सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PF और पेंशन पाने वालों को EPFO का तोहफा, बिना एप और वेबसाइट के एक "Hello" मैसेज पर मिलेगी पूरी डिटेल!

Published: Mon, 14 Sep 2026 07:35 PM (IST)Updated: Mon, 14 Sep 2026 07:43 PM (IST)

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने सदस्यों और पेंशनभोगियों के लिए एक आधिकारिक WhatsApp चैनल लॉन्च किया है। इसके ...और पढ़ें

EPFO अब वाट्सएप पर देगा पूरी जानकारी

EPFO अब वाट्सएप पर देगा पूरी जानकारी

HighLights

  1. EPFO ने सदस्यों और पेंशनभोगियों के लिए WhatsApp चैनल शुरू किया।

  2. PF खाते, पेंशन, डिजिटल सेवाओं के अपडेट सीधे मोबाइल पर मिलेंगे।

  3. 'Hello' मैसेज भेजकर UAN-रजिस्टर्ड नंबर से जानकारी प्राप्त करें।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| नौकरी करने वाले लोग अक्सर अपने EPFO से जुड़ी जानकारी के लिए कई अलग-अलग जटिल प्लेटफॉर्म के भरोसे रहते रहते हैं। लेकिन अब उनकी ये चिंता दूर हो गई है। दरअसल कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने सदस्यों और पेंशनभोगियों तक हर जरूरी जानकारी पहुंचाने के लिए अपना ऑफिशियल WhatsApp चैनल लॉन्च किया है। EPFO ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी घोषणा करते हुए सदस्यों से आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ने की अपील की है।

EPFO ने अपने पोस्ट में कहा, "EPFO अब WhatsApp पर भी है। अब तमाम जरूरी अपडेट्स और उपयोगी जानकारी पाने के लिए EPFO के आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें।"

कैसे जुड़ सकते हैं चैनल से?

संगठन ने चैनल से जुड़ने के लिए एक डायरेक्ट लिंक भी शेयर किया है। इस चैनल से जुड़ने के बाद सदस्य और पेंशनर्स EPFO से जुड़े महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने WhatsApp पर प्राप्त कर सकेंगे। EPFO के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति कंप्यूटर पर लिंक खोलता है तो एक अलग विंडो दिखाई देगी, जबकि मोबाइल फोन से लिंक खोलने पर वह सीधे WhatsApp चैनल पर पहुंच जाएगा।

चैनल पर कौन सी जरूरी जानकारियां मिलेंगी?

EPFO को लेकर पहले से कई एप, ब्राउजर वेबसाइट्स जैसे प्लेटफॉर्म मौजूद हैं, लेकिन अक्सर उनमें तकनीकी समस्या या सर्वर की समस्या देखने को मिलती है। WhatsApp चैनल के जरिए EPFO अपने सदस्यों की ये प्रॉब्लम दूर कर उन्हें विभिन्न सेवाओं और योजनाओं से जुड़े अपडेट उपलब्ध कराएगा। इसमें कई जरूरी चीजें शामिल हो सकती हैं, जैसे-

  • PF खाते से जुड़े महत्वपूर्ण अपडेट
  • EPFO की नई डिजिटल सेवाओं की जानकारी
  • पेंशन से संबंधित घोषणाएं
  • पिछले 5 ट्रांजैक्शन की हिस्ट्री
  • दावों (Claims) और निपटान प्रक्रिया से जुड़े अपडेट
  • सदस्यों के लिए जारी गाइडलाइंस और सूचनाएं
  • पीएफ बैलेंस की तुरंत जानकारी

PF और पेंशन पाने वालों को EPFO का तोहफा, बिना एप और वेबसाइट के एक "Hello" मैसेज पर मिलेगी पूरी डिटेल! https://www.jagran.com/business/personal-finance-epfo-launches-whatsapp-channel-for-pf-pension-updates-40373276.html

EPFO ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें QR कोड दिया गया है। उपयोगकर्ता इस QR कोड को स्कैन करके भी WhatsApp चैनल से जुड़ सकते हैं।

Hello का मैसेज भेजने पर क्या रिस्पांस?

अगर आपका भी EPFO के तहत PF कटता है और आप भी वाट्सएप चैनल का फायदा उठाना चाहते हैं, तो 'Hello' मैसेज करना होगा। इसके बाद EPFO यह जांच करेगा कि मैसेज UAN से जुड़े रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से आया है या नहीं। नंबर का वेरिफिकेशन करने के बाद आपके सामने कई जानकारी वाले विकल्प देखने को मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ें: होर्मुज ही नहीं तेल के तीन रास्ते बंद, फिर मचेगा तेल संकट का कोहराम? 1990 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंचा प्रोडक्शन

EPFO का ये कदम पीएफ और पेंशन से जुड़ी तमाम जानकारी को आसान बनाना है। कई बार लोग वेबसाइट्स और एप में दिख रहे विंडो में उलझ जाते हैं और उन्हें उनके सवालों का जवाब नहीं मिल पाता है। इस चैनल के माध्यम से ये तमाम प्रक्रियाएं आसान होंगी।