EPS Calculation: ₹22000 सैलरी वालों की कितनी बढ़ी पेंशन? नए वेज लिमिट पर कितना हुआ फायदा; चेक करें कैलकुलेशन
EPFO Wage ceiling calculation: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) के तहत, ₹22,000 सैलरी वाले कर्मचारियों ...और पढ़ें

₹22000 सैलरी वालों की कितनी बढ़ी पेंशन?
HighLights
EPF कवरेज के लिए वेज सीलिंग ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई।
₹22,000 सैलरी पर 20 साल की सेवा पर मासिक पेंशन कितनी बनेगी।
कंपनी का 8.33% योगदान अब ₹2,088 तक EPS फंड में जाएगा।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: रिटायरमेंट के बाद आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) एक बड़ा सहारा बनकर उभरती है। लेकिन EPF कवरेज के लिए बेसिक सैलरी की अधिकतम सीमा (wage ceiling) को ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,00 कर दिया गया है। ऐसे में अगर आप 20 साल की नौकरी करते हैं और आपकी सैलरी 22000 है तो आपकी पेंशन (Pension) कितनी बनती है ये जानते हैं।
बता दें कि कर्मचारी भविष्य निधि यानी EPF के नियमों के मुताबिक, रेगुलर मासिक पेंशन पाने के लिए किसी भी कर्मचारी को कम से कम 10 साल की पेंशन योग्य सेवा पूरी करना अनिवार्य होता है।
क्या है फॉर्मूला
EPFO के अनुसार EPS पेंशन का फॉर्मूला है-
मासिक पेंशन = (पेंशनेबल सैलरी × पेंशन योग्य सेवा) ÷ 70
* पेंशन योग्य वेतन (Pensionable Salary): आखिरी 60 महीनों के औसत वेतन के आधार पर।
* पेंशन योग्य सेवा (Pensionable Service): EPS में योगदान वाले कुल सालों की संख्या।
20 साल में कितनी बनेगी पेंशन?
अब ये समझते हैं कि अगर आपकी पेंशन योग्य सैलरी ₹22,000 है और आपका योगदान सीलिंग लिमिट से नीचे असली सैलरी पर हो रहा है, तो पेंशन की गणना इस प्रकार होगी:
20 साल की नौकरी पर: (22,000 × 22) / 70 = ₹6,915
यानी 20 साल की नौकरी पर आपको हर महीने लगभग ₹6,915 की गारंटीड पेंशन मिलेगी। इसके साथ ही बता दें कि 20 साल से ज्यादा नौकरी करने पर पेंशन कैलकुलेशन में 2 साल का बोनस सर्विस ईयर जोड़ा गया है।
कंपनी का योगदान
आपकी बेसिक सैलरी का 12% हिस्सा PF में जाता है और उतना ही हिस्सा 12% कंपनी भी मिलाती है। कंपनी के 12% का बंटवारा कुछ इस तरह होता है:
1. 8.33% EPS फंड में जाता है: पुराने नियम में ₹15,000 की लिमिट पर कंपनी अधिकतम ₹1250 हर महीने आपके पेंशन फंड में डालती थी, लेकिन अब नए नियम के ₹25,000 की लिमट पर ₹2,088 आपके फंड में जमा होंगे।
2. 3.67% EPF खाते में जाता है।
