EPS Calculation: 20 साल की नौकरी, तो ₹25000 सैलरी पर कितनी बनेगी पेंशन? समझें पूरा हिसाब
यह लेख कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) के तहत पेंशन गणना को समझाता है। इसमें बताया गया है कि 20 साल ...और पढ़ें

20 साल में कितनी बनेगी पेंशन?
HighLights
EPS निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए मासिक आय का स्रोत।
20 साल की सेवा पर पेंशन गणना में 2 साल का वेटेज।
₹25,000 वेतन पर ₹7,857 मासिक पेंशन का अनुमान।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: नौकरी के दौरान हर महीने मिलने वाली सैलरी से घर का खर्च, बच्चों की पढ़ाई और दूसरे जरूरी काम पूरे होते हैं, लेकिन रिटायरमेंट के बाद नियमित आमदनी का सहारा क्या होगा? प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले लाखों कर्मचारियों के लिए कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) इसी जरूरत को पूरा करती है। अच्छी बात यह है कि आपकी नौकरी जितने लंबे समय तक चलेगी और पेंशन के लिए तय वेतन जितना ज्यादा होगा , रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली मासिक पेंशन उतनी ही बेहतर होगी।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि 20 साल की नौकरी पूरी करने पर पेंशन की गणना मेंदो साल का अतिरिक्त वेटेज भी मिलता है? ऐसे में अगर किसी कर्मचारी का पेंशन योग्य वेतन ₹25000 है, तो उसे 20 साल की सेवा के आधार पर कितनी पेंशन मिल सकती है? आइए समझतें हैं पूरा कैलकुलेशन
क्या है EPS और किसे मिलती है पेंशन?
कर्मचारी पेंशन योजना यानी EPS, EPFO की ओर से संचालित योजना है। इसमें कर्मचारी की सैलरी से सीधे पेंशन का पैसा नहीं काटा जाता, बल्कि नियोक्ता यानी कंपनी के योगदान का एक हिस्सा पेंशन फंड में जाता है। इस योजना के तहत सामान्य तौर पर कम से कम 10 साल की पात्र सेवा पूरी करने वाले कर्मचारी मासिक पेंशन के हकदार बनते हैं। सामान्य पेंशन की उम्र 58 साल है।
EPFO द्वारा EPS पेंशन का तय फॉर्मूला
मासिक पेंशन = (पेंशन योग्य वेतन × पेंशन योग्य सेवा) ÷ 70
* पेंशन योग्य वेतन (Pensionable Salary): सरकार इस पर एक ऊपरी सीमा (Ceiling) तय करती है। अब तक यह ₹15,000 थी, जिसे अब बढ़ाकर ₹25,000 कर दिया गया है।
* पेंशन योग्य सेवा (Pensionable Service): आपने जितने साल नौकरी की है। (नियम के मुताबिक, अगर आपने 20 साल या उससे ज्यादा नौकरी की है, तो 2 साल का 'सर्विस बोनस' एक्स्ट्रा मिलता है)।
20 साल की नौकरी पर मिलेगा कितना फायदा?
EPS के नियमों के मुताबिक, 20 साल या उससे ज्यादा की पात्र पेंशन योग्य सेवा पूरी करने वाले कर्मचारी को पेंशन की गणना में दो साल का अतिरिक्त वेटेज मिलता है। यानी 20 साल की सेवा को कैलकुलेशन के लिए 22 साल माना जाता है।
मान लीजिए किसी कर्मचारी का पेंशन योग्य वेतन 25,000 रुपये है और उसने 20 साल तक EPS में योगदान किया है। ऐसे में गणना इस तरह होगी:
- पेंशन योग्य वेतन: 25,000 रुपये
- वास्तविक सेवा: 20 साल
- अतिरिक्त वेटेज: 2 साल
- कुल गणना योग्य सेवा: 22 साल
अब फॉर्मूले के मुताबिक:
25,000 × 22 ÷ 70 = 7,857 रुपये
यानी इस उदाहरण में कर्मचारी को 58 साल की उम्र में रिटायरमेंट के बाद करीब 7,857 रुपये मासिक पेंशन मिल सकती है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।