

कंपनी ने नॉन-क्यूम्युलेटिव विकल्प भी दिया था। इसमें ब्याज का भुगतान हर छह महीने में किया जाना था। ऐसे निवेशक जिन्हें मैच्योरिटी पर एकमुश्त रकम के बजाय नियमित अंतराल पर ब्याज चाहिए, वे इस विकल्प को चुन सकते थे।

कब शुरू हुई थी Hawkins की FD स्कीम?

Hawkins की यह FD स्कीम, 16 सितंबर 2026 से निवेश के लिए खोली गई थी। हालांकि, यह लॉन्च की तारीख थी, इसलिए अब निवेश करने से पहले कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.hawkinscookers.com/fd) पर मौजूदा उपलब्धता और शर्तें जरूर जांच लें।

कंपनी इस तरह की FD स्कीम पहले भी ला चुकी है। साल 2019 में Hawkins ने 3 साल की FD पर 10.50% सालाना ब्याज की पेशकश की थी। उस समय ₹25,000 जमा करने पर मैच्योरिटी में ₹34,210 मिलते थे। इसके मुकाबले 2026 की स्कीम में अधिकतम ब्याज दर 8% थी।

यह भी पढ़ें: Post office RD Vs SBI RD: ₹10 हजार निवेश पर किसमें जल्दी बनेंगे लखपति? देखिए पूरा कैलकुलेशन

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।