सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Silver Price: सोने में लौटी चमक, चांदी ने पकड़ी रफ्तार; कीमतों में उछाल से निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

Published: Fri, 09 Oct 2026 09:18 AM (GMT+05:30)

Gold silver price today:अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में आज तेजी दर्ज की गई है। कॉमेक्स और ...और पढ़ें

चेक करें आज का सोने-चांदी का लेटेस्ट भाव

चेक करें आज का सोने-चांदी का लेटेस्ट भाव

HighLights

  1. अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स पर सोने-चांदी के दाम बढ़े।

  2. घरेलू बुलियन मार्केट में भी सोने-चांदी की कीमतों में तेजी।

  3. MCX पर दिसंबर डिलीवरी सोना और चांदी हुए महंगे।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: सोना और चांदी दोनों ऐसी धातु है जिनकी कीमतों का कोई अंदाजा नहीं लगा सकता। कभी सारे अनुमान सही हो जाते हैं तो कभी सभी अनुमान गलत साबित हो जाते हैं। ऐसे में बड़ी ब्रोकरेज कंपनीज और ग्लोबल बैंक दामों में तेजी का अनुमान लगा रहे हैं लेकिन कीमतों में लगातार गिरावट का दौर जारी है। ऐसे में आइए आज के रेट्स पर एक नजर डालते हैं।

इंटरनेशनल मार्केट में चढ़े दाम

इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर आज सोने और चांदी दोनों के दामों की चमक लौट आई है। Comex पर आंकड़ों की मानें तो खबर लिखे जाने तक सोना1.02% तक चढ़ गया (Gold Price on Comex) और कीमत 4199.50 डॉलर प्रति औस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 1.59% तक चढ़े और ऐसे में कीमत 60.370 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

घरेलू बाजार में चमकीं धातुएं

बुलियन मार्केट यानी घरेलू बाजार में भी सोने-चांदी दोनों के दाम में तेजी आई है। बाजार खुलते ही सोने के दाम चढ़कर करीब ₹1.50 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं चांदी के भाव (Silver Price) भी चढ़कर ₹2.24 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करते दिखे।

MCX पर कहां हो सोना?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की बात करें तो (MCX) पर खबर लिखे जाने तक दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 1300 रुपए चढ़ गया और कीमत ₹1,50,856 (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया है। वहीं चांदी की बात करें तो यह 2727 रुपए तक चढ़े और कीमत ₹2,23,960 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई।

खरीदारी से पहले चेक करें रेट्स

आज बाजार खुलते ही सोने और चांदी दोनों फिर चमचमा उठे हैं। ऐसे में 24 कैरेट सोना (Gold Rates today) करीब ₹150,990 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹138,404 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹113,243 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेंड कर रहा है। वहीं भारत में चांदी के भाव लगभग ₹224,180 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।

यह भी पढ़ें: कौन थे Kesub Mahindra? जिन्होंने 48 साल संभाली महिंद्रा ग्रुप की कमान; स्टील,जीप से शुरुआत कर बनाया करोड़ों का साम्राज्य