सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bank FD Rate Hike: सरकारी बैंक ने एफडी पर बढ़ाई ब्याज दरें, 500 दिन में पाएं तगड़ा रिटर्न; देखें सारी डिटेल

Published: Wed, 25 Nov 2026 01:32 PM (IST)

बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी 500 दिन की स्पेशल FD 'BOI अक्षय डिपॉजिट' पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। 

बैंक ऑफ इंडिया ने एफडी पर बढ़ाई ब्याज दरें

 बैंक ऑफ इंडिया ने एफडी पर बढ़ाई ब्याज दरें

HighLights

  1. बैंक ऑफ इंडिया ने 500 दिन की स्पेशल FD पर ब्याज बढ़ाया।

  2. 'BOI अक्षय डिपॉजिट' योजना में 7.65% तक ब्याज मिल रहा।

  3. वरिष्ठ और 80+ उम्र वालों को मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: एफडी करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। सरकारी बैंक, बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने ग्राहकों को अच्छा ऑफर दिया है। बैंक ने हाल ही में अपनी 500 दिन की स्पेशल FD पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। बैंक 500 दिन वाली FD पर ग्राहकों को 6.85% से लेकर 7.65% सालाना तक ब्याज दे रहा है। सबसे खास बात यह है कि इस FD का नाम BOI अक्षय डिपॉजिट है। इसमें मिलने वाला ब्याज इस बात पर निर्भर करेगा कि ग्राहक की उम्र कितनी है और वो कितनी रकम जमा कर रहा है। आइए सभी शर्तों को समझतें हैं।

बैंक ने कितनी बढ़ाई ब्याज दरें?

बैंक ऑफ इंडिया ने 500 दिन की स्पेशल FD को तीन श्रेणियों में बांटा है। आम ग्राहकों, वरिष्ठ नागरिकों और 80 साल जिसपर ब्याद दर कुछ इस प्रकार हैं:

ग्राहक की श्रेणी सामान्य FD
बिना समय से पहले निकासी वाली एफडी
आम ग्राहक 6.85% 7.00%
60 साल या उससे अधिक 7.35% 7.65%
80 साल या उससे अधिक 7.50% 7.65%

चार्ट से समझा जा सकता है कि सबसे ज्यादा ब्याज 7.65%, 80 साल या उससे ज्यादा उम्र के उन बुजुर्गों को मिलेगा, जो 1 करोड़ रुपये से ज्यादा और 3 करोड़ रुपये से कम की नॉन-कॉलेबल FD कराएंगे।

क्या हैं शर्तें?

सामान्य कॉलेबल FD में कम से कम 10000 रुपये जमा किए जा सकते हैं। इसकी अधिकतम सीमा 3 करोड़ रुपये से कम है। वहीं, 7.65% ब्याज वाली नॉन-कॉलेबल FD के लिए 1 करोड़ रुपये से ज्यादा और 3 करोड़ रुपये से कम रकम जमा करनी होगी।

कितना मिलेगा ब्याज?

बैंक ऑफ इंडिया (bank of india) इस FD में ब्याज लेने के दो ऑप्शंस भी दे रहा है। इन ऑप्शन्स में पहला है मंथली पेमेंट का, जिसके जरिए हर महीने ब्याज खाते में आ जाएगा। तो वहीं दूसरा ऑप्शन होगा क्वार्टरली पेमेंट, जिसके जरिए हर तीन महीने में ब्याज मिल जाएगा। इससे उन बुजुर्गों और रिटायर्ड लोगों को फायदा हो सकता है, जिन्हें हर महीने या कुछ महीनों के अंतराल पर पैसों की जरूरत होती है।

 यह भी पढ़ें: 8th Pay Commission: क्या ₹5.14 लाख एरियर मिलेगा? फिटमेंट फैक्टर से समझें पूरा कैलकुलेशन

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।