सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कभी सोचा है कि शेयर मार्केट गिरने से क्यों नहीं डूबता PF का पैसा, EPFO आपको कैसे देता है तय ब्याज?

Published: Fri, 06 Nov 2026 06:03 AM (IST)

EPFO FAQs: ईपीएफओ आपके पीएफ के पैसे को सरकारी बॉन्ड, कॉरपोरेट बॉन्ड और ETF के जरिए शेयर बाजार में निवेश ...और पढ़ें

कभी सोचा है कि शेयर मार्केट गिरने से क्यों नहीं डूबता PF का पैसा, EPFO आपको कैसे देता है तय ब्याज?

कभी सोचा है कि शेयर मार्केट गिरने से क्यों नहीं डूबता PF का पैसा, EPFO आपको कैसे देता है तय ब्याज?

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। ईपीएफओ (EPFO) नौकरीपेशा लोगों के लिए रिटायरमेंट का एक मजबूत वित्तीय सुरक्षा कवच तैयार करता है। हर महीने आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ का पैसा सुरक्षित भविष्य की नींव रखता है। लेकिन क्या आपने कभी आपने सोचा है कि EPFO आपके सैलरी से काटे गए इस पैसे को कहां निवेश करता है और शेयर बाजार (Share Market) के उतार-चढ़ाव के बावजूद आपको हर साल शानदार ब्याज कैसे मिलता है?

EPFO कहां करता है निवेश?

EPFO आपके PF के पैसे को सिर्फ किसी बैंक खाते में डालकर नहीं रखता, बल्कि इससे बेहतर कमाई करने के लिए अलग-अलग जगह निवेश करता है। इसका मुख्य मकसद आपके पैसे को सुरक्षित रखते हुए उस पर बढ़िया रिटर्न दिलाना है।

  • EPFO अपने फंड का एक बहुत बड़ा हिस्सा सुरक्षित सरकारी बॉन्ड और सिक्योरिटीज में लगाता है।
  • इसके अलावा, सुरक्षित रिटर्न के लिए कॉरपोरेट बॉन्ड्स और अन्य ऋण साधनों में भी निवेश किया जाता है।
  • EPFO सीधे शेयर बाजार में कंपनियों के शेयर नहीं खरीदता, बल्कि एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) के जरिए निवेश करता है। ये ETF सेंसेक्स और निफ्टी जैसे बड़े और भरोसेमंद सूचकांकों (Indices) पर आधारित होते हैं।

पैसा कहां लगेगा, ये कौन तय करता है?

EPFO अपनी मर्जी से कहीं भी पैसा नहीं निवेश कर सकता है। इसके लिए सरकार की तरफ से एक तय पैटर्न और नियम बनाए गए हैं। केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) और सरकार के दिशानिर्देशों के मुताबिक ही सारा निवेश मैनेज किया जाता है। फंड को संभालने के लिए प्रोफेशनल पोर्टफोलियो मैनेजर भी होते हैं।

हर साल कैसे तय होती है ब्याज की दर?

EPFO की ब्याज दरें हमेशा के लिए फिक्स नहीं होतीं, बल्कि हर वित्त वर्ष में इसकी समीक्षा की जाती है। CBT निवेश से हुई कुल कमाई और फंड की सेहत को देखकर ब्याज दर की सिफारिश करता है। इसके बाद केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद ही ब्याज दर आधिकारिक रूप से घोषित की जाती है। वहीं फिलहाल पीएफ पर 8.25 फीसदी की ब्याज दर मिल रही है, लेकिन हो सकता है कि आगे इसे कम कर दिया जाए या बढ़ा दिया जाए।

मार्केट गिरने पर ब्याज पर असर क्यों नहीं पड़ता?

कई लोगों के मन में सवाल होता है कि शेयर बाजार में गिरावट आने पर क्या उनका पीएफ डूब जाएगा या ब्याज कम हो जाएगा? इसका जवाब ये है कि EPFO अपने फंड का ज्यादातर हिस्सा सरकारी और कॉरपोरेट बॉन्ड जैसी सुरक्षित जगहों पर निवेश करता है, जिससे एक स्थिर कमाई होती है। शेयर बाजार (ETF) में किया गया निवेश लंबी अवधि में एक्स्ट्रा रिटर्न पाने में मदद करता है। इस तरह अलग-अलग जगह पैसे लगाने से जोखिम (Risk) बैलेंस हो जाता है।

ये भी पढ़ें: SIP Vs RD: हर महीने ₹5000 निवेश पर कहां बनेगा करोड़ों का फंड? समझ लें पूरा कैलकुलेशन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।