सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

EPS Calculation: ₹25000 सैलरी लिमिट, 66% बढ़ी पेंशन; पुरानी और नई सीलिंग से मंथली पेंशन में कितना अंतर? देखें कैलकुलेशन

Published: Tue, 13 Oct 2026 11:32 AM (IST)

EPS calculation: सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) और कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) के तहत वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर ...और पढ़ें

पुरानी और नई सीलिंग से मंथली पेंशन में कितना अंतर?

पुरानी और नई सीलिंग से मंथली पेंशन में कितना अंतर?

HighLights

  1. EPF/EPS वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 की गई।

  2. 51 लाख कर्मचारियों को रिटायरमेंट पेंशन में बड़ी राहत मिली।

  3. नई सीमा से मासिक पेंशन में 65% से अधिक उछाल।

बिजेनस डेस्क, नई दिल्ली: सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि यानी EPF और कर्मचारी पेंशन योजना यानी EPS के तहत वेतन सीमा को बढ़ा दिया है। संगठन ने इस सीमा को ₹15000 से बढ़ाकर ₹25000 कर दिया है। इस फैसले से करीब 51 लाख कर्मचारियों को राहत दी गई है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस फैसले का 'गेम-चेंजर' पहलू है आपकी रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली मंथली पेंशन (EPS Pension) है। ₹25,000 की नई Wage ceiling लागू होते ही आपकी पेंशन में लगभग 65% से ज्यादा का उछाल आ सकता है।

ऐसे में आपके मन में यह सवाल जरूर होगा कि आखिर इस नए नियम से आपके सैलरी और पेंशन पर क्या असर होगा? तो आपके इस उलझन का हल हम कैलकुलेशन से समझा कर बताएंगे।

EPF0 द्वारा तय किया गया फॉर्मूला क्या है?

मासिक पेंशन = (पेंशन योग्य वेतन × पेंशन योग्य सेवा) ÷ 70

  • पेंशन योग्य वेतन (Pensionable Salary): सरकार इस पर एक ऊपरी सीमा (Ceiling) तय करती है। अब तक यह ₹15,000 थी, जिसे अब बढ़ाकर ₹25,000 कर दिया गया है।
  • पेंशन योग्य सेवा (Pensionable Service): इसमें आपकी नौकरी यानी सर्विस करने के साल होते हैं। (नियम के मुताबिक, अगर आपने 20 साल या उससे ज्यादा नौकरी की है, तो 2 साल का 'सर्विस बोनस' एक्स्ट्रा मिलता है। )

कंपनी का योगदान

आपकी बेसिक सैलरी का 12% हिस्सा PF में जाता है और उतना ही हिस्सा 12% कंपनी भी मिलाती है। कंपनी का पहला योगदान 8.33% EPS फंड में जाता है और दुसरा 3.67% EPF खाते में जाता है।

कैलकुलेशन से समझिए क्या पड़ेगा असर?

अगर आपकी बेसिक सैलरी ₹25,000 या उससे ज्यादा है, तो पुरानी ₹15,000 की सीलिंग और नई ₹25,000 की सीलिंग में आपकी मंथली पेंशन का अंतर कितना बड़ा होगा।

नौकरी की अवधि (Service Years) बोनस के साल कैलकुलेटेड साल पुरानी सीलिंग (₹15,000) पर पेंशन नई सीलिंग (₹25,000) पर पेंशन
हर महीने पेंशन बढ़ोतरी
25 वर्ष 2 साल प्लस 27 साल ₹5786 ₹9643 PLUS ₹3,857


नोट: 20 साल से ज्यादा नौकरी करने वालों के लिए पेंशन कैलकुलेशन में 2 साल का बोनस सर्विस ईयर जोड़ा है।

गणित से साफ समझा जा सकता है कि 25 साल की नौकरी पर नई वेज सीलिंग लिमिट से आपको हर महीने लगभग ₹9643 की गारंटीड पेंशन मिलेगी। लेकिन अगर पुरानी लिमिट पर गौर करें तो पहले आपकी पेंशन लगभग ₹5786 बनती थी। यानी नए नियम से आपकी पेंशन में ₹3,857 तक बढ़ी है।

यह भी पढ़ें: अदाणी का ‘मिशन धारावी’ शुरू! एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती के कायाकल्प की पहली बड़ी पहल