सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

EPS: ₹25000 से कम सैलरी पर पेंशन में कितना होगा बदलाव?EPFO ने जारी किए जरूरी अपडेट

Published: Wed, 07 Oct 2026 08:47 AM (IST)

EPFO Wage ceiling new rule: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने ₹25,000 तक के मासिक वेतन वाले कर्मचारियों के लिए EPS सदस्यता की पात्रता पर स्पष्टीकरण जारी किया है।

EPFO के नए नियम से पेंशन में कितना होगा बदलाव

EPFO के नए नियम से पेंशन में कितना होगा बदलाव

HighLights

  1. EPFO ने ₹25,000 मासिक वेतन पर EPS पात्रता स्पष्ट की।

  2. ₹25,000 या कम वेतन पर EPS सदस्यता अनिवार्य होगी।

  3. अधिक वेतन वालों के लिए EPS सदस्यता अब वैकल्पिक है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO कर्मचारियों के भविष्य के लिए बनाया गया। इस संगठन के तहत एम्प्लॉयज के सैलरी का कुछ हिस्सा PF खाते में जाता है जो उनके रिटायरमेंट के लिए काम आता है। EPFO के अपने कई अलग-अलग नियम भी बना रखें हैं। ऐसे में 17 सितंबर को सरकार ने PF से जुड़े नियम में बदलाव किया है जो लाखों कर्मचारियों के लिए काफी अच्छा माना जा रहा है। यह बदलाव वेज सीलिंग (Wage ceiling) को लेकर हुआ।

बता दें कि केंद्र सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) और कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) के तहत वेतन सीमा (Wage limit) को बढ़ाकर ₹15000 से ₹25,000 प्रति माह करने का बड़ा फैसला लिया। लेकिन अब ईपीएफओ ने इस बारे में एक बड़ी जानकारी दी है। EPFO ने सोशल मीडिया पर इस बारे में जानकारी दी है जिन कर्मचारियों की सैलरी ही 25 हजार रुपये है, उनके खाते से कितने रुपये कटेंगे और क्या वो पीएफ के लिए एलिजिबल है भी या नहीं।

कितनी सैलरी वाले होंगे EPFO का हिस्सा?

दरअसल हाल ही में EPFO ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया 'X' के जरिए एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन कर्मचारियों की सैलरी ₹25 हजार है वो ईपीएस की सदस्यता की पात्रता रखते हैं या नहीं। संगठन द्वारा किया गए पोस्ट में लिखा गया है कि , 'प्रिय कर्मचारियों, अपनी ईपीएस पेंशन पात्रता अवश्य जानें। यदि आपकी मासिक वेतन 25,000 रुपये या उससे कम है, तो पात्रता के अनुसार ईपीएस सदस्यता जरूरी है। यदि आपका मासिक वेतन 25,000 रुपये से ज्यादा है, तो ईपीएस सदस्यता अनिवार्य नहीं है।

EPFO का संदेश

अब EPF कवरेज के लिए बेसिक सैलरी की अधिकतम सीमा (wage ceiling) को ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,00 कर दिया गया है। सरकार द्वारा ये बदलाव बढ़ती महंगाई को देखते हुए किया गया है। लेकिन नई सीमा से ज्यादा वेतन पाने वाले कर्मचारियों के लिए EPS नियम उनकी मौजूदा सदस्यता स्थिति पर निर्भर करते हैं। तो वहीं कम वेतन पाने वाले लोगों के नियमों को लेकर स्पष्टता भी जारी कर दी गई है।

EPF सब्सक्राइबर्स को मिलेंगे ये बेनीफिट्स

रिटायरमेंट के समय कर्मचारी को उसके PF खाते में जमा पूरी रकम एकमुश्त (Lump sum) दे दी जाती है। एमप्लॉयीज पेंशन स्कीम (EPS) के तहत, कुछ तय शर्तों को पूरा करने पर रिटायरमेंट के बाद कर्मचारी को हर महीने नियमित पेंशन की सुविधा मिलती है। तीसरा फायदा एंप्लाॉयीज डिपॉजिट-लिंक्ड इंश्योरेंस (EDLI) स्कीम के तहत मिलता है।

यह भी पढ़ें: Aadhaar Card डाउनलोड करने में हो रही दिक्कत? 2 मिनट में हो जाएगी आपकी प्रॉब्लम ठीक; बस ना करें ये गलतियां