सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Stocks to watch today: Nvidia में गिरावट से AI शेयरों में हलचल, आज किन-किन शेयरों पर रहेगी नजर?

Published: Fri, 13 Nov 2026 08:20 AM (IST)

Stock market outlook today: अमेरिकी शेयर बाजार में Nvidia के CEO के इस्तीफे से AI शेयरों में हलचल है, जिसका असर घरेलू बाजार पर भी दिख सकता है।

कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल

कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल

HighLights

  1. Nvidia CEO के इस्तीफे से AI चिप कंपनियों में हलचल।

  2. Manappuram Finance, EIH के Q2 नतीजे मजबूत, मुनाफे में वृद्धि।

  3. Meesho में सॉफ्टबैंक 1% हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: अमेरिकी शेयर बाजार से मिल रहे मिले-जुले संकेतों के बीच आज 13 नवंबर को घरेलू शेयर बाजार में कई कंपनियों के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े शेयरों में उतार-चढ़ाव के साथ-साथ घरेलू बाजार में Meesho, Manappuram Finance, EIH और Ola Electric जैसी कंपनियां निवेशकों के रडार पर रहेंगी।

बाजार में क्यों मचा Nvidia को लेकर हड़कंप?

अमेरिकी टेक्नोलॉजी सेक्टर में गुरुवार को उस समय बड़ी हलचल देखने को मिली, जब दुनिया की दिग्गज चिप कंपनी Nvidia के को-फाउंडर और लंबे समय से CEO रहे जेनसन हुआंग ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया। कंपनी ने CFO कोलेट क्रेस को अंतरिम CEO की जिम्मेदारी सौंपी है। इस खबर के बाद Nvidia के शेयरों में दबाव देखने को मिला और कारोबार के दौरान शेयर करीब 4.34% तक टूट गए।

Nvidia की गिरावट से AMD और Broadcom को क्यों हुआ फायदा?

Nvidia में नेतृत्व को लेकर अनिश्चितता ने निवेशकों को दूसरी AI चिप कंपनियों की ओर देखने का मौका दिया है। AMD के Instinct GPU और AI एक्सेलेरेटर Nvidia को सीधी चुनौती देते हैं। ऐसे में बड़ी टेक कंपनियां और क्लाउड सर्विस प्रोवाइडर अपने AI चिप सप्लायर्स में विविधता लाने पर विचार कर सकते हैं।

वहीं Broadcom को कस्टम AI चिप और नेटवर्किंग इंफ्रास्ट्रक्चर में अपनी मजबूत पकड़ का फायदा मिल सकता है। बड़ी टेक कंपनियां अपने हिसाब से AI चिप तैयार करने के लिए Broadcom जैसी कंपनियों की मदद ले रही हैं।

आज इन भारतीय शेयरों पर रहेगी खास नजर

विदेशी बाजारों में AI शेयरों की हलचल के अलावा घरेलू कंपनियों के दूसरी तिमाही के नतीजे और कॉरपोरेट अपडेट भी आज बाजार की दिशा तय कर सकते हैं।

1. मनप्पुरम फाइनेंस: कंपनी के शेयरों में हलचल रह सकती है। दूसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 222.7% बढ़कर 701 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 217.3 करोड़ रुपये था। कंपनी की आय भी 44.7% बढ़कर 1,958.7 करोड़ रुपये रही।

2. ईआईएच: होटल कारोबार से जुड़ी इस कंपनी का मुनाफा दूसरी तिमाही में 19.9% बढ़कर 136.4 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल यह 113.8 करोड़ रुपये था। कंपनी का रेवेन्यू भी 16.1% बढ़कर 694.2 करोड़ रुपये पहुंच गया।

3. टीडी पावर सिस्टम्स: कंपनी ने शानदार तिमाही नतीजे पेश किए हैं। इसका मुनाफा 105.6% बढ़कर 123.75 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 60.2 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू में भी 85.94% की बढ़त दर्ज हुई और यह 841.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

4. एनएमडीसी स्टील: कंपनी के नतीजे भी निवेशकों का ध्यान खींच सकते हैं। दूसरी तिमाही में कंपनी 61 करोड़ रुपये के मुनाफे में रही, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में उसे 114.8 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। रेवेन्यू 11.04% बढ़कर 3,764.4 करोड़ रुपये रहा।

5. दिलीप बिल्डकॉन: कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 52.7% गिरकर 101.3 करोड़ रुपये रह गया। पिछले साल यह 214.1 करोड़ रुपये था। हालांकि, कंपनी का रेवेन्यू 16.8% बढ़कर 2,250.4 करोड़ रुपये रहा।

6. ओला इलेक्ट्रिक: कंपनी का शेयर भी फोकस में रहेगा। दूसरी तिमाही में कंपनी का घाटा घटकर 362 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल 418 करोड़ रुपये था। हालांकि, कंपनी के रेवेन्यू में करीब 39% की गिरावट आई और यह 421 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल यह 690 करोड़ रुपये था।

7. हिताची एनर्जी इंडिया: कंपनी का मुनाफा 20.5% बढ़कर 318.5 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल यह 264.4 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू में 63.5% की जोरदार बढ़त रही और यह 2,996.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Meesho और WeWork India भी रहेंगी चर्चा में

मिशो: ई-कॉमर्स कंपनी के शेयरों में ब्लॉक डील की खबर के चलते हलचल रह सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, सॉफ्टबैंक से जुड़ी इकाई SVF II Meerkat (DE) LLC कंपनी में अपनी 1% हिस्सेदारी बेच सकती है। इस डील का आकार करीब 1,174 करोड़ रुपये बताया गया है। इसके लिए 246.23 रुपये प्रति शेयर का फ्लोर प्राइस तय किया गया है। सितंबर 2026 तक इस इकाई के पास Meesho की 6.84% हिस्सेदारी थी।

वीवर्क इंडिया: कंपनी ने हैदराबाद में अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए 3,13,633 वर्ग फुट क्षेत्र में लीज डील की है। इस विस्तार पर करीब 144 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। नई क्षमता जुलाई 2027 तक चालू होने की उम्मीद है।

डिस्क्लेमर: यह खबर केवल जानकारी के उद्देश्य से है। शेयरों में निवेश का फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।

यह भी पढ़ें: Aadhaar Update: आधार पर घर बैठे मिनटों में जोड़े नया मोबाइल नंबर, देखें स्टेप-बॉय-स्टेप प्रोसेस

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।