सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Silver Price Today: दशहरे के दिन सोना गिरा या चांदी? खरीदारी से पहले चेक करें रेट्स

Published: Tue, 20 Oct 2026 09:16 AM (IST)

Gold silver price: दशहरे के अवसर पर 20 अक्टूबर 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में शुरुआती गिरावट के ...और पढ़ें

सोना-चांदी भाव

सोना-चांदी भाव

HighLights

  1. दशहरे पर सोने-चांदी की कीमतों में शुरुआती गिरावट के बाद रिकवरी।

  2. घरेलू वायदा बाजार MCX और IBJA दशहरे के कारण बंद रहे।

  3. निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति पर नजर बनाए हुए हैं।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को दशहरे (Dusshera) यानी विजयादशमी के दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार के दौरान सोने (gold) के भाव नीचे आए। निवेशकों की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आगामी मौद्रिक नीति और खुदरा महंगाई के आंकड़ों पर है। इनसे आने वाले समय में ब्याज दरों की दिशा के संकेत मिल सकते हैं, जिसका असर सोने की कीमतों पर भी पड़ सकता है।

वैश्विक बाजार में क्या है कीमत?

अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजार कॉमेक्स (COMEX) पर मंगलवार सुबह सोने और चांदी, दोनों के भाव में गिरावट (gold silver price) देखी गई थी लेकिन समय के साथ दामों में रिकवरी भी देखने मिली। बता दें कि Comex पर लगभग 9बजे सोना 0.08% चढ़कर 4.163 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है और वहीं चांदी में 0.54% की तेजी देखी गई और ये 57.585 डॉलर पर ट्रेड करती नजर आई।

MCX पर ट्रेडिंग बंद

दशहरे के कारण घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) में आज कारोबार बंद है। ऐसे में खरीदारी करने वालों के लिए अलग-अलग स्रोतों पर उपलब्ध कीमतों को समझना जरूरी है।

MCX पर पिछले कारोबारी दिन क्या रहे भाव?

दशहरे की छुट्टी के कारण मंगलवार को घरेलू वायदा बाजार MCX में कारोबार बंद है। ऐसे में पिछले कारोबारी दिन की क्लोजिंग कीमतें इस प्रकार रहीं:

* सोना: 1,47,300 रुपये प्रति 10 ग्राम।
* चांदी: 2,09,825 रुपये प्रति किलोग्राम।

आज सोने-चांदी के क्या हैं भाव?

Bullions.co.in पर मंगलवार को उपलब्ध कीमतों के मुताबिक, सोने और चांदी के भाव इस प्रकार हैं:

* सोना: 1,47,600 रुपये प्रति 10 ग्राम।
* चांदी: 2,10,260 रुपये प्रति किलोग्राम।

वहीं, इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर उपलब्ध पिछली क्लोजिंग कीमतों के अनुसार:

* 24 कैरेट सोना: 14,594 रुपये प्रति ग्राम।
* 22 कैरेट सोना: 14,244 रुपये प्रति ग्राम।
* 18 कैरेट सोना: 11,822 रुपये प्रति ग्राम।

आज क्यों बंद है कारोबार?

20 अक्टूबर को विजयादशमी के अवसर पर MCX से लेकर IBJA तक में कारोबार बंद है। सोने की कीमत कैरेट, शुद्धता, शहर और स्थानीय ज्वैलर के हिसाब से अलग हो सकती है। इसके अलावा, गहने खरीदते समय मेकिंग चार्ज और लागू टैक्स भी कुल कीमत को प्रभावित करते हैं।

 यह भी पढ़ें: रिटायरमेंट के बाद हर महीने चाहिए ₹20500 की कमाई? पोस्ट ऑफिस की इस सरकारी स्कीम से मिलेगा फायदा