सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, आज से नई कीमतें लागू; 500ml से लेकर 1 लीटर तक चेक करें नए रेट्स

Published: Thu, 12 Nov 2026 11:54 AM (IST)Updated: Thu, 12 Nov 2026 11:57 AM (IST)

Amul milk price hike: अमूल और मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है, जो आज ...और पढ़ें

फिर बढ़े दूध के दाम

फिर बढ़े दूध के दाम

HighLights

  1. अमूल और मदर डेयरी दूध की कीमतें बढ़ीं, 12 नवंबर से लागू।

  2. अमूल ताजा और गोल्ड दूध के दाम 2 से 4 रुपये प्रति लीटर बढ़े।

  3. पशु चारे की लागत और परिचालन खर्चों में वृद्धि मुख्य कारण।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: दूध खरीदने वाले आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। अमूल और मदर डेयरी के दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतें आज यानी 12 नवंबर 2026 से लागू हो गई हैं। यानी अब घर में रोजाना आने वाले दूध के पैकेट के लिए ग्राहकों को पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे।

अमूल दूध के नए रेट्स

अमूल ने अपने प्रमुख दूध उत्पादों की कीमतों में करीब 4 से 5% तक बढ़ोतरी की है। कंपनी के मुताबिक, 3% फैट वाले अमूल ताजा टोंड दूध की कीमत 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई गई है। वहीं, 6 फीसदी फैट वाले अमूल गोल्ड के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। यह बढ़ोतरी 12 नवंबर से लागू हो गई है।

मदर डेयरी का दूध भी महंगा

दिल्ली-एनसीआर में दूध की बड़ी सप्लायर मदर डेयरी ने भी 12 नवंबर से अपने पैकेट और खुले दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी की है।

मदर डेयरी की नई कीमतें

दूध का प्रकार पुरानी कीमत नई कीमतें
टोंड दूध (खुला) ₹58 ₹60
फुल क्रीम दूध (पाउच) ₹72 ₹76
टोंड दूध (पाउच) ₹60 ₹62
डबल टोंड दूध ₹54 ₹56
गाय का दूध ₹62 ₹65

कीमतें रुपये प्रति लीटर में हैं।


यानी मदर डेयरी के फुल क्रीम दूध के एक लीटर पैकेट के लिए अब 76 रुपये देने होंगे, जबकि पहले इसकी कीमत 72 रुपये थी। वहीं, टोंड दूध का एक लीटर पैकेट अब 62 रुपये में मिलेगा। गाय के दूध के लिए ग्राहकों को 3 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे।

क्यों बढ़ाए गए दूध के दाम?

मदर डेयरी के मुताबिक, पिछले एक साल में पशुओं के हरे और सूखे चारे की कीमतों में करीब 20 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। वहीं, पशु आहार लगभग 10 फीसदी महंगा हुआ है। इसके अलावा पैकेजिंग, परिवहन और दूसरे परिचालन खर्च में करीब 25 फीसदी तक इजाफा हुआ है।

दूसरी तरफ, अमूल ने भी चारे की बढ़ती कीमतों और उत्पादन लागत को दाम बढ़ाने की वजह बताया है। गुजरात समेत देश के कई हिस्सों में कम और असमान बारिश के कारण चारे की उपलब्धता प्रभावित हुई है। इससे दूध उत्पादन की लागत बढ़ी है।

 यह भी पढ़ें: अब AI की मदद से होगा फ्री इलाज, क्लेम से लेकर मेडिकल रिकॉर्ड तक मिलेगी नई सुविधाएं; आयुष्मान योजना में क्या-क्या बदलेगा?

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।