सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gratuity Rules: ₹30000 सैलरी, 5 साल की नौकरी; तो कितनी मिलेगी ग्रेच्युटी? देखिए कैलकुलेशन

Published: Wed, 25 Nov 2026 03:19 PM (IST)

यह लेख ग्रेच्युटी के नियमों और गणना को समझाता है, जो कर्मचारियों को लंबे समय तक सेवा देने के बदले मिलती है। इसमें बताया गया है कि 5 साल की नौकरी पर कितनी ग्रेच्युटी मिल सकती है और कंपनी द्वारा भुगतान से इनकार करने पर क्या करें।

5 साल नौकरी की तो कंपनी देगी हजारों रुपये

5 साल नौकरी की तो कंपनी देगी हजारों रुपये

HighLights

  1. ग्रेच्युटी लंबे समय तक सेवा देने पर मिलती है।

  2. 5 साल की नौकरी पर ग्रेच्युटी की गणना जानें।

  3. कंपनी ग्रेच्युटी न दे तो शिकायत कैसे करें।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: अगर आप नौकरी करते हैं और लंबे समय से एक ही कंपनी में काम कर रहे हैं तो आपके लिए ग्रेच्युटी के बारे में जानना जरूरी है। ग्रेच्युटी वह रकम होती है, जो कंपनी अपने कर्मचारी को लंबे समय तक सेवाएं देने के बदले देती है। जब कोई कर्मचारी नौकरी छोड़ता है या रिटायर होता है तो नियमों के मुताबिक उसे सैलरी के अलावा एकमुश्त रकम मिलती है। यह पैसा भविष्य में आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में मददगार साबित हो सकता है।

हालांकि, ग्रेच्युटी की रकम हर कर्मचारी के लिए एक जैसी नहीं होती। यह मुख्य रूप से आपकी आखिरी बेसिक सैलरी, महंगाई भत्ते (DA) और कंपनी में काम करने की अवधि पर निर्भर करती है। बता दें कि भारत में सामान्य रूप से ग्रेच्युटी (Gratuity) पाने के लिए एक ही कंपनी में कम से कम 5 साल की लगातार नौकरी करना जरूरी है। ऐसे में आइए समझते हैं कि अगर आपने 5 साल, 10 साल या 15 साल तक नौकरी की है तो आपको कितनी ग्रेच्युटी मिल सकती है।

ग्रेच्युटी की गणना कैसे होती है?

ग्रेच्युटी (gratuity) की गणना कर्मचारी की आखिरी बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ते को मिलाकर की जाती है। इसके लिए तय फॉर्मूले का इस्तेमाल होता है।

ग्रेच्युटी = (आखिरी बेसिक सैलरी + DA) × 15 × नौकरी के साल ÷ 26

इसमें 15 का मतलब हर साल के लिए 15 दिन की सैलरी और 26 का मतलब महीने के 26 कार्यदिवस हैं।

5 साल नौकरी करने पर कितनी मिलेगी ग्रेच्युटी?

अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ता मिलाकर 30000 रुपये महीना है और उसने एक ही कंपनी में 5 साल तक काम किया है तो उसे करीब 86,538 रुपये की ग्रेच्युटी मिल सकती है।

कंपनी ग्रेच्युटी देने से मना करे तो क्या करें?

अगर आपने ग्रेच्युटी पाने के लिए जरूरी शर्तें पूरी कर ली हैं, लेकिन कंपनी आपको इसका भुगतान करने से इनकार कर रही है तो आप संबंधित कंट्रोलिंग अथॉरिटी के पास शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए नौकरी से जुड़े जरूरी दस्तावेज, सैलरी स्लिप और कंपनी के साथ हुई बातचीत का रिकॉर्ड अपने पास सुरक्षित रखना चाहिए। इससे शिकायत करते समय आपको अपना पक्ष रखने में मदद मिलेगी।

 यह भी पढ़ें: Bank FD Rate Hike: सरकारी बैंक ने एफडी पर बढ़ाई ब्याज दरें, 500 दिन में पाएं तगड़ा रिटर्न; देखें सारी डिटेल

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।