सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

EPFO ने फिर दिया तोहफा! अब मिनटों में घर बैठे PF अकाउंट में अपडेट होंगी ये डिटेल, लॉन्च हुई नई सुविधा

Published: Thu, 12 Nov 2026 01:20 PM (IST)

EPFO Joint Declaration Facility: EPFO ने सदस्यों को PF खाते में गलत जानकारियों को ऑनलाइन सुधारने के लिए जॉइंट डिक्लेरेशन ...और पढ़ें

EPFO ने फिर दिया तोहफा

EPFO ने फिर दिया तोहफा

HighLights

  1. पीएफ खाते की गलत जानकारी अब ऑनलाइन सुधारना हुआ आसान।

  2. जन्मदिन, नाम, पिता का नाम जैसी डिटेल्स घर बैठे अपडेट करें।

  3. यूएएन पोर्टल पर लॉगइन कर जॉइंट डिक्लेरेशन सुविधा का उपयोग करें।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: अगर आपके PF खाते में नाम की स्पेलिंग, जन्मतिथि, पिता का नाम या नौकरी से जुड़ी कोई जानकारी गलत दर्ज है, तो इसे ठीक कराने के लिए अब आपको बार-बार EPFO ऑफिस के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने सदस्यों को ऑनलाइन जॉइंट डिक्लेरेशन (Joint Declaration) की सुविधा दी है।

इस सुविधा के जरिए कर्मचारी घर बैठे ही अपने PF अकाउंट में दर्ज गलत जानकारियों को सुधारने के लिए आवेदन कर सकते हैं। EPFO ने हाल ही में इस सुविधा के इस्तेमाल का तरीका भी बताया है। आइए समझते हैं कि कौन-कौन सी जानकारियां ठीक कराई जा सकती हैं और इसके लिए क्या करना होगा।

कौन-कौन सी डिटेल ठीक कर सकते हैं?

कई बार नौकरी बदलने, कंपनी की तरफ से जानकारी भरने में हुई गलती या रिकॉर्ड अपडेट नहीं होने की वजह से PF खाते में गलत जानकारी दर्ज हो जाती है। शुरुआत में भले ही यह गलती छोटे लगे, लेकिन आगे चलकर पीएफ का पैसा निकालने, एक खाते से दूसरे खाते में ट्रांसफर करने या पेंशन का लाभ लेने के दौरान परेशानी खड़ी कर सकती है।

EPFO की ऑनलाइन जॉइंट डिक्लेरेशन सुविधा के तहत सदस्य इन जानकारियों में सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  • कर्मचारी का नाम
  • जन्मतिथि (Date of Birth)
  • पिता या पति का नाम
  • नौकरी जॉइन करने की तारीख (Date of Joining)
  • नौकरी छोड़ने की तारीख (Date of Exit)
  • रोजगार से जुड़ी अन्य जानकारियां

इस सुविधा का मकसद कर्मचारियों के PF रिकॉर्ड को सही और अपडेट रखना है, ताकि भविष्य में क्लेम या निकासी के समय किसी तरह की परेशानी न हो।

5 स्टेप में घर बैठे ऐसे सुधारें PF खाते की गलत जानकारी

स्टेप 1: सबसे पहले EPFO के आधिकारिक Unified Member Portal पर जाएं। यहां अपना UAN (Universal Account Number) और पासवर्ड डालकर लॉगइन करें। स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा भी भरना होगा।

स्टेप 2: लॉगइन करने के बाद मेन्यू में दिए गए ‘Manage’ टैब पर जाएं। यहां आपको ‘Joint Declaration’ का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करके सुधार की प्रक्रिया शुरू करें।

स्टेप 3: अब अपने संबंधित PF अकाउंट यानी Member ID और कंपनी (Establishment) का चयन करें। इसके बाद उन जानकारियों को चुनें, जिनमें आपको बदलाव या सुधार करना है। जैसे नाम, जन्मतिथि, पिता का नाम या नौकरी जॉइन करने की तारीख।

स्टेप 4: अब संबंधित कॉलम में सही जानकारी दर्ज करें। इसके साथ ही उस जानकारी को साबित करने वाले जरूरी दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे। इसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट या जन्म प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज शामिल हो सकते हैं। कौन सा दस्तावेज देना है, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आप किस जानकारी में सुधार करा रहे हैं।

स्टेप 5: आखिरी स्टेप में भरी गई जानकारी और अपलोड किए गए दस्तावेजों को अच्छी तरह चेक कर लें। सब कुछ सही होने पर Submit बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपका आवेदन आगे की जांच और वेरिफिकेशन के लिए भेज दिया जाएगा।

आवेदन करते ही नहीं बदल जाएगी जानकारी

यहां एक बात समझना जरूरी है कि ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने का मतलब यह नहीं है कि आपके PF खाते की जानकारी तुरंत बदल जाएगी। आवेदन के बाद संबंधित नियोक्ता (Employer) की तरफ से जानकारी का वेरिफिकेशन और अप्रूवल किया जाता है। इसके बाद मामला EPFO के संबंधित कार्यालय में आगे की प्रक्रिया के लिए भेजा जाता है। जांच पूरी होने के बाद ही रिकॉर्ड में जरूरी बदलाव किए जाते हैं।

 यह भी पढ़ें: अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, आज से नई कीमतें लागू; 500ml से लेकर 1 लीटर तक चेक करें नए रेट्स

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।