सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PF खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी: 28 सितंबर को EPFO का स्पेशल कैंप, ऑन-द-स्पॉट निपटाएं अपना हर अटका काम!

By Jagran BusinessEdited By: Gyanendra Tiwari
Published: Sat, 26 Sep 2026 10:16 AM (IST)

EPFO News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन 28 सितंबर को 'निधि आपके निकट 2.0' पहल के तहत कैंप आयोजित कर रहा ...और पढ़ें

ईपीएफओ 28 सितंबर को 'निधि आपके निकट 2.0' कैंप लगाएगा।

ईपीएफओ 28 सितंबर को 'निधि आपके निकट 2.0' कैंप लगाएगा।

HighLights

  1. ईपीएफओ 28 सितंबर को 'निधि आपके निकट 2.0' कैंप लगाएगा।

  2. पीएफ सदस्यों की अटकी समस्याओं का मौके पर होगा समाधान।

  3. योजनाओं, सेवाओं और शिकायतों के लिए अधिकारियों से सीधी बात।

एजेंसी, नई दिल्ली। EPFO News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) 'निधि आपके निकट 2.0' पहल के तहत 28 सितंबर को कैंप लगाने जा रहा है। इसका उद्देश्य सदस्यों के पीएफ से जुड़े अटके कामों और उससे जुड़े सवालों का तेजी से समाधान करना है।

ईपीएफओ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर 'निधि आपके निकट 2.0' पहल की जानकारी दी। साथ ही, बताया कि इसके तहत ईपीएफओ 28 सितंबर को कैंप लगाने जा रहा है, जिसमें संगठन की योजनाओं, फायदों और सेवाओं के बारे में बताया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य ईपीएफओ की सेवाओं को सब्सक्राइबर के करीब पहुंचाना है, जिससे उन्हें पीएफ से जुड़े अटके कामों के लिए केवल ऑनलाइन प्रक्रिया पर निर्भर न रहना पड़े।

EPFO ने एक्स पोस्ट में दी जानकारी

पोस्ट में ईपीएफओ ने लिखा, "ईपीएफओ की योजनाओं और फायदों के बारे में जानने, अधिकारियों के साथ सेवाओं और प्रक्रियाओं को समझने और अपनी शिकायतों का तुरंत समाधान पाने के लिए 28 सितंबर 2026 को 'निधि आपके निकट 2.0' कैंप में जाएं।"

ईपीएफओ की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस कैंप में अधिकारियों से आप अपनी समस्या को लेकर सीधे बातचीत कर पाएंगे। ऐसे में अगर आपका कोई कार्य ऑनलाइन नहीं हो पा रहा है या किसी विशेष स्थिति के कारण अटका हुआ है तो अधिकारियों के समझ आप अपनी बात को रख सकते हैं।

तत्काल होगा समस्या का समाधान

'निधि आपके निकट 2.0' के तहत लगाए जाने वाले कैंप की खास बात यह है कि इसमें शिकायतों के सुनने के साथ उनके तत्काल पर फोकस किया जाएगा। ऐसे में अगर आपकी कोई शिकायत लंबे समय से अटकी हुई है या किसी सेवा को लेकर परेशानी आ रही है तो आप उसे कैंप में संबंधित अधिकारी के समक्ष रख सकते हैं।

हालांकि, यह मानना सही नहीं है कि हर समस्या का समाधान तत्काल कैंप में हो जाएगा, यह समस्या की प्रकृति पर भी निर्भर करता है।

अगर आप ईपीएफओ सब्सक्राइबर हैं और पीएफ से जुड़ी किसी समस्या या शिकायत का सामना कर रहे हैं तो कैंप में जाने से पहले अपनी समस्या से जुड़े जरूरी दस्तावेज और उपलब्ध जानकारी साथ रखना उपयोगी रहेगा। इससे अधिकारियों के लिए आपके मामले को समझकर उसका समाधान करना आसान रहेगा।

यह भी पढ़ें- अनिल अंबानी की Reliance Power से आई बड़ी खबर, भरोसेमंद ने छोड़ा साथ; इस बड़े पद से दिया इस्तीफा, शेयर धड़ाम!