सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

EPFO: सैलरी ₹25000 तक है? PF, पेंशन और ₹7 लाख के बीमा का फायदा न छूटे; तो आज ही करें ये 4 काम

Published: Tue, 20 Oct 2026 10:05 AM (IST)

EPFO Wage Ceiling Hike: सरकार ने EPFO कवरेज के लिए मासिक वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 कर दी है, ...और पढ़ें

PF, पेंशन और ₹7 लाख के बीमा का फायदा न छूटे

PF, पेंशन और ₹7 लाख के बीमा का फायदा न छूटे

HighLights

  1. EPFO वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई।

  2. 51 लाख नए कर्मचारियों को PF, पेंशन, बीमा लाभ।

  3. नामांकन के लिए HR से संपर्क करें, पात्रता जांचें।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: नौकरीपेशा लोगों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से जुड़ा बड़ा बदलाव हुआ है। सरकार ने अनिवार्य EPFO कवरेज के लिए मासिक वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 कर दी है। 17 सितंबर से लागू हुए इस बदलाव के बाद लगभग 51 लाख से अधिक नए कर्मचारियों को अब प्रोविडेंट फंड, पेंशन और इंश्योरेंस (EDLI) के दायरे में लाया जाएगा।

EPF, EPS और EDLI से क्या मिलेगा?

* EPF: कर्मचारी और नियोक्ता के योगदान से रिटायरमेंट के लिए फंड तैयार होता है।
* EPS: पात्र कर्मचारियों को नियमों के अनुसार पेंशन का लाभ मिलता है।
* EDLI: कर्मचारी की मृत्यु होने पर पात्र नॉमिनी को अधिकतम ₹7 लाख तक का बीमा लाभ मिल सकता है।

₹25,000 सैलरी पर कितना कटेगा PF? समझें कैलकुलेशन

योगदान कैलकुलेशन रकम
कर्मचारी का EPF ₹25,000 × 12% ₹3,000
नियोक्ता का EPS ₹25,000 × 8.33% ₹2,083
नियोक्ता का EPF ₹25,000 × 3.67% ₹917
कुल योगदान ₹6000  

मान लीजिए, किसी कर्मचारी की पूरी मासिक सैलरी ₹25,000 PF योगदान के योग्य है।

इस उदाहरण में कर्मचारी की सैलरी से हर महीने ₹3,000 कटेंगे। नियोक्ता भी ₹3,000 का योगदान करेगा। इसमें करीब ₹2,083 पेंशन और ₹917 EPF खाते में जाएंगे। इस तरह EPF खाते में कुल ₹3,917 जमा होंगे। यह गणना EPS के लिए पात्रता और पूरे ₹25,000 को योगदान योग्य वेतन मानकर की गई है। EDLI का प्रीमियम नियोक्ता अलग से देता है।

EPFO में नामांकन के लिए अपनाएं ये 4 स्टेप

1. पात्रता जांचें: देखें कि आपका मासिक योगदान योग्य वेतन ₹25,000 या उससे कम है और आप योजना की दूसरी शर्तें पूरी करते हैं।

2. HR से संपर्क करें: अपनी कंपनी की HR, अकाउंट्स या पेरोल टीम से EPF में नामांकन के बारे में पूछें।

3. दस्तावेज दें: जरूरत के अनुसार आधार, बैंक खाते और रोजगार से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध कराएं।

4. PF पासबुक चेक करें: नामांकन के बाद सैलरी स्लिप और EPFO पासबुक में योगदान की रकम जांचें।

ध्यान दें कि ₹25,000 की नई सीमा लागू होने का मतलब यह नहीं है कि हर कर्मचारी अपने आप EPS का सदस्य बन जाएगा। पेंशन की पात्रता सदस्यता के इतिहास और लागू नियमों पर भी निर्भर करती है।

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: दशहरे के दिन सोना गिरा या चांदी? खरीदारी से पहले चेक करें रेट्स