सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SIP Vs RD: हर महीने ₹5000 निवेश पर कहां बनेगा करोड़ों का फंड? समझ लें पूरा कैलकुलेशन

Published: Tue, 03 Nov 2026 04:30 PM (IST)

यह लेख SIP और RD के बीच तुलना करता है कि कैसे ₹5000 मासिक निवेश से करोड़पति बना जा सकता ...और पढ़ें

हर महीने ₹5000 निवेश पर कहां बनेगा करोड़ों का फंड

हर महीने ₹5000 निवेश पर कहां बनेगा करोड़ों का फंड

HighLights

  1. SIP में बाजार जोखिम के साथ उच्च रिटर्न संभव है।

  2. RD सुरक्षित निवेश है, लेकिन रिटर्न कम मिलता है।

  3. ₹5000 मासिक निवेश से SIP जल्दी करोड़पति बनाएगा।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: अगर आप भी रिटायरमेंट के लिए मोटा फंड बनाना चाहते हैं तो आपके पास दो ऑप्शन हैं। पहला ऑप्शन है SIP यानी सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान और दूसरा RD यानी रिकरिंग डिपॉजिट। दोनों में ही आप हर महीने छोटी-छोटी रकम निवेश कर सकते हैं। लेकिन इन दोनों में एक फर्क यह है कि RD बैंक या पोस्ट ऑफिस में फिक्स्ड ब्याज पर सुरक्षित रिटर्न देता है। जबकि SIP म्यूचुअल फंड्स से जुड़ा होता है और इसमें मार्केट के हिसाब से ज्यादा मुनाफा भी मिल सकता है।


लेकिन ऐसे में अब सवाल यह आता है कि अगर आप हर महीने में ₹5000 जमा करते हैं तो आपको पहले करोड़पति (SIP Vs RD) कौन बनाएगा? तो आइए समझते हैं पूरा कैलकुलेशन।

SIP और RD में क्या है बेहतर?

SIP: यह म्यूचुअल फंड में निवेश करने का एक तरीका है। एसआईपी शेयर बाजार से जुड़ा होता है और इसमें उतार-चढ़ाव रहता है। लंबे समय में औसतन 12% से 15% तक रिटर्न मिल सकता है।

RD : आरडी का खाता आप बैंक या पोस्ट ऑफिस (post office) में खुलवा सकते है। इसमें ब्याज दर फिक्स होती है। आमतौर पर इसमें 6-7% तक का ब्याज मिलता है। इस स्कीम में सबसे खास बात है कि यह सुरक्षित होती है।

SIP कैलकुलेशन:

अगर आप हर महीने ₹5000 जमा करते हैं, जिसमें आपको सालाना औसत 15% रिटर्न मिलता है तो:

मासिक निवेश: ₹5000
निवेश अवधि: 10 साल
10 साल में जमा- 6,00,000 रुपए
15% रिटर्न के साथ कुल अमाउंट- 14,06,298 रुपए
कितना फायदा- 8,06,298 रुपए


मासिक निवेश: ₹5000
निवेश अवधि: 15 साल
15 साल में जमा- 9,00,000 रुपए
15% रिटर्न के साथ कुल अमाउंट- 35,83,724 रुपए
कितना फायदा- 26,83,724 रुपए


मासिक निवेश: ₹5000
निवेश अवधि: 20 साल
20 साल में जमा- 12,00,000 रुपए
15% रिटर्न के साथ कुल अमाउंट- 83,99,112 रुपए
कितना फायदा- 71,99,112 रुपए

RD का कैलकुलेशन

अगर आप हर महीने ₹5000 जमा करते हैं, जिसमें आपको सालाना औसत 7% रिटर्न मिलता है तो:

10 साल में जमा- 6,00,000 लाख रुपए
7% रिटर्न के साथ कुल अमाउंट- 8,79,030 रुपए
कितना फायदा- 2,79,030

15 साल में जमा- 9,00,000 लाख रुपए
7% रिटर्न के साथ कुल अमाउंट- 16,22,676 रुपए
कितना फायदा- 7,22,676 रुपए

20 साल में जमा- 12,00,000 लाख रुपए
7% रिटर्न के साथ कुल अमाउंट- 26,19,446 रुपए
कितना फायदा- 14,19,446 रुपए

क्या है आपके लिए सही?

कैलकुलेशन से साफ देखा जा सकता है कि आप अगर SIP से 1 करोड़ का फंड बनाना चाहते हैं तो आपको 22 साल तक हर महीने 5000 रुपए जमा करने होंगे। वहीं अगर RD से 1 करोड़ तक पहुंचना है तो लगभग 35 साल से ज्यादा समय लगेगा। ऐसे में अगर आप एक सुरक्षित निवेश की तलाश में हैं तो RD बेहतर है नहीं तो SIP में आपको ज्यादा पैसा मिलेगा।

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी के लिए दी गई है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें: Hi लिखते ही WhatsApp पर मिलेगा PF का पूरा अपडेट, EPFO की नई सर्विस ऐसे करेगी काम; स्टेप बॉय स्टेप प्रोसेस

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।